राष्ट्रीय झंडे का अपमान जनता में रोष --
जलालपुर --क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरांव में डाक्टर द्वारा फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज को बिना बास या पाईप के दिवाल के सहारे फहराया गया । जिससे जनता में काफी रोष है । बताते है कि डाक्टर साहब सप्ताह में एक दिन सिर्फ मंगलवार को आते है । इनके इस रवैये से क्षेत्र वासीयों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है ।तभी पन्द्रह अगस्त को डाक्टर ने दिवार के सहारे फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर क्षेत्र वासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया ।क्षेत्र वासियों का कहना है कि जो व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं कर सकता ।वह किसी और का सम्मान क्या करेगा ।ग्रामीणों ने कहा की डाक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है ।इनके खिलाफ राष्ट्र द्रोह का मुकदमा लिखा जाना चाहिए ।ऐसे लोगों की जगह जेल में है ।हास्पिटल जैसे पवित्र जगह पर इनका क्या काम है ।इनको ड्यूटी से बर्खास्त कर देना चाहिए ।इस सम्बंध में डाक्टर से फोन द्वारा बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई ।
ग्राम प्रधान विनय सिंह फटा हुआ तिरंगा झंडा दिखाते हुये

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें