मायावती की रैली में भगदड़, 2 की मौत, 22 घायल
लखनऊ
कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित बीएसपी सुप्रीमो मायावती की महारैली में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दो लोंगों की मौत और करीब 22 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भगदड़ में 2 महिलाओं की मौत हुई है।
भगदड़ में जिन दो महिलाओं की मौत हुई है उनमें से एक का नाम शांति है, जो बिल्हौर की रहने वाली है। इस बीच BSP के प्रदेश अध्यक्ष रामाचल राजभर ने कहा कि महिला की मौत भगदड़ की वजह से नहीं हुई।
हालांकि, माया की रैली में भगदड़ को लेकर और खबरें आना अभी बाकी है।
मायावती की इस महारैली में खासी भीड़ जुटी थी। रैली में माया ने प्रदेश और केंद्र सरकार को जमकर लताड़ा। मोदी सरकार पर सियासी फायदे के लिए चुनावी माहौल में सर्जिकल स्ट्राइक करने का आरोप लगाया तो अखिलेश सरकार पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए नाकारा सरकार बताया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें