लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव को निर्वाचन आयोग ने दिया नोटिस,भदोही में 4 मार्च को दिए गए भाषण के आधार पर नोटिस,सीएम अखिलेश यादव ने जनसभा में दिया था बयान,सुना है की बहुत पैसा बंट रहा है-अखिलेश यादव,पैसा भी रख लेना और साइकिल को याद रखना-सीएम,सीएम अखिलेश से आयोग ने 7 मार्च तक मांगा जवाब
अंबेडकरनगर-सीएम अखिलेश की आलापुर विस क्षेत्र में जनसभा कल,1.20 बजे अंबेडकरनगर के बेलवरिया बाग करेंगे जनसभा,आलापुर के सपा प्रत्याशी के समर्थन में सीएम की जनसभा
वाराणसी-अखिलेश और राहुल के रोड शो में बिजली कटने का मामला,प्रशासन के निर्देश पर रोड शो में काटी गई थी बिजली-ADM.'HT लाइन रोड शो के करीब होने के चलते काटी गई थी बिजली'
सुरक्षा को देखते हुई प्रशासन ने लिया था निर्णय-ADM,वाराणसी में 2014 से ही 24 घंटे दी जा रही है बिजली-MD-PVVNL
लखनऊ-DRI ने जब्त की 15 करोड़ की विदेशी सिगरेट,मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर और नोएडा में छापा,कस्टम ड्यूटी के डिक्लेरेशन में हेराफेरी करते थे तस्कर,डीआरआई ने छापा मारकर 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
इलाहाबाद-बाहुबली अतीक अहमद की लगातार बढ़ रही मुश्किलें,दो और मामले में जमानत निरस्त कराने की दी गई अर्जी,जिला कोर्ट ने अर्जी की प्रतिलिपि अतीक को भेजने का दिया आदेश,राजूपाल हत्या काण्ड के गवाह उमेश पाल अपहरण का मामला,नस्सन हत्याकाण्ड मामले में भी जमानत निरस्त करने की अर्जी,पहले ही 12 मामलों में जमानत निरस्त करने की दी गई है अर्जी,शियाट्स मामले में 11 फरवरी से नैनी जेल में बन्द है अतीक अहमद
इलाहाबाद-अतीक अहमद और गुर्गों के 5 असलहों के लाइसेंस रद्द,2007 से लम्बित चल रही थी निरस्तीकरण की प्रक्रिया,सियाट्स में गुंडई के केस के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई,डीएम ने अतीक के 2 और गुर्गों के 3 लाइसेंस निरस्त किए
आगरा-ताजगंज में पकड़ी गई नक़ली सॉस की फैक्ट्री,स्टार्च और कलर से बनाया जा रहा था सॉस
एफएसडीए की मंडलीय टीम ने मारा छापा,डेढ़ क्विंटल मिलावटी सॉस फ़ेंकवाया गया,मिलावटख़ोर 30 रुपए किलो बेच रहा था सॉस
लखनऊ-होली को देखते हुए परिवहन निगम चलाएगा अतिरिक्त बसें,10 से 17 मार्च के बीच चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें,एमडी ने सभी आरएम और एसएम को जारी किया आदेश
ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता
अमेठी-भीषण अग्निकांड में पांच मकान जलकर हुए ख़ाक,आग की चपेट में आने आठ मवेशियो की भी हुई मौत,कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू,शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के सेवरा गांव का मामला
कन्नौज-बेटी को इन्साफ दिलाने के लिए पिता ने कब्र से निकलवाई लाश,5 माह पहले हुई थी गुरसहायगंज के टढ़हा गांव में महिला की मौत,पिता ने ससुरालियों पर लगाया था हत्या का आरोप
डीएम के आदेश से पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाली लाश
सहारनपुर-डॉयल 100 पर नशे में मिले सिपाई-एसएसपी ने किया निलंबित,सीओ ने चेकिंग के दौरान नशे में पकड़ा दोनो सिपाहियों को,एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनो सिपाहियों को निलंबित किया
शामली-बीएसएफ के जवान की सड़क हादसे में मौत,अंबाला में तैनात था बीएसएफ का जवान
कांधला थाना क्षेत्र के जसाला गांव की घटना
कानपुर-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गम्भीर हालत में घायल युवक को हैलट में भर्ती कराया गया,कल्याणपुर के मसवानपुर में शराब ठेके के बाहर की घटना
फैज़ाबाद-फरार बसपा प्रत्याशी बज़्मी सिद्दीकी ने दी एप्लीकेशन,सरेंडर करने के लिए कोर्ट में दी एप्लीकेशन,कोतवाली नगर में दर्ज़ है गैंगरेप का केस,शहर की एक युवती ने लगाया है गैंगरेप का आरोप,6 लोगों को पहले ही पुलिस भेज चुकी है जेल,योध्या विधानसभा से बसपा प्रत्याशी है बज़्मी सिद्दीकी
गोंडा-ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत,गांव से खरीददारी करने आई थी महिला
मनकापुर कोतवाली के गायत्रीनगर की घटना
कौशाम्बी-ट्रक ने अधेड़ को मारी टक्कर,मौके में हुई मौत,थाना सैनी के लोहंदा मोड़ की घटना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें