tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 12 मई 2017

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को आश्वासन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र के शहीद प्रेम सागर के पैतृक गांव टीकमपार में आज शाम उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आज शाम पांच बजे हेलीकाप्टर से टीकमपार गांव आएंगे और पिछले दिनों कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान फौज की गोलाबारी में शहीद हुये प्रेमसागर के परिजनों से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि श्री योगी टीकमपार में करीब चालीस मिनट तक रहेंगे और इसके बाद वापस लौट जायेंगे।

गौरतलब है कि शहीद के परिजन और गांव वासियों ने शहीद के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न आने पर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शहीद के परिजनों की बात मुख्यमंत्री से कराई थी। इसके बाद शहीद का अंतिम संस्कार हुआ था। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को आश्वासन दिया था कि वह शहीद की तेरहवीं या उसके पहले उनके गांव आएंगे। राज्य सरकार शहीद के परिजनों को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से दे चुकी है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान और उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सुविधाओं की जानकारी देने के लिए दिव्यांगजन हेल्पलाइन शुरू करने का निर्णय लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: