लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ आज जाएंगे कान्हा उपवन,सुबह 10 बजे सीएम आदित्यनाथ जाएंगे कान्हा उपवन,अपर्णा यादव,प्रतीक यादव भी कान्हा उपवन में रहेंगे मौजूद
दिल्ली- अयोध्या राम मंदिर विवाद मामला,बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी पर आज हो सकती है सुनवाई,सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई,अर्जी में सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है,पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने की थी टिप्पणी,"दोनों पक्ष आपस में बैठकर मुद्दे को सुलझाएं तो बेहतर","मामला धर्म और आस्था से जुड़ा हुआ","जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट मध्यस्ता करने को तैयार",CJI जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ में हो सकती है सुनवाई
लखनऊ- राजधानी में बाइक स्टंट ने फिर ली युवक की जान,स्टंट के चक्कर में पहले बच्ची को कुचला,फिर डिवाइडर से भिड़ा,बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, बच्ची का पैर टूटा,गोमतीनगर में ताज होटल के सामने की घटना
सीतापुर- डीएम-एसपी के लहरपुर दौरे में बड़ी कार्रवाई,कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह सस्पेंड,पांच ईंट भट्ठा मालिकों पर एफआईआर के निर्देश,5 आरा मशीन मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश,एक ट्रक अवैध लकड़ी बरामद,ट्रक कराया सीज
संभल- किशोरी को बंधक बनाकर अधेड़ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म,विरोध करने पर किशोरी को पीटकर किया घायल,गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल में कराया भर्ती,रजपुरा थाना क्षेत्र का मामला
हमीरपुर- बीएसपी नेता ने पारिवारिक कलह में खुद को मारी गोली,गंभीर हालत में कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया,सदर कोतवाली कस्बे के विद्या मंदिर रोड की घटना
कानपुर- चकेरी के गज्जुपुरवा में निर्माणाधीन अवैध इमारत ढहने का मामला,मुख्य आरोपी सपा नेता महताब आलम के घर छापेमारी,चकेरी पुलिस ने 2 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया
श्रावस्ती- 5 हजार रुपए घूस लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार,एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को किया अरेस्ट,आवासीय प्लाट के मामले ले रहा था घूस
कानपुर देहात- 100 रुपए के 44 नकली नोटों के साथ 2 युवक अरेस्ट,दोनों युवकों से पुलिस कर रही रनियां चौकी में पूछताछ,अकबरपुर थाना क्षेत्र के रनियां का मामला
दिल्ली: डोईकल्लू रेलवे स्टेशन पर नक्सलियों का हमला, नक्सलियों ने बम से किया हमला, नक्सलियों ने हमले के बाद पोस्टर फेंका ,प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 30 से ज्यादा थे नक्सली, पीएम मोदी के उड़ीसा दौरे का किया विरोध-सूत्र
दिल्लीः प्रधानमंत्री आवास पर बैठक शुरु, झारखंड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के सांसदों के साथ बातचीत कर रहे हैं पीएम मोदी, बैठक में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत भी हैं शामिल.
लखनऊः सीएम ने फरियादियों को आवास के अंदर बुलाया, अंदर बुलाकर सीएम सुन रहे सभी की फरियाद, दूर-दूर से आए हैं सीएम से मिलने फरियादी.
लखनऊ: सीएम योगी आज कान्हा उपवन जाएंगे,10 बजे कान्हा उपवन के लिए होंगे रवाना.
सन्तकबीरनगर: सीएम का नक़ल विहीन परीक्षा का आदेश फेल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट का रिश्वत लेने का वीडीओ वॉयरल, नक़ल कराने के लिए स्कूल प्रबंधक से ले रहा रिश्वत, सेवायोजन कार्यालय में तैनात है अधिकारी.
सहारनपुर: बदमाशों और पुलिस के साथ मुठभेड़, एक बदमाश व एक दरोगा घायल, एक बदमाश को पुलिस ने लिया हिरासत में, देवबंद के भायला रोड पर सुबह मुठभेड़.
सहारनपुर: घर में घुसकर महिला प्रधान की हत्या, महिला प्रधान को गोलियों से भूना, मौत, बाइक से आए 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, गंगोह के मानपुर थल्ली गांव का मामला, हत्या के बाद गांव में भारी फोर्स तैनात.
एटाः खेत में महिला के साथ गैंगरेप, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज, जलेसर थाना क्षेत्र का मामला.
आगरा: महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर हुआ फरार, फतेहाबाद के मंसूरपुरा की घटना.
मिर्जापुर: नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गांव के ही 4 युवकों पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, चील्ह थाना क्षेत्र की घटना.
बरेली: बरेली जोन में अपराधियों की बड़ी लिस्ट, आईजी विजय प्रकाश की लिस्ट में कई नाम, 473 माफिया अवैध शराब ,भू माफिया,अवैध स्टैंड चिन्हित, 1346 लोगों को संगठित अपराध करने में किया चिन्हित, 56 अभियुक्तों को अब तक किया गया गिरफ्तार.
बरेली- 15 जून तक हर सड़क गड्ढामुक्त करने के मुख्यमंत्री के फरमान पर अमल शुरू, 3077 किलोमीटर ग्रामीण संपर्क मार्गों की सूची तैयार.
लखनऊः नियम ताक पर रखकर कॉलेज की जमीन बिल्डर को दी, कमिश्नर के निर्दश पर बनी समिति ने पकड़ा मामला, बिना टाइटल के सेल्स एग्रीमेंट से किया खेल, लालबाग कॉलेज की जमीन पर बना ड्रैगन मार्ट.
बुलंदशहर- गुलावठी में स्टेट हाईवे पर बराल के पास स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल.
इलाहाबाद: गंगा किनारे अवैध खनन जारी, अवैध खनन करते ट्रैक्टर पलटा, एक मजदूर की मौत, सराय इनायत थाने के लीलापुर कछार का मामला.
लखनऊ: नटवर गोयल की पत्नी का अवैध निर्माण सील, सुल्तानपुर रोड पर बिना अनुमति बना रहा रिसॉर्ट भी सील, एलडीए ने अवैध निर्माण सील किया.
प्रतापगढ़: शिव मंदिर से प्रतिमा चोरी, पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों में आक्रोश, कन्धाई थाने के शिवसत का मामला.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें