tikhiawaz24.in

मंगलवार, 30 अगस्त 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

जलती धरती सूखी फसलें

शारदा सहायक रामगंज रजबहा खण्ड नंबर 36 के अपने दायित्व का निर्वाहन न कर सकने की दिशा में नहर के किनारे दोनों तरफ स्थित किसानो की धान आदि की फसलें अपनी किस्मत पर रो व सूख रही है । तथा किसानों में भी निराशा उनके चेहरे पर अस्पस्ट झलकती दिखाई पड़ रही है । यह नहर सुल्तानपुर से होकर प्रतापगढ़ जौनपुर  जिले के भारी क्षेत्रों को सिंचित करती है । लेकिन इस समय नहर में पानी न होने के कारण बहरीपुर कलाँ में अनिल यादव बबलू पाण्डेय नन्हे चाय वाले लल्लू यादव बहरीपुर घाघरपारा  ग्राम के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता तथा अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ तो न इंद्रदेव ही  पानी दे पा रहे हैं  न ही सरकार जिससे फसलें सूख जाने की दशा में  किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ेगी । तत्काल जिला प्रसाशन  इसपर ध्यान नहीं दिया तो किसान भुखमरी के कगार पर पहुँच जायेगें ।

कोई टिप्पणी नहीं: