जौनपुर। पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के पौत्र और पौत्र वधु की लखनऊ के गोमती नगर आवास पर रहस्यमय तरीके से मृत पाए गए। बताया जाता है कि पूर्व सांसद के पुत्र अनिल सिंह का बेटा राहुल सिंह 28 वर्ष और उसकी पत्नी लखनऊ के गोमती नगर में स्थित अपने निजी रहते थे। दोनों आज सुबह मृत पाए गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद के पुत्र और परिजन लखनऊ रवाना हो गए।
इस दुखद खबर पाते ही सांसद के शुभचिंतको में शोक की लहर है। काफी लोग उनके जौनपुर के हुसैनाबाद आवास पर पहुच गए। स्वास्थ्य कारणों से अभी वयोबृद्ध सांसद कमला प्रसाद सिंह को इस हादसे की जानकारी नहीं दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें