tikhiawaz24.in

बुधवार, 5 अक्टूबर 2016

अरविन्द उपाधयाय

शव दाह की लकड़ी का विवाद पहुंचा मंत्री दरबार

खुटहन ( जौनपुर )
   पिलकिछा गोमती नदी तट पर स्थित श्मशान घाट पर लकड़ी के रेट भाव को लेकर डोम और अन्य दुकानदारों का विवाद पुलिस द्वारा न सलटा पाने का मामला बुधवार को जनता दरबार के माध्यम से राज्य मंत्री तक पहुंच गया।

डोम घिन्नीलाल का आरोप था कि यह मेरा पैतृक ब्यवसाय है। इसमें अन्य लोग दखल दे रहे है। जिसके चलते हमारी रोजी रोटी पर समस्या आ रही है। वही लकड़ी के अन्य दुकानदारों का आरोप था कि उनके द्वारा हजार रूपये कुन्तल के रेट से लकड़ी बेची जा रही है। जबकि हम लोग पाँच सौ में ही देते है। घाट पर शव दाह के लिए   आने वाले परिजन लकड़ी सस्ते रेट पर मिलने पर यही से ही खरीद लेते है। जिसको लेकर आये दिन विवाद हो जाता है। आरोप था कि शव दाह की रसीद बनाने के नाम पर तीन से पांच सौ रूपये तक नजायज लिए जाते है।

दोनों पक्षों की मौजूदगी में मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि शव दाह निःशुल्क होगा। लकड़ी पांच सौ के रेट से ही बेची जायेगी।  उन्होंने थानाध्यक्ष  को निर्देशित करते हुए कह कि यदि किसी के द्वारा मृतक के परिजनों से शव जलाने के नाम पर अधिक पैसा लिया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

कोई टिप्पणी नहीं: