tikhiawaz24.in

सोमवार, 27 मार्च 2017

अखि‍लेश सरकार का गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट देखने पहुंचे योगी, अफसरों से मांगा हिसाब


लखनऊ. गोरखपुर दौरे से लखनऊ वापस लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोमती रिवर फ्रंट पहुंचे। यहां उन्होंने अफसरों के साथ मीटिंग की। रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के अफसर को तलब करते हुए पूछा- बाकी बचे हुए पैसे कहां गए। इसके बाद चीफ इंजीनियर पीके सिंह से जानकारी ली। इस दौरान अफसर पसीना पोंछते नजर आए। योगी के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें, अखिलेश सरकार की रिवर फ्रंट योजना 1513 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होनी थी। ऐसे लगाई योगी ने लगाई अफसरों की क्लास...

इरिगेशन डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर पीके सिंह ने बताया, पहले बजट 900 करोड़ था। बढ़कर 1513 करोड़ किया गया। अभी तक 1427 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

योगी: अब कितना पैसा चाहिए।
सिंह: 1 हजार करोड़ और लगेगा।
योगी: अब एक रुपया और नहीं दिया जाएगा इस बजट में। अब बताओ पैसे कहां से लेकर आओगे?
सिंह: भारत सरकार की योजनाओं जैसे नमामि गंगे, जल निगम की योजनाओं के लिए जो पैसे आएं हैं, उनके पैसे को यूज किया जाएगा। उन पैसों का पूरा इस्तेमाल किया जाएगा।
योगी: ठीक है। पूरा हिसाब चाहिए। 1 हजार करोड़ कहां से लेकर आओगे और कहां इस्तेमाल करोगे।
योगी: योजना कब तैयार होनी थी।
सिंह: मई 2017 तक का वक्त था।
योगी: इतने में तो कर नहीं पाओगे। कितना और समय चाहिए।
सिंह: एक साल और चाहिए।
योगी: ठीक है। मीटिंग में ये सारी चीजें बताइएगा।

*वहीं, इरिगेशन मिनिस्टर ने धरमपाल सिंह ने कहा, एक भी पैसे का हिसाब गड़बड़ नहीं होगा। पूरी निगरानी के साथ रिवर फ्रंट के साथ प्रोजेक्ट को तैयार कराएंगे।*

कोई टिप्पणी नहीं: