प्रतापगढ़ :कंधई के करनपुर खूझी गांव में बरसात के दौरान कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। उधर बारिश में दर्जनों अन्य कच्चे मकान ढह गए।
कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूझी निवासी गुल्ला देवी (80) पुत्री श्रीपाल सोमवार को अपने कच्चे मकान में सो रही थी। बरसात के दौरान अचानक उसका कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। जिससे गुल्ला देवी मलबे के नीचे दब गई। शोरशराबा सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े। जब तक लोग मलबा हटाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर तहसीलदार पट्टी व लेखपाल मौके पर पहुंचे। पंचायतनामा भरने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
दूसरी ओर नगर कोतवाली के महुआर निवासी बंशीलाल प्रजापति का कच्चा मकान बरसात के दौरान जमींदोज हो गया। इससे उसका परिवार बेघर हो गया। भंगवा निवासी मोहम्मद नफीस व मोहम्मद शफीक पुत्रगण अब्दुल हमीद का कच्चा मकान भी ढह गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें