भाई को राखी बांधने जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत
....कुण्डा तहसील के हथिगवॉ थाना अन्तर्गत पूरेगडरियन निवासी सुमित्रा देवी उम्र लगभग(40) वर्ष अपने पति के साथ सायकल से लालगोपालगंज पुलिस चौकी अन्तर्गत अंधियारी गांव में अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी कि पीछे से नागालैण्ड़ नम्बर की ट्रक ने टक्कर मार दी . ट्रक के पहिया के नीचे आने से पीडिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई... लालगोपालगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है .. लेकिन ट्रक ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब हो गया...
भाजपा को घेरने मे जुटी सपा और बसपा।
जौनपुर। आज के दौर मे किसी को कमजोर आकना महान भूल होगी।राजनीति मे कब क्या हो जाय कुछ कहाँ नहीं जा सकता है। बसपा के पास वोट बैक है।सपा के पास भी वोट बैक है। वसपा दलित वोट के साथ अन्य वोटो को अपने पाले लेने की कवायद शुरु कर दी है। ब्राह्मण मतदाताओ को तेजी से मोटीवेट किया जा रहा है। बहुतो ब्राहमण बसपा राग मे है।बहुतो भाजपा का अलाप कर रहे है। यू पी की राजनीति मे ब्राहमण की भूमिका अहम है। किसकी सरकार बनेगी। जिधर उनको आभास होगा। उसकी जय करेगे। सपा के पास यादव व मुसलमान की ठोस वोट है। अक्सर ब्राह्मण व क्षत्रिय मे मनमुटाव का लाभ सपा वसपा को मिलता रहता है। देखा गया है अगर ब्राह्मण हाथी पर सवार होता है तो क्षत्रिय साईकिल चलाने से गुरेज नहीं करता। भाजपा ऐसी रणनीति बनाकर चल रही है कि उसे सत्ता मे आने मे कडी मश्कत नहीं करनी होगी । केशव प्रसाद,स्वामी प्रसाद अनुप्रियापटेल, ओमप्रकाश राजभर जैसी दिग्गज हस्तिया भाजपा के लिए विशेष उपयोगी साबित होगे। भाजपा पिछडी व अनूसूचित जाति मे जो पैठ बना ली है।उसका उसे लाभ मिलेगा। रही उसके परम्परागत वोट की तो उसकी मजवूती मे इजाफा हुआ है। अगर देखा जाय तो इन दिनो बसपा ,सपा ,भाजपा को घेरने मे जुटी है। सपा सत्ता मे वरकरार रहना चाहती है। वसपा सत्ता सुख की चाहत पाले हुई है।भाजपा सबको दरकिनार करके राम राज्य लाने के पक्ष मे है। आखिर वही होगा, जो मन्जूरे खुदा होगा। यू पी चुनाव ज्यो,ज्यो नजदीक आ रहा है। राजनैतिक गतिविधि तेज हो रही है। जे डी सिंह
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें