tikhiawaz24.in

सोमवार, 1 अगस्त 2016

[8/1, 5:07 AM ✨ईटीवी उत्तर प्रदेश पर 7 बजे तक की बड़ी खबरें🖍 -------------------------------------------------- -------------------------------------------------- ✔लखनऊ-बुलंदशहर गैंगरेप मामले में जावीद अहमद ने ईटीवी पर किया दावा,3 आरोपियों की शिनाख्त हुई,वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे,एसएसपी घटना स्थल पर सुबह 6 बजे पहुंचे थे-डीजीपी,डीजीपी ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया ✔लखनऊ-बुलंदशहर मामले में पुलिस प्रशासन से मुख्य सचिव नाराज,शासन को सही समय पर सूचना न देने पर सिंघल नाराज,डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह से नाराजगी व्यक्त की,कमिश्नर मेरठ और डीएम बुलंदशहर से भी नाराजगी जतायी,मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद मुख्य सचिव ने दिये निर्देश,घटना के खुलासे में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं,सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें अफसर-सिंघल  ✔लखनऊ-बुलंदशहर की घटना पर BSP बॉस मायावती का बयान-परिवार के साथ लूटपाट,गैंगरेप की घटना निंदनीय,बुलंदशहर घटना की मायावती ने तीव्र निंदा की,अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करे राज्य सरकार,मायावती ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की,यूपी में कानून व्यवस्था बद-से-बदतर होती जा रही,महिलाओं का घर से निकलना असुरक्षित हो गया-माया ✔सोनभद्र-70 खनन कारोबारियों के खिलाफ नोटिस जारी,प्रशासन ने खनन कारोबारियों को जारी की आरसी,अवैध खनन का जुर्माना न देने पर की कार्रवाई,70 खनन कारोबारियों पर करोड़ों रुपए का बकाया ✔हापुड़-चौकीदार के पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास,खेत में काम करते समय युवक ने किया प्रयास,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गोरा उदासरा की घटना  ✔गाजियाबाद-पैसे के लेनदेन को लेकर दोस्तों ने की युवक की हत्या,शराब पी रहे दोस्तो ने बोतल पेट में घुसाकर की हत्या,2 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया,जांच जारी,सिहानीगेट थाना क्षेत्र के बस अड्डा की घटना ✔मैनपुरी-दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,स्कूल में 1 करोड़ कैश होने के शक में की थी हत्या,2 हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,घिरोर के SSD कॉलेज में हुई थी 2 चौकीदारों की हत्या ✔सोनभद्र-21 बीएलओ पर डीएम ने FIR के दिए आदेश,निर्वाचन कार्य में लापरवाही के आरोप में कार्रवाई ✔मेरठ-पुलिस कस्टडी से युवक के गायब होने का मामला,SSP ने सुरेंद्र भाटी को रोहटा का नया SO बनाया,सुरेंद्र भाटी के कार्यकाल में भी पुलिस पिट चुकी,कई विवादों के चलते मवाना से हटाया गया था सुरेंद्र ✔लखनऊ-बुलंदशहर की घटना पर BSP बॉस मायावती का बयान-बुलंदशहर की घटना दर्दनाक और शर्मनाक,सपा सरकार बताये माँ-बेटी की अस्मत कैसे लौटा सकते हैं,सपा सरकार में जंगलराज कायम है,अपराधिक तत्व बिना किसी भय के घूम रहे हैं,जिम्मेदार पुलिस वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए-माया ✔लखनऊ-पेट्रोल और डीजल के दाम घटे,1.42 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल हुआ सस्ता,2.1 रुपए प्रति लीटर डीजल के दाम भी घटे,आज आधी रात से लागू होंगी नई कीमते ✔बुलंदशहर-पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में मौजूद है पीड़ित परिवार,पीड़ितों की हालत बिगड़ने पर बुलाए गए CMO ,डॉक्टर,सीएमओ ने पीड़ितों के हाल पर बात करने से किया मना,प्रशासन और पुलिस के बड़े अफसर पुलिस लाइन में मौजूद ✔लखनऊ-बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सेवानिवृत,डॉ.EU सिद्दीकी बलरामपुर अस्पताल के नए निदेशक,डॉ.संगीता भट्ठ डफरिन अस्पताल की निदेशक बनीं  ✔शाहजहांपुर-बुलंदशहर में गैंगरेप का मामला,शाहजहांपुर पुलिस पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंची,एसएसपी शाहजहांपुर पीड़ित के परिजनों को दी सांत्वना,पीड़ित के परिजन न्याय की कर रहे मांग,कलान थाना क्षेत्र के  निवासी हैं पीड़ित ✔लखनऊ-सीएम कार्यालय ने बुलंदशहर की घटना पर किया ट्वीट,राज्य सरकार दोषियों को जल्द गिरफ्तार करेगी,दोषियों को कड़ी से  कड़ी सजा दिलाई जाएगी-सीएम ✔बुलंदशहर-गैंगरेप मामले में डीजीपी जावीद अहमद का बयान-ये जघन्य घटना,बावरिया गिरोह ने अंजाम दिया,घटना के 20 मिनट बाद पुलिस को फोन किया गया,घटनास्थल पहुंचकर पुलिस पीड़ितों को थाने लाई,5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया,हिरासत में लिए गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी,3 बदमाशों की पीड़िता ने पहचान की,पीड़ितों का मेडिकल कराया जा चुका है,घटना स्थल से सबूत एकत्र किए गए हैं,पीड़ित परिवार से बात की जाएगी,मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की मांग करेंगे,जल्द सुनवाई कराकर आरोपियों को सजा दिलाएंगे-DGP ✔गोरखपुर-योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने पर पोस्टर जारी,पोस्टर में योगी आदित्यनाथ को यूपी का सिंघम दिखाया,पोस्टर में प्रदेश में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं,अध्यक्ष डॉ. अय्यूब के खिलाफ जारी किया गया पोस्टर ✔इलाहाबाद-बुलंदशहर गैंगरेप पर रीता बहुगुणा जोशी का बयान-प्रदेश में कानून नहीं,जंगल राज है,प्रदेश में महिलाएं नहीं है सुरक्षित,अपराधी बेखौफ,अपराध को दे रहे अंजाम,थानों की सरकार में लग रही बोली,सत्ताधारी दल के नेता चला रहा थाने-रीता  ✔मऊ-दयाशंकर सिंह से मिलने पहुंचे सांसद हरीश चंद्र द्विवेदी,बस्ती बीजेपी सांसद हरीश चंद्र द्विवेदी का बयान-अभद्र टिप्पणी करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार हों,यूपी सरकार सभी आरोपियों को करे गिरफ्तार,नसीमुद्दीन सिद्दीकी,बसपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हो,पास्को एक्ट के तहत सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए-हरीश ✔लखनऊ-राजधानी पुलिस का एक और कारनामा देखिए,मोहनलालगंज में तैनात एचसीपी दबवा रहा पैर,थाने पर आए फरियादी से सलूक देखिए DGP साहब,ये मोहनलालगंज का एचसीपी रामयज्ञ यादव है,दारोगा के रौब के लिए कंधे पर लगा लिए दो स्टार,राजधानी में सभी एचसीपी दारोगा बनकर घूम रहे हैं,एचसीपी रामयज्ञ का पैर दबवाते वीडियो ईटीवी पर,दारोगा रामयज्ञ यादव की करतूत उजागर  ✔फैजाबाद-मुन्ना सिंह चौहान के अंतिम संस्कार में पहुंचे जयंत चौधरी,जयंत ने मुन्ना सिंह के निधन को पार्टी के लिए क्षति बताया ✔इलाहाबाद-रीता बहुगुणा जोशी ने सद्भावना यात्रा को किया रवाना,इलाहाबाद के आनंद भवन से सद्भावना यात्रा हुई रवाना,रीता जोशी ने मशाल जलाकर रवाना किया यात्रा,राजीव गांधी की स्मृति में निकाली जा रही यात्रा,कई राज्यों से होते हुए वापस लौटेगी इलाहाबाद  ✔चित्रकूट-दबंगों ने तमंचे के बल पर लूटी 60 बोरी सीमेंट,नवनिर्माण एसपी आवास से दबंग ले गए सीमेंट,पीड़ित लगा रहा थाने के चक्कर,नहीं लिखी गई FIR,शहर कोतवाली के सोनेपुर में बन रहा एसपी आवास ✔संतकबीरनगर-बाढ़ को लेकर अधिकारियों की लापरवाही उजागर,बांध से हो रहे रिसाव को रोकने में अफसर नाकाम,ईंट भरी बोरियों से रिसाव को रोकने में लगे अफसर,बांध के टूटने से सैकड़ों गांव डूबने की कगार पर,खतरे के निशान से 15 सेमी उपर बह रही राप्ती,मेंहदावल के करमैनी बेलौली बांध का मामला ✔आगरा-लूट,चोरी के गिरोह का खुलासा,7 बदमाश गिरफ्तार,2 कार,2 बंदूकें,तमंचे,जेवरात,कई लैपटॉप बरामद,शमसाबाद फतेहाबाद और डॉकी में हुईं थी वारदातें,शमसाबाद पुलिस ने बांसख्याली से की गिरफ्तारी ✔औरैया-ट्रक और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत,2 लोगों की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,अजीतमल कोतवाली के भीकेपुर हाईवे की घटना  ✔कानपुर-बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा,पत्नी की मौत,पति गंभीर घायल,चौबेपुर के मरियानी गांव के रहने वाले,शिवराजपुर के पाठकपुर में हुआ हादसा  ✔बाराबंकी-रेठ नदी को काटकर भूमाफियाओं ने किया कब्जा,नदी के किनारों को काटकर की जा रही प्लॉटिंग,फतेहपुर तहसील की लापरवाही से रेठ नदी पर अवैध कब्जा,भूमाफियाओं ने नदी को पाटकर नाले में किया तब्दील ✔लखनऊ-कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का बयान-सीएम अखिलेश ने प्रदेश में विकास को गति दी,सीएम अखिलेश ने प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगवाए,गोमती के रिवरफ्रंट को संवारा जा रहा है-राजेंद्र चौधरी ✔महोबा-नैनी जेल भेजने के नाम पर कैदियों से जमकर धनउगाही,निर्धारित किए गए 24 में 10 कैदियों को किया गया रवाना,पुलिस लाइन से पहुंची सुरक्षा हुई वापस ✔फिरोजाबाद-यमुना नदी में नहाने गए 2 किशोर डूबे,एक किशोर को सुरक्षित निकाला गया,दूसरे की गोताखोरों की मदद से तलाश जारी,बसई मोहम्मदपुर के सोफीपुर गांव की घटना ✔लखनऊ-कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर पहुंचे,सोनिया गांधी के रोड शो के तयारी का लिया जाएजा.देर रात स्थानीय नेताओं के साथ करेंगे बैठक पीके ✔बुलंदशहर-राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बुलंदशहर पहुंचीं,पीड़ित परिवार से ललिता कुमार मंगलम की मुलाकात,पुलिस लाइन सभागार में पीड़ितों से कर रहीं बातचीत,घटना के बारे में पीड़ित परिजनों से कर रहीं पूछताछ ✔हाथरस-टेंट लगाते समय करंट से मजदूर झुलसा,अस्पताल ले जाते समय मजदूर की मौत,हाथरस जंक्शन के कैलोरा गांव की घटना कानपुर-गंगा में तेजी से बढ़ रहा जल स्तर,बैराज के सभी 30 गेट उठाए गए,कटरी के गांवों के बागों तक पहुंचा पानी,शुक्लागंज में गंगा चेतावनी बिंदु के पार ✔मिर्ज़ापुर-टांडा फाल झरने में दो युवक बहे,एक को बचाया,दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर,पिकनिक मनाने दोस्ते संग आये थे युवक,लालगंज थाना क्षेत्र के टांडा फाल की घटना  ✔लखनऊ-बुलंदशहर पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ने का दावा किया,बुलंदशहर पुलिस ने शिनाख्त का भी दावा किया,हालांकि मीडिया के सामने आरोपी और पीड़ितों का भी कोई बयान नहीं दिया गया,खुद को बचाने के लिए 'खेल' कर रही बुलंदशहर पुलिस  ✔लखनऊ-मड़ियावं में तारपीन की नकली फैक्ट्री पकड़ी गई,फैक्ट्री संचालक समेत 3 लोग गिरफ्तार किए गए,मड़ियावं पुलिस और क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई,मड़ियावं के बालाजी कॉलोनी में चल रही थी फैक्ट्री ✔इलाहाबाद-3 दिन से लापता युवक का मिला शव,परिजनों ने सिविल लाइन में शव रखकर लगाया जाम,आरोपियों की गिरफ्तारी,SO को सस्पेंड करने की मांग की,28 जुलाई को धूमनगंज से लापता हुआ था युवक ✔मथुरा-शहीद जवान बब्लू सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा मथुरा,स्ट्राइक वन कोर के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि,18 जाट रेजीमेंट के जवान थे शहीद बब्लू सिंह,नगर कोतवाली के धौली प्याऊ में पहुंचा पार्थिव शरीर ✔लखनऊ-बिजली की नई दरों पर कल होगा फैसला,विद्युत नियामक आयोग कल देगा जानकारी,कल प्रेस कांफ्रेंस कर नई दरों का करेगा एलान,चुनावी वर्ष में दरें न बढ़ने का मिल सकता है तोहफा,घरेलू उपभोक्ताओं को मिल सकता का तोहफा,कल 11.30 बजे विद्युत नियामक आयोग करेगी PC ✔कासगंज-मामूली विवाद में 2 पक्षों में चले लाठी-डण्डे,9 लोग घायल,1 गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर,कासगंज कोतवाली के ततारपुर का मामला ✔आजमगढ़-अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की अनोखी मुहीम,ग्रामीणों के साथ पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया,जीएनपुर कोतवाली के इसरहा स्कूल में की बैठक ✔लखनऊ-आजम की टिप्पणी से नाराज लेखपाल संघ ने की बैठक,2 अगस्त को तहसील दिवस का बहिष्कार करेंगे लेखपाल,सीएम को ज्ञापन सौंपकर आजम पर कार्रवाई की करेंगे मांग,आजम ने लेखपालों को समाज का सबसे गंदा इंसान कहा था ✔गाजियाबाद-UPPCL एमडी एपी मिश्रा की पुस्तक का विमोचन आज,प्रोफेसर रामगोपाल यादव करेंगे पुस्तक का विमोचन,गाजियाबाद के रेडीसन होटल में 8 बजे होगा कार्यक्रम ✔कुशीनगर-डीसीएम पर लदी 188 शराब पुलिस ने पकड़ी,कुशीनगर के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी शराब,सूचना मिलते ही स्वॉट टीम ने छापा मारकर पकड़ा,पुलिस ने शराब के साथ 2 तस्करों को किया अऱेस्ट,कसया थाने के बरवां जंगल के पास से हुई गिरफ्तारी ✔शामली-खेत में पड़ा मिला महिला का शव,गला दबाकर हत्या की आशंका,परिजनों ने महिला शव रखकर मेरठ हाईवे किया जाम,झिंझाना थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की घटना ✔कानपुर-करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजनों ने दुकान पर किया जमकर पथराव,दुकान में करंट लगने से युवक की हुई थी मौत,नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया की घटना  ✔मैनपुरी-पीएल पुनिया मृतक दलित दंपति के घर पहुंचे,पीड़ित परिजनों ने मिले पीएल पुनिया,अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष हैं पीएल पुनिया,कुर्रा क्षेत्र के लखनी महतपुर गांव पहुंचे पुनिया [8/1, 5:07 AM] ‪+91 94513 59014‬: 🌠 *BREAKING NEWS* *आगरा में प्रेमिका की मौत के गम में प्रेमी ने तालाब में लगाई छलांग, मौत* आगरा। प्रेमिका के मौत से सदमे में आए एक युवक ने घर के पास के तालाब में कूद कर अपनी जान दे दी। युवक के गहरे तालाब में कूदने की जानकारी मिलने पर गोताखोरों ने तालाब से युवक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आपको बता दें कि प्रेमिका ने दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामला आगरा के मलपुरा क्षेत्र के धनौली गांव का है। मामला आगरा के मलपुरा क्षेत्र के धनौली गांव का है। रविवार सुबह धनौली गांव का ही 22 वर्षीय निवासी नरेश अपने घर के पास के गहरे तालाब में कूद गया। ग्रामीणों ने जब नरेश को तालाब में कूदते देखा तो शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। लोगों ने गोताखोरों को तालाब में कुदाकर नरेश की खोज कराई। जब तक गोताखोर नरेश को खोज कर बाहर निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नरेश दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। नरेश की मौत की खबर सुन कर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 🌠 *BREAKING NEWS* *गोरखपुर में पकड़ी गई पंजाब की 188 पेटी शराब* गोरखपुर। गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर शनिवार की रात एसटीएफ ने पंजाब की 188 पेटी शराब बरामद की। डीसीएम में प्लास्टर ऑफ पेरिस भरी बोरियों के नीचे शराब छिपा कर लाई जा रही थी। शराब की कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है।एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के सीओ विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि डीसीएम में 188 पेटी (9024 बोतल) शराब बरामद हुई है। टीम ने हरियाणा अम्बाला दुराना के रहने वाले राकेश पाल तथा पंजाब होशियारपुर गर्दीवाला के बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। यह चालक और खलासी हैं। शराब की बोतलों पर मेड फॉर ओनली इन पंजाब लिखा है। यह शराब भटिंडा से लाई जा रही थी। इसे गोरखपुर के किसी राम शरण नाम के शराब कारोबारी तक पहुंचाना था। 🌠 *BREAKING NEWS* *आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत निरंजन सिंह पंचतत्व में विलीन* आगरा। संत के अंतिम दर्शन को रविवार को सुबह से ही गुरुद्वारा गुरु का ताल भीड़ से भरा रहा। यहां पर हर धर्म, हर जाति और हर वर्ग के लोग बाब निरंजन सिंह के अंतिम दर्शन को आतुर दिखे। क्या हिंदु, क्या मुस्लिम, क्या र्इसाई और क्या सिख, हर कोई बाबा निरंजन सिंह के अंतिम दर्शन और श्रद्धासुमन अर्पित करने की चाह लिए गुरुद्वारे में पहुंचा। बाबा के अंतिम दर्शन के बाद पूर्वाह्न लगभग 11 बजे उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा निरंजन सिंह का शनिवार दोपहर को निधन हो गया था। बाबा के निधन की खबर शहर में फैलते ही उनके अंतिम दर्शनों को शनिवार से ही लोग गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचने लगे थे। रविवार को बाबा निरंजन सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके शव को पंच प्यारों ने मुखाग्नि दी। [8/1, 5:08 AM] ‪+91 94513 59014‬: 🌠 *BREAKING NEWS* *महाराष्ट्र में इमारत ढहने से 9 मरे,कई घायल* ठाणे. महाराष्ट्र में मुंबई के निकट भिवंडी में आज सुबह दो मंजिला एक इमारत ढ़हने से नौ लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि शांति नगर के गैबी नगर में सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो मंजिला इमारत ढ़ह गयी। 🌠 *BREAKING NEWS* *कश्मीर में कर्फ्यू के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त* जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा के मद्देनजर लगे कर्फ्यू के कारण आज 23वें दिन भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हिंसा में अब तक तीन महिलाओं समेत 51 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन हजार से अधिक घायल हो गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य शहरों और तहसील मुख्यालयों में कर्फ्यू और पाबंदियों के कारण पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगी हुई है। अलगाववादियों ने घाटी में पांच अगस्त तक आम हड़ताल का आह्वान किया है। [8/1, 5:08 AM] ‪+91 94513 59014‬: 🌠 *BREAKING NEWS* *मुजफ्फरनगर में प्रतिबन्धित पशु का वध करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार*  उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबन्धित पशु का वध करने वाले मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया, इस मामले में तीन अन्य की तलाश की जा रही है ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि खतौली इलाके में कडरी गांव निवासी जिशान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक प्रतिबंधित पशु का वध कर दिया था । इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है । पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य तीन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है । 🌠 *BREAKING NEWS* *अरविन्द कुमार होंगे राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव* लखनऊ,उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन अधिकारियों का आज तबादला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार को राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है [8/1, 5:08 AM] ‪+91 94513 59014‬: 🌠 *BREAKING NEWS* *गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बाढ़ की पुरानी फोटो दिखानेवाले एसडीओ निलंबित* गुवाहाटी, असम के बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए असम के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को एक प्रशासनिक अधिकारी ने बाढ़ की रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में उसने बांग्लादेश की दो साल पहले की बाढ़ का फोटो लगा दिया। इसकी जानकारी जब असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को लगी तो उसने तुरंत इस पर आपत्ति जताई।खबर के मीडिया में फैलते ही राज्य सरकार की नींद खुली। राज्य सरकार के आलाधिकारियों ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद उक्त अधिकारी को तुरंत निलंबित कर दिया गया।उल्लेखनीय है कि बीते कल शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय अभ्यारण्य काजीरंगा, नगांव जिला और मोरीगांव जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। 🌠 *BREAKING NEWS* *सीडी में मिले दयाशंकर की बेटी-बहन के खिलाफ अपशब्द, बसपा के खिलाफ लिया जा सकता है एक्शन* लखनऊ: दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी के बाद बसपाइयों पर दर्ज मामले की जांच में तेजी आ गई है। शनिवार को हजरतगंज पुलिस ने बसपा नेताओं के धरना-प्रदर्शन में दयाशंकर के परिवार की महिलाओं के खिलाफ दिए बयानों संबंधी सीडी की गंभीरता से पड़ताल की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीडी में दयाशंकर की बेटी और बहन के खिलाफ अपशब्द कहे गए हैं। उधर, दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह भी अपना बयान दर्ज कराने को तैयार हो गई हैं। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि स्वाति सिंह से हजरतगंज पुलिस ने संपर्क किया था।इसके बाद उन्होंने रविवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। स्वाति ने विवेचक को बसपाइयों के अपशब्दों की सीडी भी सौंपने की बात कही है। एसएसपी ने बताया कि स्वाति सिंह ने राजभवन जाकर राज्यपाल को जो सीडी सौंपी थी, उसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से बनवाई गई सीडी का विश्लेषण कर लिया गया है। 🌠 *BREAKING NEWS* *बुलंदशहर गैंगरेप कांड: 14 लोग हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश जारी* लखनऊ/बुलंदशहर।  दिल्ली कानपुर हाइवे पर मां-बेटी के साथ हुए बलात्कार ने एक बार फिर अखिलेश राज की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शनिवार को दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे कार सवारों को बुलंदशहर में रोककर बदमाशों ने सरेराह ज्वैलरी और कैश लूट लिया. यही नहीं, कार सवार मां-बेटी के साथ सड़क किनारे खेत में ले जाकर दंरिदों ने बलात्कार भी किया. डेढ़ घंटे तक बुलंदशहर की कोतवाली देहात के पास दंरिदे वारदात को अंजाम देते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. बाद में मामला बढ़ता देख कोतवाली इंचार्ज को थाने से हटा दिया गया. हैरानी की बात ये है कि घटनास्थल से पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर थी.  🌠 *BREAKING NEWS* *एक दर्जन से अधिक मुन्नाभाईयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज* मथुरा: यूपी के मथुरा में बीटीसी प्रशिक्षण में फर्जी सर्टिफिकेट का बड़ा खेल सामने आया है. प्रशिक्षुओं के प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान 16 प्रशिक्षुओं के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं. यह सभी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (NIOS) के नाम से जारी किए गए. जबकि NIOS ने इन सर्टिफिकेट के होने से इंकार कर दिया है. पहले चरण की जांच के बाद इन 16 प्रशिक्षुओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. इन सभी के शैक्षिक प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए भेजे गए थे. इन 16 प्रशिक्षुओं में से अधिकांश प्रशिक्षु सादाबाद, मांट, महावन और राया के हैं. इनके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र लगाने की तहरीर डायट प्राचार्य ने रिफाइनरी थाने में दी और इसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.  [8/1, 5:09 AM] ‪‬: 🌠 *BREAKING NEWS* *अमरनाथ यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत* श्रीनगर.पवित्र अमरनाथ यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत होने के कारण इस साल यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या 20 हो गयी है।एक यात्रा अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु को पिस्सू टॉप पर दिल का दौरा पड़ा। उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पालवी माणिक श्रम (65) के रूप में हुई है। 🌠 *BREAKING NEWS* *सत्ताइस ग्राम पंचायतों में शौचालय के नाम पर फर्जीवाडा, भुगतान पर रोक* मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत बनाए जा रहे व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में 20 लाख 38 हजार रुपए का घोटाला उजागर होने पर उसके भुगतान को रोक दिया गया है। इस मामले में फिलहाल एक संविदा उपयंत्री और दो ग्राम रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। कई सरपंच, सचिव और पंचायत समन्वय अधिकारी, उपयंत्री को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। बाद में इनके खिलाफ भी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी 🌠 *BREAKING NEWS* *जगदलपुर: 40 किलोग्राम के आईईडी बम को किया निष्क्रिय* जगदलपुर: अम्बुश एवं सर्च अभियान के दौरान बास्तानार घाटी में एक बम को निष्क्रिय करने की जानकारी मिल रही है। इस सर्च अभियान में E/80 CRPF बटालियन भी शामिल थी। इसके साथ ही बास्तानार कैम्प से श्री रवि किरण जो की असिस्टेंट कमांडेंट है भी इसमें शामिल थे। इसके अलावा संयुक्त बल के सीआरपीएफ के डिप्‍टी कमांडेंट अशोक कुमार ने भी इस सर्च ओपरेशन में हिस्सा लिया था। सर्च अभियान को सुबह करीब 6: 45 के करीब अंजाम दिया गया। सर्चिंग के दौरान बास्तारनार घाटी में माइल स्टोन 54-55 के बीच 40 किलोग्राम का एक आईईडी बम बरामद किया गया। इसके बाद बीडीएस टीम की बटालियन और पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास द्वारा इसे निष्क्रिय कर दिया गया। यह एक बेहद संवेदनशील क्षेत्र है इसलिए अहतियात के लिए यहां इस प्रकार के सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया जाता रहता है। 🌠 *BREAKING NEWS* *सोनी आत्महत्या केस में आप विधायक शरद चौहान गिरफ्तार* नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने रविवार को आम आदमी पार्टी के बारहवें विधायक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की नरेला सीट से विधायक शरद चौहान पर आप कार्यकर्ता सोनी की आत्महत्या के मामले में प्रताड़ना का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व जांच अधिकारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आप कार्यकर्ता सोनी ने कुछ दिन पहले आत्महत्या की थी जिसमें उसने आप नेता रमेश भारद्वाज पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शरद चौहान ने भारद्वाज की मदद की थी इसलिए सोनी ने खुदकुशी के कुछ दिन पहले ही विधायक शरद चौहान के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 509 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। आत्महत्या के बाद सोनी के पhरिजनों ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चौहान के कहने पर विधायक के करीबी आप नेता रमेश भारद्वाज सोनी को परेशान कर रहा था। 🌠 *BREAKING NEWS* *सेल्फी लेते समय महिला एथलीट की तालाब में डूबने से मौत* भोपाल मध्य्रप्रदेश । भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के भोपाल स्थित रीजनल सेन्टर में वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए बनाए गए तालाब में सेल्फी लेते समय एक महिला एथलीट की डूबने से मौत हो गयी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने आज बताया कि मूलरूप से उत्तराखंड निवासी पूजा (20) यहां गोरेगांव स्थित साई के रीजनल सेन्टर में प्रशिक्षण के लिए आई थी। कल शाम दो अन्य लडकियों के साथ तालाब के किनारे सेल्फी लेते समय वह दुर्घटनावश तालाब में डूब गयी। उसे डूबता देख वहां मौजूद लडकियों ने शोर मचाया जिससे अन्य खिलाडी वहां पहुंच गये और उसे तालाब से निकालकर अस्पताल ले गये, वहां उसकी मौत हो गयी। [8/1, 5:09 AM] ‪‬: 🌠 *बिग ब्रेकिंग न्यूज* *बुलंदशहर के SSP व् CO निलम्बित* लखनऊ।मुख्यमन्त्री के आदेश पर बुलंदशहर एसएसपी वैभव कृष्ण सस्पेंड।गैंगरेप मामले में एसएसपी को सस्पेंड किया गया। बुलंदशहर के C O भी सस्पेंड । सीएम के आदेश पर हुई निलंबन की कार्रवाई  🌠 *बिग ब्रेकिंग न्यूज* *डीजीपी का दावा पीड़ितों ने बदमाशों की शिनाख्त* यूपी पुलिस ने किया बुलंदशहर गैंग रेप का खुलासा। बाबरिया गैंग के तीन बदमाश पकड़कर डीजीपी जाविद अहमद ने पत्रकारों के सामने पेश किये बदमाश। डीजीपी का दावा है की पीड़ितों ने बदमाशों की शिनाख्त भी कर ली है। [8/1, 5:56 AM] Bipul Singh: बिकने जा रहा 29 बोरी/725पैकेट आंगनवाड़ी पोषाहार ग्रामीणो ने रोका ----------/------------ सीडीपीओ सुपरवाइजर बनाये गये बन्धक आनगनवाडी कार्यकत्री को मानदेय से पृथक करने आदेश पोषाहार गाडी पुलिस के कब्जे मे बदलापुउर ( जौनपुर ) - महाराजगंज थाना क्षेत्र के बैहारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुष्पा पटेल के घर से 30 जुलाई रात आठ बजे एक मैजिक गाड़ी पर पोषाहार लादा जा रहा था।ग्रामीणों ने 29 बोरी पोषाहार लदी मैजिक को रास्ते मे रोककर ग्राम प्रधान अजय कुमार सिंह को सूचित किया।ग्राम प्रधान ने थानाध्यक्ष महराजगंज उपजिलाधिकारी बदलापुर सीडीपीओ महाराजगंज को सूचित किया।ग्रामीणो ने पोषाहार लदी गाडी प्रधान के यहां रोक लिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 11:00 बजे सीडीपीओ भैयालाल गांव में जांच करने पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक प्राथमिकी नहीं दर्ज हो जाती बाल विकास परियोजना अधिकारी और साथ में आयी सुपरवाइजर राजपति देवी एवं शिवकुमारी देवी को यहां से जाने नहीं दिया जाएगा। लगभग 2 घंटे बाद सीडीपीओ ने घटना की जानकारी मोबाइल पर थानाध्यक्ष महाराजगंज को दिया तो गांव में पुलिस फोर्स पहुंची।पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के आश्वासन पर सीडीपीओ और सुपरवाइजर को मुक्त किया गया।सीडीपीओ ने बताया की 29 बोरी पोषाहार में 18 बोरी विनिंग फूड 10 बोरी रिच एनर्जी फूड एक बोरी मॉर्निंग स्नेक है।28 बोरी बैहारी आगनवाड़ी केंद्र तथा 1 बोरी बरहूपुर आगनवाड़ी केंद्र का है।गाड़ी ड्राइवर प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रेडीगारापुर निवासी पवनेश कुमार बर्मा ने अपने लिखित बयान में बताया की यह पोषाहार आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुष्पा पटेल के घर से खरीद कर ला रहा था।ऐसे में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनवाडी कार्यकर्ती पुष्पा पटेल को मानदेय सेवा से पृथक कर दिया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने 29 बोरी पोषाहार मैजिक गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान ग्राम प्रधान अजय कुमार सिंह सरायदुर्गादास प्रधान विजय बहादुर सिंह,बरहूपुर प्रधान अच्छेलाल पांडे,रामनेवाज पटेल,वीरेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा थीः


कोई टिप्पणी नहीं: