tikhiawaz24.in

मंगलवार, 9 अगस्त 2016

बिपुल सिंह

ब्लॉक गेट बंद कर बंद कर किया प्रदर्शन

बदलापुर / जौनपुर- 8 अगस्त क्षेत्र पंचायत अधिनियम 1961 में परिवर्तन करके 14 वाँ वित्त 13 वाँ वित्त राजवित्त में कटौती किए जाने के विरोध में बीडीसी एवं प्रमुख प्रतिनिधि विनय सिंह ने ब्लॉक गेट बंद कर प्रदर्शन किया।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि विनय सिंह ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार क्षेत्र पंचायत को पूर्व में मिल रहे बजट में भारी कटौती करके ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत को आवंटित कर दिया है।ऐसे में क्षेत्र पंचायत के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।यदि सरकार ने पूर्व की स्थिति बहाल नहीं की तो हम सब पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे इस दौरान पचासो बीडीसी सदस्य उपस्थित थे।

तालाब मे ढुबने से कावरिये की दर्दनाक मौत।*

जौनपुर /शाहगंज।
आधी रात को नहाते समय हुआ हादसा
शाहगंज के बेलवाई शिवधाम पर जलाभिषेक करने गए कांवरिये की रविवार रात तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार की शाम उसका शव उतराया तो उसे बाहर निकाला गया।
कस्बे के फैजाबाद रोड स्थित हिद टाकीज परिसर में वाराणसी निवासी बबलू गुप्ता आरओ वाटर प्लांट चलाता है। इसमें इलाहाबाद निवासी उसका साला राबिन गुप्ता भी काम करता था। रविवार की रात वह अपने कुछ साथियों के साथ बेलवाई शिवधाम जलाभिषेक करने गया। आधी रात को वह तालाब में नहाने चला गया। थोड़ी देर बाद वह पानी में ही गुम हो गया तो बाहर खड़े साथी शोर मचाने लगे। शोर सुनकर भीड़ जुट गई। गोताखोरों को तालाब में उतारा गया। रात से सोमवार की शाम तक गोताखोरों ने हाथ पैर मारे, लेकिन राबिन का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर उसके परिजन भी वहां पहुंच कर रोने पीटने लगे। सभी निराश हो गए तो शाम के वक्त उसका शव तालाब में उतरा गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

कोई टिप्पणी नहीं: