tikhiawaz24.in

मंगलवार, 16 अगस्त 2016

बिपुल सिंह

गोरखपुर-बड़हलगंज में ब्यापारी से मांगी गयी रंगदारी।
बड़हलगंज नगर के व्यापारी व पूर्व चेयरमैन गीता देवी के पुत्र नित्यानंन्द जायसवाल के मोबाइल पर चंदन सिंह के नाम से पन्द्रह लाख की फिरौती मांगी गयी है। नित्यानन्द के बड़े भाई श्रवण जायसवाल ने अधिकारियों को कुख्यात चन्दन के नाम से रंगदारी मांगने की जानकारी दी है। 
गाजीपुर । गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा रेलवे स्टेशन के पास बिजली के खम्भे पर भाजपा का होर्डिंग टांगते वक़्त हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदुर की मौत। 
दिलदारनगर  थाना क्षेत्र के निरहू के पूरा निवासी कल्लू राजभर 28 वर्ष पुत्र खेरू राजभर अपने साथियो संग होर्डिंग टांगने का काम करता है । रविवार देर शाम भदौरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित बिजली के खम्भे पर भाजपा नेता के प्रचार का होर्डिंग टांग रहा था कि हाईटेंशन बिजली के खम्भे से लटके तार से स्पर्श हो जाने से छटपटाते हुए निचे गिर गया । मौके पर मौजूद लोगो ने उसे पास के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 यूपी
बेटे के शहीद होने के बाद शहीद की पत्नी को ससुराल वालो ने घर से निकाला,तीन साल बीत जाने के बाद भी नही मिली नौकरी,2013 में जोधपुर बॉर्डर पर बारूदी सुरंग फटने से हुई थी शहीद रमेश चन्द्र मिश्रा की मौत,सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रही शहीद की पत्नी,परसरामपुर थाना के सालेपुर गाँव का मामलाबलरामपुर 


जनपद मे हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 
भारत नेपाल सीमा पर किया गया हाईएलर्ट घोषित 
सरकारी अर्धसरकारी व निजी संस्थाओं के कार्यालयों व बिद्यालयों पर पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज 
कलेक्ट्रेट मे डीएम प्रीति शुक्ला, पुलिस लाइन्स मे एसपी राजीव मल्होत्रा ने किया ध्वजारोहण 
कई स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
 लखीमपुर खीरी
ज़िले की कोतवाली मोहम्मदी में फहराया गया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा , आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी मोहम्मदी पुलिस को नहीं मालूम राष्ट्रीय ध्वज की गाइड लाइन ।
गोंडा।ब्रेकिंग।सरयू नहर खंड दो में  अधिशाषी अभियंता चला रहे अपना सिकका,अधिशासी अभिन्ताआरबी के सिंह, सहायक अभियंता के होने के बावजूद  सहायक अभियंता का लिए है चार्ज, सेजरा का 28 लाख रुपए हड़पने की साजिस।कर्मचारी नेता ने की शासन में  शिकायत।
एटा - देहात कोतवाली के गांव नगला मदिया मदिया मैं भाई जुगेंद्र उम्र तीन वर्ष और बहिन लष्मी उम्र पांच वर्ष की नहर मैं डूब कर हुई मौत,परिजनों मैं मचा कोहराम,पुलिस मौके पर ,क्षेत्रीय नेताओ का लगा जमावड़ा
बलरामपुर -बिद्युत करंट लगने से युवक की मौत 
मोबाइल चार्जर लगाते समय लग करंट 
      थाना ललिया क्षेत्र अन्तर्गत मथुरा बाजार निवासी रामबहादुर 35 पुत्र मनीराम सोमवार के दिन मे मोबाइल चार्ज करने के लिए ज्यो ही टच किया कि उसे करंट लग गया और उसकी मृत्यु हो गयी । पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया ।
बस्ती। मैजिक की ठोकर से दो बच्चे घायल,
स्कूल से निकलते ही रोड पर हुआ हादसा,
एक की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर,
दूसरे का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज़।
गाजीपुर । रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शहीदों के सम्मान में प्रोटोकाल तोड़ेंगे। भाजपा के जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत 17 अगस्त से तिरंगा यात्रा में वह शामिल होंगे। खुद बाइक पर सवार होकर यात्रा लेकर निकलेंगे। यात्रा की शुरुआत सुबह 11 सुबह सिधौना से होगी। बदनपुर, खानपुर, मौधा, परसनी होते हुए सैदपुर तहसील मुख्यालय पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद तिरंगा यात्रा लेकर वह देवकली, नंदगंज तक आएंगे। उनके प्रतिनिधि सुनील सिंह ने बताया कि रात्रि प्रवास के बाद 18 अगस्त की सुबह श्री सिन्हा 11 बजे मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में कठवामोड़ से बाइक जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यात्रा शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो जाएगी। तिरंगा यात्रा के क्रम में जगह-जगह रुक कर श्री सिन्हा स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित भी करेंगे। केंद्र सरकार के मंत्री बनने के बाद वह पहला मौका होगा जब भाजपा के किसी जुलूस में शामिल होंगे। श्री सिन्हा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। उनकी कोशिश है कि यात्रा को भव्य और सफल बनाया जाए। इसके लिए कार्यक्रम स्थलों पर भीड़ जुटाने की भी तैयारी है।
आजमगढ़- अतरौलिया थाना क्षेत्र के पेटोल पंप के पास भाऊपुर , महाराजगंज निवासी युवक धनंजय (18) पुत्र जयप्रकाश को बीती रात 08 बजे बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली। देर रात इलाज के दौरान हुई मौत। तीन बहनो में अकेला भाई मृतक बाहर रह कर पढाई कर रहा था। आज उसका जन्मदिन था । रक्षाबंधन और जन्मदिन मनाने परिवार वालों ने घर  बुलाया था।
फ़िरोज़ाबाद -लूट करके भाग रहे बदमाशो को पुलिस दारोगा द्वारा रोकने पर बदमाशों ने 3 गोली मारी दारोगा गंभीर रूप से घायल थाना नारखी के राजवाली चौराहे का मामला

कोई टिप्पणी नहीं: