पालक मंत्री प्रकाश मेहता ने पत्रकार से मागी माफी
मुंबई। पालक मंत्री प्रकाश मेहता से नाराज चल रहे पत्रकारो का गुस्सा मंत्री के माफी मागने से ठन्डा होता दिख रहा है। दरअसल गत दिनो महाड पुल दुर्घटना से जुडे सवाल पूछे जाने पर एक टीवी पत्रकार से बदसलूकी का मामला सामने आया था।जिसमे पालक मंत्री ने पत्रकार के साथ अमर्यादित व्यवहार किया था। देशभर के पत्रकारो मे घटना को लेकर आक्रोश था। पत्रकार संगठनो ने इसकी कडी आलोचना की थी। मौके की नजाकत को भापते हुए मंत्री ने माफी माग ली। मुंबई हिन्दी पत्रकार संघ के महामंत्री विजय सिंह कौशिक से सतगुरु दर्पण ने पूछा कि पत्रकार अपमान के मामले मे आगे संघ का निर्णय क्या है।उन्होनें कहाँ कि पालक मंत्री ने पत्रकार से माफी माग ली है।जे डी सिंह[8/8, 6:30 AM] Bipul Singh: देवबन्द÷आधा दर्ज़न अज्ञात बदमाशो ने की फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बीरपुर रोड खेडा मुगल पर2 लाख 75 हज़ार की लूट घटना को अंजाम देकर बदमाश बाईको से फरार पुलिस मौके पर बदमाश अपाचे व पल्सर बाईको पर सवार थे बदमाश
चिलकाना मे ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दर्जनो महिला/बच्चो की दर्दनाक मौत...
चिलकाना
सहारनपुर के ग्राम सेहजवा (रामपुर मनिहारान) से गुग्गा महाडी की यात्रा को जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली सुचेला देवा ग्राम के पास तेज़ गति से पलटी ! 1 दर्जन से ज्यादा की मौत की आशंका कई दर्जन घायल, मची अफरा तफरी !
भरी संख्या में पुलिस और ग्रामीण घायलो को बचाने में जुटे दर्जनों एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना .....
थाना जनकपुरी स्तिथ अम्बेडकर चौक के पास अनियतत्रित कार ने मारी कई लोगो को टक्कर, कार का नंबर लोगो ने बताया DL4CAC 1227 बताया जा रहा है चालक फरार हो गया ,तुरन्त पुलिस को सूचना दे दी गयी।
बिहारीगढ
प्रेस क्लब भगवानपुर की एक बैठक का आयोजन आज कस्बा बिहारी गढ़ में क्लब के सदस्य क्लब के सदस्य सुनील जायसवाल के आवास पर किया गया बैठक में अपने विचारों को रखते हुए प्रेस क्लब चेयरमैन आदिल राणा ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हर वक्त तैयार है उन्होंने कहा कि आज का दौर पत्रकारों के लिए मुश्किल भरा है भ्रष्ट नेताओं भ्रष्ट अधिकारियों से लेकर वह तमाम लोग पत्रकारों के दुश्मन हैं जिनके गलत कारोबार में पत्रकारों की वजह से ताला पड़ गया है आज पत्रकारों की ही कोशिश का नतीजा है कि रात दिन जमीन का सीना चीरकर जो माफिया अवैध खनन कर रहे थे उन पर प्रशासन ने अंकुश लगा दिया है उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के उज्जवल भविष्य के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात की जाएगी प्रेस क्लब भगवानपुर के माध्यम से सरकार से यह मांग की जाएगी की मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तर्ज पर ही गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सुविधा दी जाएं
प्रेस क्लब चेयरमैन ने कहा कि पत्रकारिता में वह शक्ति है कि हर जायज़ काम को बडी आसानी के साथ कराया जा सकता है पत्रकारों पर बढ़ते अत्याचार और फर्जी मुकदमो पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब सचिव सुनील शर्मा उर्फ़ कुक्कू पंडित ने कहा कि मुख्यमंत्री साहब से मिलकर प्रेस क्लब यह मांग करेगा कि अगर कोई शिकायत पत्रकार के खिलाफ आती है तो उसकी जांच sp लेवल के अधिकारी से कराई जाए ताकि पत्रकारों पर बढ़ते फर्जी मुकदमो पर अंकुश लगाया जा सके और कलम की आजादी बरकरार रहे प्रेस क्लब की तरफ से क्लब के सभी साथियों को 5 _5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा देने पर भी सहमति जताई गई इस मौके पर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष श्री धीर सिंह रावत तोसीफ अली संदीप राठौड़ मोहब्बत चौधरी संदीप सिंह मनोज कांबोज संदीप तोमर नदीम आलम शाहनवाज आलम रवि सैनी रजत चौहान अमित चौहान मुर्सलीन जावेद राणा आदि पत्रकार बंधु मौजूद रहे
सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के गाँव चालकपुर के पास एक ट्रेक्टर ट्राली के पलट जाने से उसमे सवार घायल लोगों की सूचना!||
सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 10 की मौत
सहारनपुर। ट्रैक्टर-ट्राली चालक की लापरवाही ने लाशों के ढेर लगा दिये। रविवार शाम हुए इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई जबकि 35 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी बागड़ (राजस्थान) से छड़ी लाने वाले युवक के घर से प्रसाद चढ़ाकर अपने गांव लौट रहे थे।
घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक सचिन निवासी सहजवा वाहन को तेज गति से चला रहा था। बार-बार पीछे मुड़कर भी देख रहा था। चिलकाना-सरसावा मार्ग स्थित गांव चालाकपुर से लगभग 200 मीटर पहले सचिन ने पीछे मुड़कर जैसे ही आगे देखा तो सामने से बाइक आ रही थी। इस पर सचिन ने तेज कट मारकर जैसे ही ब्रेक लगाया, ट्रैक्टर घूम गया। ट्रैक्टर घूमने पर ट्राली का गुल्ला घूमा और पूरी ट्राली हवा में ही पलटी खाकर पलट गई और सारे लोग उसके नीचे दब गए।
जिस समय ट्राली पलट रही थी उसमें सवार सभी ने एक दूसरे को कसकर पकड़ लिया। कुछ ने ट्राली पकड़ी ली। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि कुछ ही दूर खड़े तीन युवकों को भी समझ नहीं आया कि हुआ क्या। आनन-फानन लोग मौके की तरफ दौड़े और किसी तरह ट्राली को उठाया। ट्राली उठाने पर नीचे लाशों के ढेर लगे थे, जिसे देखकर वहां लोगों की रूह कांप गई। सड़क किनारे लाशों की लाइन लग गई। मरने वालों में सभी महिलाएं, लड़कियां और बच्चियां ही थी। चिलकाना पुलिस और आसपास के लोगों ने भी जो भी वाहन मिला, उसमें घायलों को अस्पताल भिजवाया। सूचना पर डीएम पवन कुमार, एसएसपी प्रदीप यादव, एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और सारी व्यवस्थाओं को संभाला।
मृतकों के नाम
-आरती(10) पुत्री कौशल निवासी सहजवा
-अंशुल(24) पुत्री ओमवीर निवासी सहजवा
-काजल(13) पुत्री जोगेंद्र निवासी घसौती
-पूजा(12) पुत्री प्रमोद निवासी सहजवा
-रज्जो(50) पत्नी रमेश निवासी सहजवा
-छोटी(18) पुत्री कौशल निवासी सहजवा
-रूबी(25) पुत्री सोम्मा निवासी सहजवा
-प्रिया(17) पुत्री अनुज निवासी सहजवा
-राधिका(दस)
-अज्ञात(28)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें