tikhiawaz24.in

रविवार, 26 मार्च 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें


दिल्ली: यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी का बयान अपने मंत्रालय को काम के जरिए अच्छा करेंगें, पीएम मोदी के सपने का यूपी बनाएंगे, छोटे-छोटे शहरों को लखनऊ से जोड़ना है, कई पर्यटन स्थलों पर हवाई पट्टियां बनेंगी।

देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान Nh 74 में गंभीर वित्तीय अनियमितता सामने आई, 240 करोड़ का राजस्व घोटाला हुआ, अभी सारे मामले पर जांच नहीं हुई है, इस मामले में कई विभाग ऐसे हैं जो हमारे आधीन नहीं है , CBI जांच की मांग की है, जसपुर,बाजपुर,सितारगंज,तहसील के मामले हैं, 18 मामले में 170 करोड़ का घपला सामने आया, 7 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया।

लखनऊ: साइन सिटी मालिक राशिद जाशीम भगोड़ा घोषित, पुलिस ने कार्यालय पर की कुर्की की कार्रवाई, 2014 में एक महिला से करोड़ों की जमीन की ठगी, छेड़छाड़ व अन्य मामलों में लिखाया था केस, गोमतीनगर में है आरोपी का कार्यालय।

लखनऊ: पुलिस ने सीएम की फ्लीट के लिए ड्राइवर की भर्ती की जांच, डीजीपी मुख्यालय ने कहा, भर्ती का कोई आदेश नहीं, पान मसाला ना खाने वाले ड्राइवर की मांग की खबर आयी थी।

कानपुर: केडीए की सिग्नेचर सिटी योजना में भ्रष्टाचार, मौरंग की जगह दीवारों में डस्ट का हो रहा प्रयोग, केडीए की अरबों की योजना है सिग्नेजर सिटी, रैमिको ग्रुप को मिला है सिग्नेजर सिटी का ठेका, आजाद नगर इलाके में बन रही सिग्नेजर सिटी।

इलाहाबाद: कल इलाहाबाद पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक, शाम को संगम के हरि-हरि आरती में होंगे शामिल, 27 को प्रेस क्लब के एक कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा। 

इलाहाबाद: स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी एम्बुलेंस का नाम बदलने का किया ऐलान, समाजवादी के नाम से हो रही थी राजनीति, समाजवादी एम्बुलेंस का नाम एम्बुलेंस करने की तैयारी।

सुल्तानपुर: जौनपुर के सरपतहा में भैसौली गांव में चूरन खाने से 4 बच्चों की तबियत बिगड़ने का मामला, इलाज के दौरान एक और बच्चे की हुई मौत, गुस्सायें लोगो ने कादीपुर कोतवाली के सूरापुर चौराहे पर लगाया जाम।  

उन्नाव: कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर मनचलों ने महिला पुलिस को भी नहीं बख्शा, एंटी रोमियो टीम की सफीपुर इंचार्ज से छेड़छाड़, रास्ते में तीन मनचलों ने की भद्दी टिप्पणी, महिला दारोगा ने 3 के खिलाफ दी तहरीर, दो मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सीतापुर: सीतापुर के थाना मछरेहटा में पूर्व राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी व बेटे सहित 4 लोगों पर केस दर्ज, घर में घुसकर महिला के कपडे फाड़ने का आरोप, महिला का आरोप मारपीट-गालीगलौज भी की गयी, मंत्री के बेटे पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप।

मेरठ: राममंदिर निर्माण पर बजरंग दल, विहिप की कवायद, मंदिर निर्माण की रणनीति के लिए रामोत्सव का आयोजन, विहिप के अंतर्राष्ट्रीय मंत्री आयोजन में है मुख्य अतिथि, शास्त्रीनगर के सरस्वती विद्या मंदिर में कल है आयोजन।

कोई टिप्पणी नहीं: