*पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सीमा पर दागे मोर्टार; आठ घायल*
Tue, 25 Oct 2016
आरएसपुरा/जम्मू/नौशहरा, (जागरण न्यूज नेटवर्क)। पाकिस्तान ने मंगलवार को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी जारी रखी। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों पर दागे गए। 82 एमएम मोर्टार के गोलों से चार महिलाओं व तीन बच्चियों समेत आठ लोग घायल हो गए। इसके अलावा आधा दर्जन मवेशी भी मारे गए हैं।
बीते सोमवार को भी इसी सेक्टर में पाक गोलाबारी में दो लोगों की मौत और आठ अन्य लोग घायल हो गए थे। गोलाबारी के डर से आरएसपुरा के करीब दो दर्जन गांव के लोग पलायन कर कैंपों में आ चुके हैं। उधर, नियंत्रण रेखा पर राजौरी जिले की नौशहरा तहसील के कलाल व झंगड सेक्टर में भी पाक सेना ने भारी गोलाबारी की। भारत ने भी इसका करारा जवाब दिया। देर शाम तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। फिलहाल नुकसान की सूचना नहीं है। ताजा हालात को देखते हुए राजौरी जिला प्रशासन ने सीमा के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें