यूपी की महिला कल्याण, परिवार कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने आज जौनपुर जिले के दो अस्पतालो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वास्थ सुविधाओ की इस तरह से कलई खुली कि सीएमओ के ऊपर गाज गिरना तय माना जा रहा है। फिलहाल मौजूदा समय में मंत्री ने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिन के भीतर सुधर जाने की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक मंत्री
रीता बहुगुणा ने सबसे पहले टीवी हास्पिटल का निरीक्षण किया यहां पर एक भी मरीज भर्ती न होने पर चिंता व्यक्त किया। उसके बाद सारे अभिलेखो की जांच पड़ताल किया तो सब कुछ दुरूस्त मिला। उसके बाद राजकीय लीलावती देवी अस्पताल धमक पड़ी। इस चिकित्सालय की विल्डिगं देखते ही वे बरबस बोल पड़ी कि यह अस्पताल है या भूत बंगला। ओपीडी कक्ष में बारिश की तरह पानी टपकता मिला पूरा भवन जर्जर दिखाई पड़ा।
अस्पताल की हालत सुधारने के लिए सीएओ को पन्द्रह दिन की मोहलत दिया है। निरीक्षण के दौरान कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
tikhiawaz24.in
गुरुवार, 11 मई 2017
अस्पताल की हालत सुधारने के लिए सीएओ को पन्द्रह दिन की मोहलत : परिवार कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें