tikhiawaz24.in

शनिवार, 11 मार्च 2017

जनता ने विकास के लिए वोट दिया हैः योगी आदित्यनाथ

भाजपा के तेजतर्रार नेता योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने ‘विकास’ के लिए वोट दिया है, वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताया। योगी ने प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेतों के बीच संवाददाताओं से कहा, ‘‘जनता ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को बुरी तरह नकार दिया है। उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है।’’


उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना में 403 सीटों में से लगभग 300 से ज्यादा सीटों पर भाजपा को बढ़त मिल रही है जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को 80 सीटों पर ही बढ़त हासिल है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा दो तिहाई बहुमत से विजय हासिल करेगी। सपा और बसपा का सफाया हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: