tikhiawaz24.in

सोमवार, 3 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

खुले में शौच से मुक्ति गर्व की बात : डीएम

गांधी जयंती पर जिले के तीस गावों में खुले में शौच से मुक्त होने पर गौरव यात्रा निकाली गई। मांधाता के बोझी गांव में आयोजित गौरव यात्रा में शामिल डीएम डा. आदर्श सिंह ने कहा कि आज हम दुनिया के विकसित मुल्कों में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में माताओं और बहनों को खुले में शौच जाने देना कितनी शर्मिंदगी की बात है। गांव का ओडीएफ घोषित होना हमारे लिए गर्व की बात है। जिले में अब तक 85 गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं।

सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अब जो भी गांव में शौचालय बनवाए जाएंगे उन्हें मर्यादा भवन के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव, बीडीओ विकास शुक्ला, प्रधान अजय कुमार सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष जय सिंह ने अपने विचार रखे। ग्राम सभा की ओर से डीएम व सीडीओ को प्रतीक चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया गया। संचालन पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने किया। इसी क्रम में एसडीएम सदर शशि भूषण राय के नेतृत्व में रानीगंज के जमुआरी में गौरव यात्रा निकाली गई।

ओडीएफ घोषित होने वाले 12 राजस्व ग्रामों में शिवगढ़ की चकसारा, सदर की जमुआरी, लक्ष्मणपुर की हिन्दूपुर, संड़वा चन्द्रिका की बड़माला, विसहुला, लालगंज की कबरा, सांगीपुर की भवानीपुर पीथापुर, संग्रामगढ़ की पूरेबान और पूरेचौबे, पट्टी की पूरेदूलम, आसपुर देवसरा के तीवीपुर और बाबागंज की पूरेकिशुनी शामिल हैं।

गांधी से प्रेरित है स्वच्छता अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया गया। बाद में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डा.आदर्श सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों से ही प्रेरणा लेकर आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने सफाई का संकल्प लिया है। इस अवसर पर जीजीआइसी की छात्राओं ने रामधुन का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सीआरओ राम सिंह वर्मा, जूबाए के महामंत्री जेपी मिश्र, दिनेश पांडेय, एएसडीएम जेपी मिश्र, राम अजोर आदि मौजूद रहे। संचालन केडी त्रिपाठी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: