आधा दर्जन बाइक बरामद, पांच गिरफ्तार
जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने आधा दर्जन मोटर साइकिल
चोरों के साथ पांच चोरो को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रोंके अनुसार मुखबिर की सूचना पर शनिवार की आधी रात गजराजगंज मुहल्ला स्थित
सुजानगंज बाईपास तिराहे पर चोरी की 6 मोटर साइकिलो के साथ आधा दर्जन वाहन
चोरो को गिफ्तार किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार
दो लोगो को रोका गया तथा वाहन के कागजात मांगे गये जिसे दिखाने मे वे
बिफल रहे । पुलिस के सख्ती बरतने पर वे मोटर साइकिल चोरी का बताते हुए
साथियो के नाम बताये । पुलिस द्वारा उसकी निशान देही पर कुल 6 हीरोहोन्डा बरामद किया गया। अभियुक्तों के पास से एक तमंचा 12 बोर दो जिन्दा
कारतूस , पांच सौ रूपये मिले। गिरफ्तार युवको में दीपक गौतम पुत्र पुत्रबिनोद कुमार निवासी देवकली थाना सुजानगंज ,रमेश कुमार पुत्र राम चन्द्र
बिंन्द निवासी चकअफराद थाना फूलपुर इलाहाबाद ,चेतनदास पुत्र मोती लालनिवासी कुंवरपुर थाना पंवारा ,राम आसरे पुत्र राम खेलावन निवासी कुंवरपुरथाना पवांरा खुर्शीद आलम उर्फ पप्पू पुत्र जमालुद्दीन निवासीगौरियान
भीखपुर थाना मुगराबादशाहपुर है।
जौनपुर में आज 13 वारंटी गिरफ्तार
जौनपुर , 14 अगस्त । जौनपुर जिले में आज कई थानों की पुलिस ने अभियान के दौरान 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बदलापुर थाने की पुलिस ने एक वारंण्टी कमलेश निवासी लेदुका थाना बदलापुर को गिरफ्तार किया ।गौराबादशाहपुर पुलिस ने 3 वारंण्टी रामजीत निवासी सलोनी महीमापुर नगीना राजभर निवासी गोविन्दपुर व्ओमप्रकाश निवासी महीमापुर थाना गौराबादशाहपुर को गिरफ्तार किया ।मडियाहु पुलिस ने 2 वारंण्टी राधेश्याम निवासी राजापुर नं02 व राजेश कुमार निवासी मेजा को गिरफ्तार किया । रामपुर थाने की पुलिस ने एक वारंण्टी राजेश निवासी रघुनाथपुर थाना रामपुर को गिरफ्तार किया । सरपतहा पुलिस ने एक वांछित अरविन्द कुमार निवासी तीहरा थाना बदलापुर जौनपुर को गिरफ्तार किया है ।
उन्होंने कहा कि इसी तरह जिले की सिगरामऊ थाने की पुलिस ने 4 वारंण्टी प्रेम चन्द्र निवासी महमुदपुर ,.शशिकान्त निवासी महमुदपुर ,रोली उर्फ कमलेश निवासी गोनौली , व् लालबहादुर पुत्र चौथी निवासी अर्जुनपुर थाना सिगरामऊ को गिरफ्तार किया है । सुरेरी थाने की पुलिस ने 2 वारंण्टी त्रिवेणी दुबे निवासी नुरपुर सुरेरी व नुकीरी सिंह उर्फ सुरेन्द्र निवासी वासुपुर थाना सुरेरी को गिरफ्तार किया है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें