tikhiawaz24.in

गुरुवार, 11 मई 2017

बांदा के सांसद भैरव मिश्रा के भाई पर गाज,भैरव मिश्रा के भाई भाजपा से निकाले गए

लखनऊ-बांदा के सांसद भैरव मिश्रा के भाई पर गाज,भैरव मिश्रा के भाई भाजपा से निकाले गए,बीजेपी सांसद भैरव मिश्रा के भाई हैं दिनेश मिश्रा,विधानसभा चुनाव में किया था भाजपा का विरोध,दिनेश मिश्रा लगातार दे रहे थे पार्टी विरोधी बयान 

संभल-लड़की भगाने के मामले में दो समुदायों में फिर बवाल,एक समुदाय ने बस्ती पर किया हमला,कई घरों में लगाई आग,घर में घुसकर कर लोगों को जमकर पीटा,6 लोग घायल,एक पक्ष के लोग इलाके से पलायन करने को मजबूर,घटना स्थल पर संघर्ष के दौरान पुलिस बनी रही मूकदर्शक,गुन्नौर थाना क्षेत्र के नंदरौली में हुआ जमकर बवाल,पुलिस ने मामले में 6 लोगों को किया गिरफ्तार

बांदा-6 साल की अपहृत अंकिता का शव मिलने से हड़कम्प,मासूम की हत्या के बाद बदमाशों ने जलाया शव,एक माह के बाद बच्ची का शव मिलने से सनसनी,परिजनों ने एसपी,डीआईजी से लगाई थी मदद की गुहार,परिजनों की शिकायत पर अफसरों ने नहीं ली थी सुध,बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के कस्बे से हुआ था अपहरण

लखनऊ-नीति आयोग को लेकर बनेगी कार्यकारी समिति,उत्तर प्रदेश के बजट समेत विकास कार्यों की निगरानी करेगी नीति आयोग,बुंदेलखण्ड से लेकर पूर्वांचल तक यूपी के बुनियादी ढांचों में होगा बदलाव,किसानों का उत्पादन,आमदनी बढ़ाने को लेकर योजना बनाएगी समिति,हर 5 साल पर बीपीएल सूची के सर्वे के आधार पर दी जाएगी सुविधाएं,मातृ एंव शिशु मृत्यु दर में कमी,गर्भवती महिलाओं के पोषण पर होगा काम,उत्तर प्रदेश में सभी को स्वच्छ पेयजल की दी जाएगी व्यवस्था,बजट को लेकर भी नीति आयोग,कार्यकारी समिति बनाएगा योजनाएं

लखनऊ-UP कैडर के सीनियर IAS राजीव कुमार को अतिरिक्त प्रभार,सचिव सड़क परिवहन और हाइवे का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

लखनऊ-10000 अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन की तैयारी,एकमुश्त योजना का खाका भी तैयार किया गया,जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा

लखनऊ-सीएम ने किसानों की समस्या को लेकर अधिकारियों को किया तलब,प्रमुख सचिव सिंचाई,प्रमुख सचिव गन्ना विकास को किया तलब,प्रमुख सचिव कृषि विपणन को भी 12 बजे एनेक्सी में तलब किया,दोनों विभागों के राज्य मंत्रियों को भी सीएम योगी ने बुलाया,जापान के राजदूत भी सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे मुलाकात

आजमगढ़-मामूली विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां,4 घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,रौनापार थाना क्षेत्र के नत्थु पट्टी का मामला

मथुरा-हत्या और लूट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा,एक सप्ताह पूर्व लूट के बाद की थी युवक की हत्या,गोवर्धन थाना क्षेत्र के माधुरी कुंड इलाके की थी घटना

ललितपुर-युवक का शव मिलने से हड़कम्प,शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी,मड़ावरा के ग्राम सोरई के रजोला रोड का मामला

वाराणसी-मासूम के साथ दुराचार मामले में आरोपी गिरफ्तार,मासूम बच्ची की हालत गंभीर, बीएचयू में भर्ती ,मंडुआडीह थाना क्षेत्र के चाँदपुर का मामला          

कौशाम्बी-महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की ख़ुदकुशी,महिला की नहीं हो पाई अभी तक शिनाख्त,कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी स्टेशन की घटना

इलाहाबाद-अपराधियों पर लगाम लगाने की कवायद शुरू,,4 कुख्यात अपराधियों पर 5-5 हज़ार का ईनाम घोषितबच्चा पासी,गदऊ पासी,नीरज वाल्मीकि,राजेश यादव पर ईनाम  

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी आज जौनपुर में,अपने प्रभार क्षेत्र जौनपुर का रीता कर रहीं दौरा,अफसरों के साथ आज रीता जोशी करेंगी बैठक

सहानरपुर-मंगलवार को हुई हिंसा के बाद तनावपूर्ण शांति,3 जोन 43 सेक्टर में बांटा गया शहर को,3 अलग अलग थानों में 18 FIR,33 गिरफ्तारी,RRF फोर्स समेत भारी सुरक्षा बल,मजिस्ट्रेट तैनात,सोशल मीडिया पर रखी जा रही कड़ी नजर,सीएम के एक्शन के बाद सहारनपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट

गाजियाबाद-भ्रष्टाचार के मामले में नगर आयुक्त को मेयर ने लिखा पत्र,नगर निगम महाप्रबंधक,कर्मी को निलंबित करने के लिए पत्र,ठेकेदारों ने मेयर से की थी रिश्वत लेने की शिकायत,नगर आयुक्त ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही

हरदोई-ट्रैक्टर ट्राली और कार की टक्कर में युवक की मौत,दूसरा गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,टड़ियावां के सिकरोही पुल के पास हुआ दर्दनाक हादसा

रायबरेली-प्रभारी मन्त्री नंद गोपाल नंदी आज रायबरेली में ,विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों की लेंगे बैठक,जनप्रतिनिधि भी बैठक में होंगे शामिल

लखनऊ-मंत्री नन्द गोपाल नंदी का बयान-आम लोगों को त्वरित विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं-नंदी,कार्यालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए नंद गोपाल,कार्यालयों में शिकायत और सुझाव पेटी लगाने के निर्देश नंदी,राजस्व बढ़ाने के लिए अधिकारी साप्ताहिक समीक्षा करें-नंदी

बागपत-बेटे ने पिता की धारदार हथियार से की हत्या,जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका,बिनौली थाना क्षेत्र के मुलशम गांव की घटना

मथुरा-शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म,मूल रुप से दिल्ली की रहने वाली है युवती,युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज,आरोपी फरार,वृंदावन थाना क्षेत्र की घटना

मथुरा-8 दिन पूर्व युवक की हत्या गोली मारकर हत्या का खुलासा,पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,कोसीकला से राजस्थान जाने के दौरान की थी हत्या,गोवर्धन थाना क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

लखनऊ-नसीमुद्दीन सिद्दीकी की प्रेस कॉंफ्रेंस आज शाम 4 बजे,कैंट स्थित आवास पर शाम को करेंगे प्रेस कॉंफ्रेंस,मायावती एंड कम्पनी से जुड़े राज का करेंगे खुलासा,नसीमुद्दीन ने सुबूतों के साथ खुलासा करने की बात

फतेहपुर-पूर्व मंत्री की बहू ने ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल के 5 बेटों पर दर्ज हुआ मुकदमा,बहू ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट-उत्पीड़न का आरोप,सदर कोतवाली में बहू की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा

लखनऊ-स्लाटर हाउस मामले में आज हाईकोर्ट से आज आ सकता है फैसला,हाईकोर्ट की लखनऊ में लाइसेंस रेन्यू न करने पर चल रही है सुनवाई

बाराबंकी-सीएचसी फतेहपुर में लापरवाही से नवजात की मौत,मोबाइल के रौशनी में महिला का कराया गया प्रसव,सीएचसी में जेनरेटर होने के बावजूद,अंधरे में प्रसव,प्रसव के दौरान बच्चे की गर्दन मुड़ने से हुई मौत

बलिया-उर्जा मंत्री,जिले के प्रभारी मंत्री का बलिया दौरा आज,विकास कार्यो,कानून-व्यवस्था पर अफसरों के साथ करेंगे बैठक,सदर कोतवाली स्थित कलेक्ट्रेट सभागार मे होगी बैठक

जौनपुर-गांव के दबंगों ने महिला से किया गैंगरेप,3 आरोपियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस,बदलापुर क्षेत्र के बड़ेरी गांव का मामला

प्रतापगढ़-राजा भैया के करीबी समर्थक पर जानलेवा हमला,घर पर चढ़कर बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग,बाल-बाल बचा राजा भइया समर्थक राजू लंबरदार,,बीती रात बदमाशों ने घर पर की जमकर फायरिंग,कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर सरियांवा गांव की घटना

संतकबीरनगर-अनियंत्रित होकर स्कूली बस पलटने से 14 बच्चे घायल,घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,एसआर इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल की पलटी है बस,महोली थाना क्षेत्र के धोखड़ा गांव के पास हादसा

लखनऊ-तीन तलाक से पीड़ित महिला ने CM से लगाई न्याय की गुहार,मौलानाओं और फतवा जारी करने वालों पर जताई नाराजगी,तीन तलाक पीड़िता ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार,मिर्जापुर की पीड़ित महिला ने सीएम योगी से लगाई गुहार

कोई टिप्पणी नहीं: