tikhiawaz24.in

सोमवार, 24 अक्टूबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

लालगंज कोतवाली अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर टेंढ़ुई मोड़ पर रविवार की शाम बोलेरो की टक्कर से पल्सर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों व ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार युवक सगरासुंदरपुर की ओर से लालगंज आ रहे थे। इतने में टेंढ़ुई मोड़ के पास लालगंज की ओर से जा रही तेज रफ्तार से बोलेरो ने विपरीत दिशा में बाइक सवारों को टक्कर मार दी। लोगों के मुताबिक घायल दोनों युवकों के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें आने से वह काल के गाल में समा गए। फिर भी युवकों को आनन फानन जिला अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना करने वाली बोलेरो को अपने कब्जे में लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हा गया। पुलिस ने दुर्घटना में हुई क्षतिग्रस्त बाइक को भी अपने कब्जे में लेकर कोतवाली लाई।

कोई टिप्पणी नहीं: