*💥यूपीए सरकार के समय तीन बार की गई थी सर्जिकल स्ट्राइक*
नई दिल्ली
कांग्रेस ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से कहा है कि नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं कांग्रेस ने यूपीए के समय सीमा पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की तारीखों का भी खुलासा किया है।
मुख्य विपक्षी दल ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 1 सितंबर 2011, 28 जुलाई 2013 और 14 जनवरी 2014 को इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि परिपक्वता, सूझबूझ और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित के चलते इस तरह के दावों का जोर-शोर से प्रचार करने से बची है। हमारा पूरा राजनीतिक नेतृत्व भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन करता है।
इन तारीखों को हुआ सर्जिकल स्ट्राइक
1) 1 अगस्त 2011 को सीमा पार से आए आतंकियों ने हवलदार जयपाल सिंह अधिकारी और लांस नायक देवेंद्र सिंह के सिर कलम कर दिया था. इसके जवाब में 1 सितंबर 2011 को सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया।
2) 8 जनवरी 2013 को पाकिस्तानी सैनिकों ने लांस नायक हेमराज सिंह का सिर कलम कर दिया था और इसके जवाब में भारतीय सेना ने 28 जुलाई 2013 को सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया।
3) 6 अगस्त 2013 को पूंछ में पाकिस्तानी जवानों ने पांच भारतीय सैनिकों की हत्या की, जिसके जवाब में 14 जनवरी 2014 को सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें