tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 24 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


लखनऊ-यूपी में बाल विकास पुष्टाहार में ठेके पर सीएम योगी का डंडा,यूपी में बच्चों को पौष्टिक पंजीरी का ठेका रोका गया,पंजीरी के टेंडर के एग्रीमेंट पर रोक लगी,सरकार कैबिनेट की बैठक में करेगी समीक्षा,बच्चों की पंजीरी लूटने वालों पर सख्ती,आईसीडीएस के आदेश को प्रमुख सचिव ने रोका,यूपी के बाल विकास पुष्टाहार का मामला,चहेती कंपनी को लाभ पहुंचाने की हुई थी कोशिश
 
लखनऊ-पावर कार्पोरेशन की कमान IAS के हाथों में देने की तैयारी,विशाल चौहान हो सकते हैं पावर कार्पोरेशन के नए एमडी,एपी मिश्रा की जगह विशाल चौहान जल्द संभालेंगे चार्ज,इस समय ट्रांसमिशन कार्पोरेशन के एमडी हैं विशाल चौहान

लखनऊ-रेलवे जीआरपी डीजी गोपाल गुप्ता का बयान-गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में महिला पर तेज़ाब फेकने पर कार्यवाही,इलाहाबाद से लखनऊ कल आ रही थी ट्रेन,ट्रेन में आरपीएफ का स्कोर्ट था तैनात,जीआरपी ने आरोपी को किया है गिरफ़तार,दोषी आरपीएफ जवानों पर कार्यवाही की सिफारिश,आरपीएफ डीजी ने दिया कार्यवाही का भरोसा,रेल मंत्रालय ने मामले को गम्भीरता से लिया,ट्रेन में महिलाओं की सेफ़्टी का निर्देश,यूपी की ट्रेनों में जीआरपी ने भी बढ़ायी सुरक्षा-डीजी जीआरपी

लखनऊ-एसिड अटैक मामले में डीजी रेलवे गोपाल गुप्ता का बयान-लापरवाही में RPF के हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल सस्पेंड,कांस्टेबल अशोक कुमार, अनिल, मनिंदर यादव सस्पेंड,दो आरोपी भोंदू सिंह, गुड्डू सिंह गिरफ्तार,रायबरेली के ऊंचाहार से गिरफ्तारी,घटना का संज्ञान लेते हुए वाट्स एप नबर जारी-9454404444,पब्लिक शिकायत और वीडियो भेज सकती है 

कानपुर पुलिस का अनोखा कारनामा,रोमियो को सड़क छोड़ पार्कों में ढूंढ रही पुलिस,प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए आफत बना आपरेशन रोमियो,भड़की लड़कियों ने ईटीवी से लगाई गुहार,छेड़छाड़ को छोड़ दोस्तों को परेशान करने का आरोप 

लखनऊ-बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी में जारी है पुलिस का खेल,पहले FIR लिखने में अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दूसरा खेल,
दारोगा नारद मुनि आरोपी की चुपचाप कोर्ट में पेश करने की जुगाड़ में लगा
,एसएसपी को लगी भनक तो दारोगा को लगी फटकार,किया तलब,एसएसपी ने दारोगा नारद मुनि और आरोपी विजय सिन्हा को किया तलब

मिर्ज़ापुर-वर्धमान पब्लिक स्कूल की मनमानी,बच्चे के भविष्य के साथ स्कूल कर रहा खिलवाड़,फीस न देने पर छात्र को परीक्षा देने से रोका,हाईस्कूल के छात्र को गणित के पेपर नहीं देने दिया,परिजनों ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार
     
लखनऊ-चलती ट्रेन में महिला को तेज़ाब पिलाने का मामला,2 आरोपी रायबरेली पुलिस की हिरासत में,पूछताछ जारी,CM ने लिया संज्ञान,आनन-फानन में दबोचे गए आरोपी 

दिल्ली-ताज कॉरिडोर घोटाला मामला,मायावती के खिलाफ 4 याचिकाओं पर सुनवाई टली,सुप्रीम कोर्ट में 4 सप्ताह के लिए टली सुनवाई,सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को जवाब दाखिल करने को कहा,4 सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने को कहा,मामले की अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी

बदायूं-पीलीभीत की महिला ने की खुदकुशी,बड़े सरकार की दरगाह के पास की खुदकशी,मानसिक बीमारी का इलाज कराने बदायूं आई थी महिला,पेड़ पर लटका मिला बीमार महिला का शव,कोतवाली क्षेत्र के बड़े सरकार दरगाह की घटना

संभल-बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला,बकाएदारों ने फावड़े से किया हमला,घायल बिजली कर्मचारी अस्पताल में भर्ती,हयातनगर के अचौली गांव का मामला,बिजली विभाग के कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप 

प्रतापगढ़-एक ट्रक देशी अवैध शराब बरामद,पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जौनपुर से लाई जा रही शराब,पट्टी थाने इलाके से पुलिस ने किया बरामद

प्रतापगढ़-आशीर्वाद होटल में पुलिस का छापा,एक युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में,नगर कोतवाली के रोडवेज स्टेशन का मामला 

महराजगंज-जेलर को धमकी देने वाला गैंगेस्टर काजू अरेस्ट,जेलर को जान से मारने की दी थी धमकी ,क्राइम ब्रांच ने त्रिमोहिनी पुल से की गिरफ्तारी 

सोनभद्र-खड़े ट्रक से टकराया पिकअप,एक की मौत,साथी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,कोतवाली क्षेत्र के बहेरवा गाँव की घटना 

इलाहाबाद-उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग सचिव की नियुक्ति के खिलाफ याचिका,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला किया सुरक्षित,याचिका में सचिव संजय सिंह की डिग्री फर्जी होने का आरोप,जाति प्रमाण पत्र के भी फर्जी होने का आरोप,हाईकोर्ट ने संजय सिंह के काम करने पर पहले ही लगा रखी है रोक,याचिकाकर्ता धीरेन्द्र सिंह ने दाखिल की है याचिका

सहारनपुर-5 फर्जी आबकारी अधिकारी पकड़े गए,फर्जी अधिकारी बनकर करते थे अवैध वसूली,कुतुबशेर पुलिस ने फर्जी अधिकारियों को दबोचा

दिल्ली-EVM मशीन से छेड़छाड़ के आरोप का मामला,EVM मशीन से छेड़छाड़ के खिलाफ याचिका पर नोटिस,सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस,सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस का 4 सप्ताह मांगा जवाब,याचिका में सुप्रीम कोर्ट से की गई है मांग,यूपी व उत्तराखंड चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ की जांच की मांग,अमेरिका के कंप्यूटर साइंटिस्ट से EVM की जांच की मांग,वकील एमएल शर्मा की ओर से दायर की गई है याचिका

गोरखपुर-आईजी ने कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया,थाने में बाइक पर धूल जमा होने पर लगाई फटकार,ड्यूटी के समय पान-मसाला खाने पर कार्रवाई के निर्देश 

लखीमपुर-एआरटीओ कार्यालय बना पीकदान,फाइलों तक पर पान पुड़िया खा थूकते हैं लोग,आफिस के बाबू से लेकर काम के लिए आने वालों ने रंगी दीवारें,रिएलिटी चेक में एआरटीओ से लेकर बाबू तक मिले गायब,एकाउंटेंट समेत दो बाबू आए थे ठीक समय पर

बाराबंकी-बंद कमरे में महिला कॉस्टेबल का मिला शव,संदिग्ध परिस्थितियों में महिला कॉस्टेबल की मौत,पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बीमारी से हुई मौत,नगर कोतवाली क्षेत्र के मुनीराबाद इलाके की घटना

पीलीभीत-पीलीभीत नगर पालिका की मनमानी उजागर,सीएम के सफाई अभियान को नहीं मानते पालिका अधिकारी,शहर में बीमारी को न्योता दे रहे जलभराव और कूड़े के ढेर,प्रशासन मौन,
पीलीभीत नगर पालिका का मामला 

मेरठ-MD पावर अभिषेक प्रकाश के लेखाकार पंकज गिरफ्तार,विजिलेंस टीम ने जेई से 5000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा,सिविल लाइन थाना इलाके के विद्युत भवन का मामला

सिद्धार्थनगर-थानो में पुलिस ने चलाया सफाई अभियान,सदर व इटवा कोतवाली में चला सफाई अभियान,इंस्पेक्टर व एसएसआई ने झाड़ू लेकर की साफ सफाई

फर्रुखाबाद-डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन,पुलिस की मिलीभगत से संचालन का लगाया आरोप,डग्गामार वाहनों के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी-सिटी स्टेशन पर ट्रेन की चपेट मे आने से महिला की मौत,दूसरी गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,वाराणसी सिटी स्टेशन की घटना 

मैनपुरी-भोगांव के प्राइमरी कन्या पाठशाला का अजीब मामला,बच्चों को डरा रहा है भूतों का डर,छात्रा भी हुई थी बेहोश ,विद्यालय के बच्चों में दहशत का माहौल

दिल्ली-उर्दू को NEET में शामिल करने की मांग पर सुनवाई टली ,अब 31 मार्च को होगी अगली सुनवाई 

इलाहाबाद-गवर्नर राम नाईक का इलाहाबाद में बयान-सरकार को काम करने का मौका मिलना चाहिए,घोषणा पत्र के वायदों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए,एंटी रोमियो दल का विरोध करने पर बोले गवर्नर ,पहले ही दिन से किसी काम का विरोध ठीक नहीं-नाईक  

लखनऊ-रमजान और दीवाली में बराबर लाइट देने का मामला,ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान ,हमारी सरकारी किसी से भेदभाव नहीं करती-श्रीकांत ,गांवों के लिए हमने विशेष इंतजाम शुरू किए-शर्मा,सबका साथ और सबका विकास हमारा नारा है-शर्मा 

ग़ाज़ीपुर-बेसिक शिक्षा विभाग पर सीएम का फरमान बेअसर,कई स्कूलों में समय पर नही पहुँच रहे अध्यापक,गोरा बाजार मिडिल स्कूल के गेट पर लगी गुटखा की दुकान,विश्वेश्वरगंज मिडिल स्कूल के बगल में बियर की दुकान,कई बार शिकायत ले बाद भी चल रही बियर और गुटखा की दुकान

महराजगंज-जिले की 450 दवा की दुकानों का लाइसेंस होगा निरस्त,फर्जी कागजात लगाकर बनाया गया था लाइसेन्स,2013 से 2015 तक बनाया गया था लाइसेंस

रायबरेली-दबंग बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग,बाल-बाल बचा युवक,बदमाश फरार,शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला 

गोंडा-आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो युवकों पर केस दर्ज,सोशल मीडिया पर आरोपी युवक ने की थी टिप्पणी,कर्नलगंज पुलिस केस दर्ज कर जाँच में जुटी

लखनऊ-वन मंत्री प्राणि उद्यान का किया औचक निरीक्षण,शेरों को मिलने वाले खाने का भी देखा इंतजाम,वन विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 

महोबा-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मोर की मौत,कबरई थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना

अमेठी-RTO ऑफिस के पास चोरों का जमावड़ा,RTO ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक चोरी,गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना

लखनऊ-लड़की को ट्रेन में एसिड पिलाने का मामला,जीआरपी ने गिरफ्तारी के लिए टीम ऊंचाहार भेजी,गंगा गोमती ट्रेन में कल हुई थी घटना 

इटावा-एंटी रोमियो टीम का महिलाओं और छात्राओं ने समर्थन किया,योगी राज में छात्राएं सड़क पर खुद को सुरक्षित समझ रही है

लखनऊ-राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह का बयान-'जो विभाग CM के पास,उनके मंत्रियों को बुलाया गया',राज्य मंत्रियों को सीएम ने बुलाया है-स्वाति सिंह,कार्य योजना तैयार करने को कहा गया-स्वाति ,गंभीर मामलों के अभियुक्तों के लाइसेंस निरस्त होंगे,ऐसे मामलों के आर्म्स लाइसेंस निरस्त होंगे-स्वाति,CM ने बाढ़ नियंत्रण योजना जून तक बनाने को कहा,एसिड पीड़िता मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होगी 

एटा-तेज़ रफ्तार रोडवेज बस ने खड़ी स्कोर्पियो में मारी टक्कर,6  घायल , 2 लोगों को आगरा किया गया रेफर,पिलुआ के सुन्ना नहर के समीप हुआ हादसा  

महोबा-बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने पर डीएम सख्त,4 शिक्षकों पर कार्रवाई करने को DIOS को दिये निर्देश,निरीक्षण में कॉपियों में मिले नोट का मामला 

गोरखपुर-महिला से 24 हज़ार रुपये बदमाशों ने लूटे,बाइक सवार बदमाश कैश लूटकर फरार,चौरीचौरा क्षेत्र के चौरा गांव की घटना 

चंदौली-पेट्रोल टंकी पर मिला अधजला हैंडग्रेनेड,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,सैय्यदराजा क्षेत्र के बीपी पेट्रोल पंप का मामला 

गाजियाबाद-बेकाबू कार से कुचलकर बच्चे की मौत,चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में,मसूरी थाने के काजीपुरा मोड़ का मामला 

कानपुर-दो पक्षों में मारपीट,9 लोग घायल,3 महिला समेत 9 लोग घायल,घायलों को हैलट अस्पताल भेजा गया ,नौबस्ता के हाईवे किनारे की घटना 

जौनपुर-वाराणसी विजिलेंस की टीम ने बाबू को किया गिरफ्तार,BSA दफ्तर में तैनात है बाबू रमेश चंद प्रजापति,आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई गिरफ्तारी,बेसिक शिक्षा कार्यालय से हुई गिरफ्तारी

हापुड़-गैस एजेंसी कर्मचारी से 25 हज़ार रुपये लूटे,वारदात के बाद फायरिंग कर बदमाश फरार,देहात थाना क्षेत्र के श्यामपुर रोड की घटना 

मऊ-एंटी रेबीज इंजेक्शन निजी दुकानों से मिला,पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना,पुलिस ने मेडिकल संचालक को रंगे हाथ पकड़ा,सराय लखंसी थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल गेट का मामला

लखनऊ-अवैध स्लाटर हाउसों को लेकर डीएम ने बुलाई बैठक,अवैध स्लाटर हाउसों पर छापा मारकर बंद कराएं-डीएम,तहसील स्तर पर चिन्हित करें स्लाटर हाउस-डीएम 

गोरखपुर-मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का प्रथम गोरखपुर दौरा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25-26 मार्च को गोरखपुर में रहेंगे,सीएम लखनऊ से 3.30 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे,शाम 4.40 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,5.30 बजे एमपी कॉलेज में नागरिक अभिनंदन समारोह में रहेंगे,गोरखनाथ मंदिर में रात्री विश्राम करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,26 मार्च को 11 बजे पुण्यतिथि समारोह में सम्मिलित होंगे सीएम,3.30 बजे बीजेपी दफ्तर बेनीगंज में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे सीएम,4.30 बजे जीडीए सभागार में मंडलीय समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री,सायं 5.30 बजे गोरखपुर से लखनऊ प्रस्थान करेंगे सीएम योगी

कोई टिप्पणी नहीं: