tikhiawaz24.in

बुधवार, 10 मई 2017

डेड़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

बक्शा(जौनपुर) बक्शा पुलिस ने सोमवार देर रात्रि 45 नामजद एवं डेड़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस  ने आरोपियो के विरुद्ध लोक संपत्ति निवारण अधिनियम, 7 क्रिमिनल ऐक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते ही विवेचना शुरू कर दी। उधर मुकदमा दर्ज होते ही आरोपियों में खलबली मच गयी।
बदलापुर थाना क्षेत्र के बरबसपुर गाँव निवासी युवक विजयशंकर उर्फ गब्बर यादव की गोली से हुई मौत मामले में आक्रोशित भीड़ लेदुका बाजार में शव रख पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रही थी। इस दौरान पुलिस के पहुँचने में हुई देरी से बौखलाए लोग शव को लेकर नौपेड़वा बाजार पहुँच राष्ट्रीय राज्य मार्ग जाम कर दिया। जाम के दौरान अनियंत्रित भीड़ हाथो में लाठी डंडा लेकर बाजार में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान चार रोडवेज बसों को बुरी तरह तोड़ अपनी शक्ति का अहसास कराया इसके अलावा एक पुलिस की जीप व ट्रकों को भी निशाना बनाये। करीब दो घण्टे तक अनियंत्रित भीड़ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आने के बाद शांत हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देर रात्रि पुलिस ने बक्शा थाना क्षेत्र के संतोष उर्फ नबी यादव, आलोक यादव विशाल यादव, सतीश यादव, सन्दीप यादव, कल्लू यादव, जितेन्द्र, नवीन यादव, वेदप्रकाश, बच्चालाल, बबलू, कुलदीप सहित कुल 19 लोगो तथा दो खुटहन थाना तथा बदलापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 22 नामजद सहित करीब डेड़ सौ अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 153,147,353,336, 3/4 लोक संपत्ति निवारण एवं 7 क्रिमिनल ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस विवेचना शुरू कर दिया है। उधर मुकदमा दर्ज होने की खबर से लोगो मे दहशत फैल गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: