tikhiawaz24.in

बुधवार, 10 मई 2017

एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर खाक ,6 दिन के बीमार मासूम सहित 5 लोगों को बाहर निकाल

वाराणसी।  यूपी के वाराणसी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पेसेंट को लेकर अस्पताल जा रही एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई, लेकिन ड्राइवर और टेक्नीश‍ियन ने समय रहते 6 दिन के बीमार मासूम सहित 5 लोगों को बाहर निकाल लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्क‍िट बताया जा रहा है।
- मामला वाराणसी के फातमान रोड का है। बलिया के रहने वाले हीरा वर्मा ने बताया- 6 दिन पहले पत्नी सीता ने एक बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद से उसके पेट में गैस और सांस फूलने की प्रॉब्लम हो रही थी, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया।
- मंगलवार को एम्बुलेंस से दोनों को बीएचयू ले जा रहा था। मेरे साथ पत्नी-बच्चे के अलावा परिवार के 2 और लोग मौजूद थे।
- ड्राइवर वीरेंद्र ने बताया- रास्ते में कुछ जलने की महक आई, पहले लगा कही कूड़ा जल रहा होगा। इसी बीच टेक्नीशियन राकेश कुमार ने बताया एम्बुलेंस के नीचे से धुआं आ रहा है। इसके बाद हमने सभी लोगों को बाहर निकाल लिया और 100 नंबर पर सूचना दी। कुछ ही देर में एम्बुलेंस में पूरी तरह से आग लग गई। आग बुझाने के लिए 2 सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं: