प्रतापगढ़
कुर्सी से नहीं उठने पर युवक को मारी गोली
कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में में रामलीला देखकर लौट रहे युवक को रास्ते में गोली मार दी गई। गोली युवक के पैर में लगी तो वह चीख उठा। साथ में रहे उसके भाई ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजवाया। बाघराय सीएचसी के चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर युवक की तहरीर पर दो नामजद लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बाघराय थाना क्षेत्र के कोड़राजीत गांव निवासी गुलशन (21) पुत्र रामअंजोर सरोज रविवार की शाम धनवासा गांव में रामलीला देखने के लिए गया था। पहले पहुंचने के कारण उसे कुर्सी मिल गई थी। थोड़ी देर बाद धनवसिया गांव निवासी सोनू व प्रदीप तिवारी भी रामलीला देखने पहुंचे। इस दौरान उन दोनों ने उसे कुर्सी से उठने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं उठा। विवाद शुरू हुआ तो गुलशन के साथ आए उसके भाई और गांव के लोग भी आ गए। इस पर मामला शांत हो गया, लेकिन दोनों ने उसे बाद में देख लेने की धमकी दी। भोर में चार बजे रामलीला खत्म हुई तो गुलशन अपने साथियों के साथ पैदल ही घर के लिए जा रहा था।
आरोप है कि कोड़राजीत पुल के पास विवाद करने वाले दोनों युवक बाइक से आए और उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी तो वह चीख उठा। इस दौरान साथ चल रहे उसके भाई सहित अन्य लोगों ने शोर मचाया तो बाइक सवार भाग निकले। इसके बाद गुलशन के भाई मंदीप कुमार ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भेजवाया। बाघराय सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गुलशन की तहरीर पर धनवसिया गांव निवासी सोनू पुत्र छोटेलाल मिश्र, प्रदीप तिवारी पुत्र कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर पीड़ित की हालत गम्भीर बनी हुई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें