tikhiawaz24.in

रविवार, 23 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह से मिलेंगे,सीएम से हुई बातचीत का ब्योरा मुलायम सिंह को देंगे,11 बजे 5 वीडी पर सपा सुप्रीमो से करेंगे मुलाकात,सीएम ने भी आज विधायकों की अलग से बुलाई है बैठक 

उन्नाव-भण्डारे में खाने से 6 लोगों को फूड प्वॉइजनिंग, इलाज के दौरान दो मासूम सगे भाइयों की मौत,4 लोगों की हालत गंभीर,निजी अस्पताल में भर्ती,असोहा थाना क्षेत्र के वनपरा गांव की घटना  

कासगंज-दो पक्षों में रंजिशन फायरिंग,इलाके में हड़कम्प,पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को पकड़ा,कासगंज कोतवाली के नगला कल्लू की घटना 

सहारनपुर-कार सवार शोहदों ने महिला से की छेड़खानी, दरोगा की बाइक में शोहदों ने मारी टक्कर,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,पीड़िता की सूचना पर बाइक से पहुंचे थे दारोगा,एसओ के रोकने पर शोहदों ने कार से मारी टक्कर,एसओ भी गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रेफर
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के देहरादून हाईवे की घटना 

मेरठ-होटल में जुआ खेलते 18 रईसजादे गिरफ्तार,होटल में अवैध रूप से चल रहा था कैसिनो,गैंम्बलिंग टेबल,हुक्का,शराब,75 हजार बरामद,परतापुर थाना क्षेत्र स्थित बिग बाईट होटल का मामला

कानपुर-पेट्रोल पम्प पर बदमाशों ने बोला धावा,90 हजार रुपए लूटे,विरोध पर कर्मचारियों को पीटा,असलहे भी लूट ले गए बदमाश,घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहानाबाद रोड की घटना 

गोंडा-डिप्टी सीएमओ को दबंगों ने जमकर पीटा,नगर पालिका पार्षद के भाई ने जमकर पीटा,मामूली बात को लेकर डिप्टी सीएमओ को पीटा,दबंग को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुटी

प्रतापगढ़-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत,पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,लालगंज के सगरा सुंदरपुर की घटना

लखनऊ-शुरू हो गई राजधानी के दिग्गज थानेदारों की रवानगी,डीजीपी के आदेश पर 3 थानों में इंस्पेक्टरों को मिला चार्ज,पीके श्रीवास्तव-इंस्पेक्टर महानगर,सतीश सिन्हा-जानकीपुरम,सुधाकर पांडे को इंस्पेक्टर सरोजनीनगर का चार्ज मिला

मुरादाबाद-फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों से 16 लाख की लूट,4 हथियार बंद बदमाशों ने बंधक बनाकर की लूट, एसएसपी ने 2 सब इंस्पेक्टरों को किया निलम्बित,ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किया निलम्बित,मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार की घटना 

गोंडा-मामूली विवाद में 2 शराबियों ने डिप्टी CMO को पीटा,मौके पर पहुंचे ऑफिस स्टाफ ने डिप्टी CMO को बचाया,पीड़ित ने नगर कोतवाली में दर्ज कराया आरोपियों पर केस

लखनऊ-प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने खुला पत्र जारी किया,अखिलेश के समर्थन में रामगोपाल का खुला पत्र,आगे बढ़ो हम सब अखिलेश के साथ हैं-प्रोफेसर,सुलह की बात करने वाले बेइमान है-प्रोफेसर,जो अखिलेश का विरोध करेगा,चुनाव हारेगा-प्रोफेसर,रथ को मिलकर सफल बनाएं-प्रोफेसर रामगोपाल,'रथ यात्रा विरोधियों के गले की फांस,इसको धार दें','सत्ता का दुरुपयोग कर कुछ लोगों ने हजारों करोड़ों कमाए',अखिलेश का विरोध करने वालों पर प्रोफेसर की कठोर टिप्पणी,सुलह कराने वाले जनता को गुमराह कर रहे है-प्रोफेसर 

बलिया-केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का बलिया दौरा,फेफना-शाहगंज रेल लाइन विद्युतीकरण का करेंगे शिलान्यास,चितबड़ा गांव,फेफना,सागरपाली रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेंगी सुविधाएं,फेफना रेलवे स्टेशन पर फल-सब्जी कोल्ड स्टोर का भी शिलान्यास,डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत इंटरनेट और वाईफाई भी मिलेगा

लखनऊ-सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह से मिलेंगे, 
सीएम से हुई बातचीत का ब्योरा मुलायम सिंह को देंगे,11 बजे 5 वीडी पर सपा सुप्रीमो से करेंगे मुलाकात,सीएम ने भी आज विधायकों की अलग से बुलाई है बैठक 

इलाहाबाद-प्रदेश में 214 परीक्षा केंद्र डिबार घोषित किए गए,2017 में प्रदेश के 214 विद्यालय केंद्र नहीं बन सकेंगे,बोर्ड मुख्यालय ने डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की

मऊ-बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा आज मऊ में, ब्राह्मण भाईचारा सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित,कई जनपदों के ब्राह्मण सम्मेलन में करेंगे शिरकत, मोहम्मदाबाद के नार्मल मैदान में सम्मेलन का आयोजन 

बलरामपुर-घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी,अज्ञात हमलावर ने घटना को दिया अंजाम,पुलिस मौके पर,गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के पाला गांव की घटना 

हापुड़-कल से लापता कक्षा 3 की छात्रा की हत्या से सनसनी,रेप के बाद छात्रा की हत्या किए जाने की आशंका,गांव के पास जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिला शव,बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की घटना 

चित्रकूट-50 हजार के इनामी डाकू गोपा ने 20 लाख की रंगदारी मांगी,PMSY में 2 करोड़ के सड़क निर्माण का ठेका मिला है ठेकेदार को,निर्माण स्थल पर 3 दिन पहले गोपा ने मजदूरों को जमकर पीटा,मानिकपुर में कैलाश मिश्रा ने गोपा के खिलाफ केस दर्ज कराया

सीतापुर-पेट्रोल पंप पर स्लोगन लिखने से रोकने पर की पिटाई,अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के लोगों ने की मारपीट,पुलिस ने मौके से 2 आरोपी युवकों को हिरासत में लिया,शहर कोतवाली के ट्रांसपोर्ट चौराहे स्थित पंप की घटना

गोरखपुर-केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह का गोरखपुर का दौरा आज,कृषि विज्ञान केंद्र का केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन, जंगल कौड़िया के चौक माफी में आयोजित है कार्यक्रम 

रामपुर-उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत आज रामपुर में, 
विलासपुर-एरो मार्ग पर हो रही कारसेवा में होंगे शामिल, विलासपुर के विधायक संजय कपूर करा रहे कार सेवा,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी होंगे शामिल 

बिजनौर-सेना का ट्रक पलटने से 12 सैनिक घायल,घायलों को देहरादून आर्मी अस्पताल किया गया रेफर,नजीबाबाद -हरिद्वार रोड पर हुआ हादसा

चित्रकूट-NH-76 के किनारे बोरे में महिला का शव मिलने से हड़कंप,ग्रामीणों के अनुसार रात में रोडवेज बस से फेंका गया शव,सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया,पुलिस ने जांच शुरु,रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के पास मिला शव

कौशाम्बी-चायल इलाके में डेंगू से अबतक 3 लोगों की मौत,4 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज,स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा ध्यान
 
लखनऊ-आरपीएफ के सिपाही ने की पत्नी की हत्या,हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या,दीपावली पर घर जाने को लेकर हुआ था विवाद,पिता को SMS भेजकर सिपाही ने दी थी जानकारी,आलमबाग में आरपीएफ कॉलोनी की घटना

कोई टिप्पणी नहीं: