tikhiawaz24.in

बुधवार, 26 अक्टूबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मार लूट

लालगंज उदयपुर थाना क्षेत्र के अठेहा बाजार स्थित कांग्रेस नेता के भाई के पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मार कर बदमाश पैसे लूट ले गए। घायल सेल्समैन को प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।

कांग्रेस नेता ओमप्रकाश पांडेय उर्फ गुड्डू के बड़े भाई रविकांत पांडेय का पेट्रोल पंप अठेहा बाजार में है। उस पर अमेठी जिले के ऐधी गांव निवासी राम किशोर वर्मा (45) पुत्र दीपचंद्र वर्मा व जितेंद्र सेल्समैन हैं। मंगलवार को देर शाम राम किशोर कार्यालय में बैठ कर हिसाब बना रहा था। तभी दो बाइक से चार बदमाश पहुंचे और बाइक में पेट्रोल भराया। सेल्समैन जितेंद्र पैसा मांगने लगा तो बदमाश उससे मारपीट करने लगे। शोर सुन कर राम किशोर भाग कर पहुंचा तो तमंचे की बट से हमला कर दिया।

दोनों सेल्समैन ने शोर मचाया तो बदमाशों ने राम किशोर को गोली मार दी और पैसा लूट कर अमेठी की ओर भाग निकले। घटना की सूचना फौरन पुलिस को देने के साथ ही घायल राम किशोर को सीएचसी लालगंज लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 30 से 35 हजार रुपये की लूट हुई है। हालांकि घायल राम किशोर के बेहोश होने के कारण स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। दूसरा सेल्समैन जितेंद्र भी कुछ बता नहीं पा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसओ, सीओ लालगंज, एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय मौके पर पहुंचे और सेल्समैन जितेंद्र से पूछताछ की। एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय ने बताया कि पैसा कितना लूटा गया है, सही जानकारी नहीं मिल सका ।

कोई टिप्पणी नहीं: