tikhiawaz24.in

गुरुवार, 11 मई 2017

पहली बार स्कूलों में फीस नियंत्रण

लखनऊ: यूपी की प्रदेश सरकार ने पहली बार स्कूलों में फीस नियंत्रण के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति फीस के मुद्दे पर स्कूलों की आए दिन मनमानी पर नजर रखेगी। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा अमरनाथ वर्मा इसके अध्यक्ष होंगे। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार योगेश मिश्रा को समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
डॉ. योगेश मिश्र ने वर्ष 2003 में पांचवे-ई-9 मिनिस्टीरियल रिव्यू मीटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह 9 सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों की शिक्षा पर इजिप्ट की राजधानी केरो में यूनेस्को द्वारा आयोजित किया गया था।
इसके अलावा डॉ. मिश्र ने सर्व शिक्षा अभियान की रिव्यू कमेटी के वर्ष 2003-04 में सदस्य और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत आने वाली नवोदय विद्यालय समिति के सदस्य के रूप में भी योगदान कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: