tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 17 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

बाराबंकी-राप्ती गंगा एक्सप्रेस में प्रोफेसर की पत्नी से छेड़छाड़,प्रोफेसर की पत्नी से रेलवे अधिकारी ने की छेड़छाड़,ट्वीटर पर पीड़िता ने रेल मंत्रालय से की थी शिकायत,बाराबंकी GRP ने आरोपी को निजी मुचलके पर छोड़ा,गोरखपुर से देहरादून जा रही थी महिला

आगरा-आईजी रेलवे पहुंचे आगरा,आतंकी घटना को लेकर किया सतर्क,GRP,RPF सिविल पुलिस बना रही इंटीग्रेटेट सुरक्षा,रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए बढ़ाई गई पेट्रोलिंग

लखीमपुर में शांति व्यवस्था से फिर छेड़छाड़,11 मवेशियों की संदिग्ध मौत पर लोगों का हंगामा,मवेशियों को जहर देकर मारे जाने की आशंका,आक्रोशित लोगों ने बाजार कराया बंद,लगाया जाम,पलिया कोतवाली क्षेत्र में कस्बे की घटना,ईटीवी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता है

गोरखपुर-पूर्वाचंल में इंसेफ्लाइटिस का कहर जारी,इंसेफ्लाइटिस से एक बच्चे की मौत,बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 12 मरीज भर्ती,1 जनवरी से अबतक 25 मरीजों की हो चुकी मौत

रायबरेली-CO जियाउल हक की हत्या के आरोपी की मौत का मामला,लखनऊ से पहुंची फॉरेंसिक जांच टीम ने जुटाए साक्ष्य,10 मार्च को हत्यारोपी योगेन्द्र की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत,परिजनों ने राजा भइया समेत 5 लोगों पर हत्या का दर्ज कराया है केस,ऊंचाहार थाने में राजा भइया समेत 5 लोगों पर दर्ज है केस

गाजियाबाद-यादव सिंह मामले में कोर्ट ने सीबीआई को लताड़ा,यादव सिंह की पत्नी कुसुम लता को पेश करने के आदेश,ठेकेदार पकंज जैन को भी कोर्ट में पेश करने के आदेश,4 अप्रैल तक सीबीआई कोर्ट में पेश करने का आदेश 

गाजियाबाद-1 महीने पूर्व लापता 3 सगी बहने मध्यप्रदेश में मिली,पुलिस की टीम तीनों बहनो को लेने के लिए रवाना,साहिबाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है तीनों बहने

बलरामपुर-यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,एक दर्जन से अधिक लोग घायल,भर्ती कराया गया,उतरौला कोतवाली के ग्राम मेनहा देवरिया की घटना

गाजियाबाद-बाबूसिंह कुशवाहा की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल,सीबीआई कोर्ट में जमानत अर्जी पर कल होगी सुनवाई 

जौनपुर-सरकार बदलते ही अवैध स्लाटर हाउस सीज,वर्षों से बिना लाइसेंस चल रहा स्लाटर हाउस सीज,BJP संकल्प पत्र में अवैध कत्लखाने बंद करने का था वायदा,नगर कोतवाली क्षेत्र के शेख मोहामिद मोहल्ले का मामला

कानपुर-जाजमऊ इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने का मामला,सपा नेता महताब आलम के घर चकेरी पुलिस ने दी दबिश,घटना के बाद से फरार है सपा नेता महताब आलम

ग्रेटर नोएडा-बदमाशों ने डिस्ट्रीब्यूटर से लूटे 2.50 लाख रुपए,बाइक सवार बदमाश लूट की वारदात कर फरार,रबूपुरा थाना क्षेत्र के कल्लूपुरा गांव के पास की घटना

आगरा-दबंगों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,फायरिंग की तस्वीरें सीसीटीवी में हुई कैद,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र का मामला

बाराबंकी-यूपी बोर्ड परीक्षा में 2 मुन्ना भाई गिरफ्तार,फर्जी फोटो लगाकर दूसरे के स्थान पर दे रहे परीक्षा,केंद्र व्यवस्थापक समेत दोनों छात्रों पर केस दर्ज,शहर के वारिस चिल्ड्रेन एकेडमी का मामला

मुजफ्फरनगर-आशा कार्यकत्री का बैग चोरी करने पर युवक की पिटाई,शोर मचाने पर भीड़ ने युवक को जमकर पीटा,मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल की घटना

फर्रूखाबाद-20 दिन पूर्व लापता युवक का मिला शव,आरोपियों के घर में पड़ा मिला कई दिन पुराना शव,बदबू आने पर मोहल्ले के लोगों ने दी सूचना,सदर कोतवाली के नोनहाई कटरा की घटना

अलीगढ़-बैंक मैनेजर से 20 लाख फिरौती मांगने वाले 2 गिरफ्तार,फिरौती न देने पर बेटे के अपहरण की दी थी धमकी,बेटे के दोस्त ने रची थी फिरौती मांगने की साजिश,सासनीगेट थाना क्षेत्र के ADA कॉलोनी से हुई गिरफ्तारी

लखीमपुर-नहर में छात्रा का शव मिलने का मामला,3 डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा पोस्टमार्टम,सदर कोतवाली क्षेत्र में शारदा नहर में मिला था शव

लखनऊ- यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव मौर्य अस्पताल से डिस्चार्ज,डॉक्टरों के मुताबिक़ बिल्कुल स्वस्थ हैं केशव प्रसाद मौर्य,डिस्चार्ज होने के बाद मौर्य ने शुभचिंतकों को दिया धन्यवाद

लखनऊ- विकास प्राधिकरणों को प्रमुख सचिव आवास के सख्त निर्देश,विकास प्राधिकरणों को नया कार्य और भुगतान न करने का निर्देश,नए आदेशों तक किसी नए कार्य का आवंटन,भुगतान न करने के निर्देश,कई प्राधिकरणों से मिल रही थी लंबित टेंडरों को जारी करने की खबर,पुरानी सरकार के भुगतान के कार्यो में भी जुटे थे प्राधिकरणों के अफसर

लखनऊ- राज्यपाल राम नाईक करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन,आज 12 बजे संगीत नाटक अकादमी में होगा आयोजन

आगरा- रिंगिग बेल के निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,कम्पनी पर 15 लाख के गबन का है आरोप,मोहित गोयल समेत 6 लोग नामजद किए गए,मोटी रकम रेकर कम्पनी ने भेजे घटिया मोबाइल,कम्पनी पर लखीमपुर,हरदोई,गाजियाबाद में दर्ज है केस,डिस्ट्रीव्यूटर ने हरिपर्वत थाने में दर्ज कराया मुकदमा

बदायूं- रेप पीड़िता के परिवार पर उल्टा केस दर्ज करने का मामला,DIG बरेली ने सीओ सहसवान की जांच के बाद कार्रवाई,एसओ उघैती और एक सब इंस्पेक्टर सस्पेंड हुआ,दबंगों ने 14 फरवरी को पीड़िता से किया था रेप

मथुरा- बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट की कोशिश,शोर मचने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों को घेरा,गोली लगने से एक बदमाश की मौत,3 फरार,गोविंदनगर थाना क्षेत्र के सौफुटा रोड की घटना

फ़िरोज़ाबाद- कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत,नगला खंगर थाना क्षेत्र के आटेपुर के पास हुआ हादसा

कानपुर देहात- हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक सवार दम्पत्ति टकराए,मौके पर ही पति की मौत,पत्नी कानपुर रेफर,अकबरपुर थाना क्षेत्र के गोरियापुर की घटना

आगरा- चुनाव ड्यूटी के दौरान मतदान अधिकारी की मौत पर मुआवज़ा,मृतक सुनील गुलाटी की पत्नी को 10 लाख का मदद चेक,ज़िलाधिकारी ने चुनाव आयोग के निर्देश पर सौंपा चेक

वाराणसी- ज्वैलरी की दुकान मे ढाई लाख की टप्पेबाजी,सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच में जुटी पुलिस,शिवपुर थाना इलाके के बाजार की घटना

फ़िरोज़ाबाद- दहेज़ लोभी दूल्हा और पिता पर केस दर्ज,दहेज़ में दो लाख रुपए मांगने का आरोप,रुपए न मिलने पर दुल्हन की विदा न कराने का आरोप,रामगढ़ थाना क्षेत्र के राही नगर का मामला

इलाहाबाद- सौ फ़ीट गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार,कार चालक की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,मेजा थाना इलाके के बरसैता पुल की घटना

लखनऊ- उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को 2015-16 के लिए मिला अवॉर्ड,परिवहन निगम के एमडी के रवींद्र नायक ने दिल्ली में लिया अवॉर्ड,2015-16 में 9 करोड़ 74 लाख रुपए मुनाफा कमाया था,दिल्ली में एसआरटीयू की 6वीं वार्षिक कॉफ्रेंस में मिला अवॉर्ड,केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित 

कोई टिप्पणी नहीं: