प्रतापगढ़===========
--------------------------------------अधिकारीयों ने पकड़ा मिलावटी खोवा ,पनीर
---------------------------------------रक्षाबंधन को देखते हुए मिठाई दुकानदार मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोरी करने लगे हैं। ऐसे में मिठाइयां जरा संभलकर खाएं। ग्रामीण अंचल तो छोड़िए मिलावटखोर अधिकारियों की नाक के नीचे शहर में भी गोरखधंधा कर रहे हैं। ऐसे ही मामले में मंगलवार सुबह खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दो क्विंटल मिलावटी खोवा व पनीर पकड़ा। नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
हर रोज जिले में करीब डेढ़ से दो लाख लीटर दूध की खपत है। दुग्ध उत्पादक संघ की मानें तो मांग इससे कई गुना ज्यादा की है। अनुमान के मुताबिक त्योहारों पर 4 से 5 लाख लीटर दूध की खपत आसानी से हो जाती है। दूध से खोवा व मिठाइयां बनाई जाती हैं। त्योहार को देखते हुए बाजार में खाद्य सामग्रियां डम्प करने का सिलसिला भी तेज हो गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह दो क्विंटल मिलावटी खोवा पकड़ा।
अभिहित अधिकारी डा. दीनानाथ यादव के निर्देश पर फूड अधिकारी अमित श्रीवास्तव, देवराज, अवधेश ने मंगलवार सुबह करनपुर निवासी दिनेश यादव को अंबेडकर चौराहे के पास दो क्विंटल मिलावटी खोवा के साथ पकड़ा। खोवा मौके पर ही नष्ट करवाने के बाद टीम चौक पहुंच गई। यहां किशोरी मिष्ठान भंडार में गलत तरीके से पनीर तैयार होते मिला। अफसरों ने नाराजगी जताई तो संचालक उनसे ही भिड़ गया। काफी देर तक कहासुनी के बाद फू ड विभाग के अधिकारियों ने 15 किलों पनीर लेकर उसे नष्ट करवा दिया और सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद टीम स्नेह होटल पहुंच गई। यहां छापामारी के दौरान टीम के सदस्यों और मैनेजर में नोकझोंक हुई। अभिहित अधिकारी दीनानाथ यादव ने बताया कि वह नमूना नहीं लेने दे रहा था। जबकि फफूदेदार पुराना खोवा होटल में रखा था। टीम उसे नष्ट करवा दिया। इसी के साथ फूड विभाग की टीम लक्ष्मी स्वीट हाउस, गाजी मिष्ठान भंडार के साथ दर्जनों दुकानों से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें