tikhiawaz24.in

बुधवार, 26 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

आगरा-बदमाशों ने मां और बेटी पर किया हमला,झाड़ियों में बेटी को घसीट ले गए थे बदमाश,बेटी का हाथ काटकर बदमाश साथ में ले गए,चाकू से भी किए कई वार,गंभीर हालत में भर्ती,सूचना के कई घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस,एत्मापुर क्षेत्र के सतौली मोहल्ले की घटना

लखनऊ-मुलायम फिर से महागठबंधन बनाने की तैयारी में,5 नवम्बर रजत जयंती के बहाने देशभर के नेताओं को जुटाएंगे,जनता परिवार को फिर से एक मंच पर लाने की योजना,शरद यादव,नीतीश कुमार,लालू,देवगौड़ा को न्योता भेजा,प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव न्योता लेकर दिल्ली गए,अजित सिंह और जेपी आंदोलन से जुड़े नेताओं को भी न्योता

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा नेताओं की बैठक,मुख्यमंत्री विकास रथ,रजत जयंती को लेकर कर रहे बैठक,लखनऊ, उन्नाव, कानपुर के रूट पर हो रही चर्चा,दोनों कार्यक्रमों को मुख्यमंत्री ने सफल बनाने का दिया निर्देश......अब वक्त आ गया है हम जनता के बीच जा रहे हैं,विकास रथ की सारी भीड़, रजत जयंती समारोह में होगी शामिल,कुछ लोग हमारे खिलाफ साजिश कर रहे है,रथ रोकना चाहते है,हमें अब सबको दिखाना होगा,रथ भी चलेगा,रजत जयंती भी होगी-सीएम

झांसी-बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का बयान-समाजवादी पार्टी बिखर गई है,सपाइयों के परिवार में सम्मान नहीं,जनता का क्या सम्मान करेगी समाजवादी पार्टी,बीजेपी मंदिरों के नाम पर चंदा वसूली कर रही,कांग्रेस पार्टी यूपी में खत्म हो गई है

लखनऊ-राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन का तोहफा,मुख्यमंत्री से कल वेतन जारी करने के दिए निर्देश,प्रदेश के 17 लाख कर्मचारियों को एडवांस वेतन मिलेगा,सचिवालय संघ अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्रा ने सीएम का आभार जताया

लखनऊ-इलाहाबाद के DIOS राजकुमार यादव को हटाया गया,राजकुमार पर शिक्षिकाओं से अभद्रता,उत्पीड़न का आरोप,इलाहाबाद के बीएसए रहने के दौरान लगे थे आरोप

लखनऊ-गवर्नर राम नाईक ने ईटीवी से की मोबाइल पर बातचीत,प्रदेश के ताजा हालातों पर गवर्नर राम नाईक ने की बात......यूपी में कोई संवैधानिक संकट नहीं है.....दीपावली लखनऊ में ही मनाएंगे गवर्नर राम नाईक 

गोरखपुर-सिटी मजिस्ट्रेट ने खोया मंडी में की छापेमारी,पनीर,दूध और खोया का लिया गया नमूना,सिटी मजिस्ट्रेट ने 5 दुकानों को किया सीज,कैंट थाना क्षेत्र के खोया मंडी में की गई छापेमारी 

संभल-SM कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मामला,फर्जी ID लेकर मतदान करने आए छात्रों को पुलिस ने दौड़ाया,छात्रों ने पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,चंदौसी थाना क्षेत्र के SM कॉलेज का मामला

गाजियाबाद-बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली,गंभीर हालत में नरेंद्र् मोहन हॉस्पिटल में भर्ती,बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रही थी महिला,साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहेड़ा गांव की घटना

बाराबंकी पुलिस चंदन के पेड़ कटवाने में लग गई,डिस्ट्रिक्ट जज कोर्ट के बाद आवास पर चंदन के पेड़ काटे,डीजे कोर्ट परिसर,एसपी बंगले में भी काटे थे चंदन के पेड़,बाराबंकी पुलिस चंदन के पेड़ कटवाने में लगी,केस दर्ज

कानपुर-आज रात से रोडवेज़ कर्मचारी करेंगे चक्का जाम,UP रोडवेज़ कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में फैसला,संविदा चालकों,परिचालकों का वेतन 10 हजार करने की मांग,त्यौहारों के चलते यात्रियों को हो सकती है भारी परेशानी

प्रतापगढ़-स्वीट हाउस में छापा,FSDA टीम को पीटने का मामला,व्यापारियों को हिरासत में लेने पर हंगामा,नारेबाजी,थाने पर हंगामा कर रहे व्यापारियों को पुलिस ने खदेड़ा,क्षीर सागर मिठाई की दुकान में टीम ने मारा था छापा

संतकबीरनगर-DM सुरेश ने जूते पहनकर मां सरस्वती पर किया माल्यार्पण,महिला मतदाता पंजीकरण मेले में डीएम भूले संस्कार,जूता पहनकर मां सरस्वती की फोटो पर किया माल्यार्पण

मेरठ-भाई की पिटाई से क्षुब्ध दो बहनों ने खाया ज़हर,एक बहन की मौत,दूसरी गंभीर हालत में भर्ती,लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के घंटे वाली गली की घटना 

कानपुर-चौबेपुर इलाके में लंगूरों के तांडव से लोगों में दहशत,4 दर्जन से ज्यादा लोगों को लंगूरों ने बनाया शिकार,लंगूरों के आतंक के चलते लोग घरों में कैद,वन विभाग की लापरवाही से लंगूरों का तांडव जारी 

इलाहाबाद-चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट,पाम ऑयल से भरा टैंकर बदमाश लूटकर फरार,नशीला पदार्थ खिलाकर चालक,खलासी को फेंका,उतरांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर हाईवे की घटना

मेरठ-यश भारती पुरस्कार में मेरठ ने रचा इतिहास,मेरठ के 4 लोगों को मिलेगा यश भारती पुरस्कार,भुवनेश्वर,गार्गी,नूरुल और प्रवीण को पुरस्कार,सीएम अखिलेश यादव कल करेंगे सम्मानित

पीलीभीत-सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां का दौरा,जनपद में 316 ई रिक्शा का करेंगे वितरण,गांधी स्टेडियम में होगा कार्यक्रम का आयोजन

मुरादाबाद-आरएलडी अध्यक्ष अजित सिंह की जनसभा,बिलारी में अनिल चौधरी के समर्थन में सभा,आरएलडी कार्यालय पर होगी जनसभा

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश की कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग खत्म,कार्यकर्ताओं को सीएम अखिलेश ने दिया निर्देश-सब कुछ ठीक है, विकास रथ, रजत जयंती की तैयारी में जुटो,गांव-गांव प्रचार में जुटे, कार्यों को जनता तक पहुंचाएं,सब पचड़े छोड़िए 2017 में सरकार बनाइए

मेरठ-ईटीवी की ख़बर का बड़ा असर,व्यापारी के घर 1 करोड़ की डकैती का मामला,जानी थाने के SO रणसिंह यादव लाइन हाजिर,लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई 

लखनऊ-बैंक के सामने महिला से रुपयों से भरा बैग लूटा,2.5 लाख रुपए लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार,हसनगंज थाना क्षेत्र के यूनिवर्सिटी रोड की घटना 

बुलंदशहर-कसेरकला डबल मर्डर मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद,जमीनी विवाद में हुई थी मां और बेटे की हत्या,एडीजे 4 कोर्ट ने सुनाई 5 दोषियों को उम्रकैद 

बरेली-दिनदहाड़े महिला क्लर्क से 1.20 लाख की लूट,बैंक से रुपए निकाल कर महिला जा रही थी,बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीना,शहर कोतवाली के प्रभा टाकीज के पास की घटना 

गोंडा-जिले में फेल हुई एम्बुलेंस सेवा,फोन के बाद भी नहीं पहुंची,पिता को ठेले पर लेकर बेटा 10 किमी चलकर पहुंचा अस्पताल,इमरजेंसी में डॉक्टर की लापरवाही,ठेले पर तड़पता रहा बुजुर्ग,स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते लोग परेशान

इलाहाबाद-कुम्हार जाति को एससी में शामिल करने को लेकर याचिका,HC ने भारत सरकार को दिया 2 माह में निर्णय लेने का आदेश,दलित शोषित वेलफेयर सोसाइटी बुलन्दशहर ने दाखिल की याचिका

आजमगढ़-पुलिस से मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश ढेर,व्यापारी को गोली मारकर भाग रहे थे दोनों बदमाश,गंभीर हालत में व्यापारी जिला अस्पताल में भर्ती,आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाशों की बाइक फूंकी,सरायमीर थाना क्षेत्र के तिकरौर बाजार की घटना 

ग्रेटर नोएडा -चलती कार में आग लगने से ड्राइवर की मौत,मौके पर किसी व्यक्ति ने नहीं की मदद,बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला की घटना

मिर्जापुर-मिट्टी का टीला गिरने से बच्ची की दबकर मौत,1 गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,चिल्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की घटना

सोनभद्र-NRHM घोटाले को लेकर CBI टीम जिले में,चथरा PHC में दस्तावजों को टीम ने खंगाला,जननी सुरक्षा के 13 लाभार्थियों से की पूछताछ,घोटाले को लेकर पूछताछ कर रही CBI टीम 

कोई टिप्पणी नहीं: