tikhiawaz24.in

गुरुवार, 16 मार्च 2017

खिड़कियों के बहार नक़ल समाग्री का भंडार लगा पाया गया

पारदर्शी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न कराने की आड़ में मीडिया को अधिकारियों ने रखा ताख पर खुलेआम हो रहा नक़ल जिस का आंखों देखा हाल बया कर रहे मिडिया के  सूत्र

सलेमपुर के कई विद्यालयों पर हो रही खुलेआम नक़ल  जिसको नियंत्रित करने के लिए बुलाई गई पुलिस की दो गाड़िया खिड़किया तोड़ी गई ।खिड़कियों के बहार नक़ल समाग्री का भंडार लगा पाया गया। यही नहीं कुछ विद्यालयों में मीडिया के साथ अभद्रता भी की गई स्कूल कैम्पस में प्रवेश नहीं करने दिया गया और अंदर इमला बोल कर हिंदी का पेपर सम्पन्न कराया गया ।जब वहां मिडिया पहुची तो उसे गेट पर ही रोक दिया गया जबकी मिडिया के द्वारा कोई भी दूर व्यवस्था नहीं फैलाई गई । बावजूद मिडिया को रोका गया इसका मतलब कही और से है आधीकरियो के नम्बर पे फ़ोन किये जाने पर अधिकारी फोन उठाने से कतराते नजर आये ।मिडिया कैसे मान ले की परिक्षा में पारदर्शीता बरती जा रही है ।पेपर टाइम अधिकारियो का फ़ोन या तो उठता ही नहीं या घंटी जाने के बाद व्यस्त हो जाता है ।किसकी मिलीभगत है और कैसी पारदर्शिता है ये तो भगवान ही जानते है या आला अधिकारी ।हमारी नजर में तो दाल में काला नजर आता है।मिडिया के तरफ से बच्चों के पेपर में किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं उत्पन्न किया जा रहा है लेकिन अधिकारियो के सह पर परीक्षा कराने वाले विद्यालयों का मनोबल काफी ऊंचा दिख रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: