tikhiawaz24.in
गुरुवार, 4 अगस्त 2016
[8/4, 8:09 AM] Bipul Singh:✔गाजियाबाद-बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार से कल मिलेंगी शीला दीक्षित,कांग्रेसी नेता संजय सिंह भी पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात,कल सुबह 11 बजे खोड़ा में पीड़ित परविरा के घर जाएंगे ✔मेरठ-पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,पुलिस की गोली से घायल बदमाश अल्ताफ अरेस्ट,15 हजार का इनामी अल्ताफ उर्फ छोटवा अरेस्ट बीमा एजेंट की गोली मारकर अल्ताफ ने की थी हत्या,सदर बाजार इलाके में कम्पनी बाग की घटना ✔शामली-फूड प्वाइजनिंग से डेढ़ दर्जन लोगों की हालत बिगड़ी,सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के बाबरी गांव की घटना ✔महराजगंज-20 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला,रफ्तार,भारत-नेपाल सीमा के सोनौली से हुई गिरफ्तारी,काठमाण्डू से दिल्ली जा रही थी तस्कर महिला,कस्टम की डीआरआई टीम ने किया गिरफ्तार ✔कानपुर-अगवाकर नाबालिग छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म,पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट,जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा मोहल्ले का मामला ✔लखनऊ-डीएम ने राशन की दुकानों का किया निरीक्षण,बायोमेट्रिक दुकानों का जनता से लिया फीडबैक,चिनहट में राशन दुकान का निरीक्षण करने गए डीएम ✔लखनऊ-अवैध खनन में 27 लोगों को भेजा गया जेल,90 फीसदी अवैध खनन में रिकवरी,सदर तहसील अवैध खनन में रोक लगाने में कामयाब एसडीएम सरोजनीनगर को लापरवाही पर डीएम का अल्टीमेटम ✔सम्भल-निर्माणाधीन बिजली घर पर बदमाशों ने बोला धावा,17 हजार नकदी,30 क्विंटल तांबे का तार लेकर फरार,मुंशी,चौकीदार को बंधक बनाकर की लूटपाट,सम्भल कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर का मामला ✔बहराइच-पुलिस पर इज्जत का सौदा कराने का आरोप,दुराचार पीड़िता ने लगाया दारोगा पर दबाव बनाने का आरोप,50 हजार रुपए लेकर सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप,दारोगा ने दुष्कर्म के मामले को छेड़खानी में किया दर्ज,मोतीपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राम सरन की करतूत ✔आगरा के पेठा उद्योगों को एनजीटी से बड़ी राहत,पेठा उद्योगों को बंद करने से एनजीटी का इनकार,उद्योगों को बंद कराने की मांग वाली याचिका खारिज,आगरा निवासी देवाशीष भट्टाचार्य की याचिका खारिज याचिका में एनजीटी से कहा गया था,कोयला से चलने वाले इन उद्योगों से बढ़ रहा है प्रदूषण,साथ ही उद्योगों के कचरे को नालियों में बहाया जाता है ✔मथुरा-छाता सर्किल पुलिस नकारा हुई साबित,पुलिस मुठभेड़ के बीच दोनों घायलों को ले उड़ा साहुन गैंग,ईटीवी ने 1 अगस्त को ही विश्म्भरा में गैंग की दहशत का किया था जिक्र,खबर चलने के बाद अधूरी तैयारी से गयी पुलिस की टीम,पुलिस ने जवाहरबाग़ कांड से भी नहीं लिया कोई सबक,सीओ छाता और उनकी सर्किल पुलिस की लापरवाही उजागर,गोली से घायल बदमाशों को इनोवा से उतारकर स्कार्पियो से ले भगा गैंग,शेरगढ़ क्षेत्र के विश्म्भरा गांव में कई बार मात खा चुकी है पुलिस ✔मेरठ-3 फ्लैटों में लाखों के सामान की चोरी से हड़कंप,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात,लालकुर्ती के बेगमबाग कॉलोनी की घटना ✔बहराइच-शिक्षिका से अभिभावक ने की अभद्रता,पीड़ित शिक्षिका ने कोतवाली में दी तहरीर,घटना को लेकर जिले भर के शिक्षकों में भारी आक्रोश,देहात कोतवाली के यादवपुरी प्रा.विद्यालय का मामला ✔इलाहाबाद-फाफामऊ में बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत,तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो पलटने से हुआ हादसा ✔इलाहाबाद-गंगापार इलाके में गला घोंटू बीमारी का प्रकोप,दर्जनों गांवों के जानवर गला घोटू की चपेट में,ग्रामीणों में बीमारी को लेकर जबरजस्त दहशत ✔अयोध्या-कांवड़ियों की भीड़ के चलते हाइवे हुआ जाम,अयोध्या से बस्ती सीमा तक हाइवे पर जाम,जाम में फंसे हैं हजारों वाहन, लोग परेशान ✔गोरखपुर-झंगहा पुलिस ने कच्ची शराब के अड्डे पर मारा छापा,कच्ची शराब बरामद,लहर को नष्ट किया,1 आरोपी अरेस्ट,झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार लालापुर में की गई कार्रवाई ✔अलीगढ़-बदमाशों ने व्यापारी को दुकान में घुसकर मारी गोली,गंभीर हालत में व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया,गांधीपार्क थाना क्षेत्र के रेलवे रोड की घटना ✔गाजियाबाद-किशोरी के साथ दिन दहाड़े रेप का मामला,एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,घर में घुसके चाकू से डराकर किया था दुष्कर्म,विजयनगर पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट ✔देवरिया-बिजली विभाग का अवर अभियंता गिरफ्तार,5 हजार की घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार,गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने अरेस्ट किया,देवरिया जनपद के रुद्रपुर का मामला ✔कानपुर-इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान,बिधनू थाने के न्यू आगरा नगर का मामला ✔बदायूं-लापता युवक का जंगल में शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने जताई हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका,बिसौली थाना क्षेत्र के पनौड़ी गांव की घटना ✔सुल्तानपुर-महिला ने लगाया अपहरण,दुष्कर्म का आरोप,13 दिन घर से गायब थी महिला,गाँव का ही आरोपी युवक फरार,देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज ✔फिरोजाबाद के युवक की पानीपथ में हत्या,ट्रक चालक की लूट के बाद हरियाणा में हत्या,नसीरपुर के सिकंदरपुर गांव का था रहने वाला ✔लखनऊ-महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर मौन धरना कल,महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर देंगी धरना,राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेंगी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ✔मथुरा-पैसे के लेनदेन के लेकर 2 पक्षों में मारपीट,पथराव,आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,नगर कोतवाली क्षेत्र के भार्गव मोहल्ले की घटना ✔गाजियाबाद-देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या,घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार,ट्रोनिका सिटी के मीपुए हिंदू गांव की घटना ✔लखनऊ-रियल स्टेट कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारोबार में घाटा होने पर युवक ने दी जान,फ्लैट में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव,गोमतीनगर इलाके के गंगा अपार्टमेंट की घटना ✔आगरा-अनियंत्रित ट्रक घर में घुसकर पलटा,बच्चे की मौत,4 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,ट्रक के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका,अछनेरा थाना क्षेत्र के कुकथाना गांव की घटना ✔मेरठ-रंजिश के चलते 2 पक्षों में मारपीट,फायरिंग,गोली लगने से 2 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,खरखौंदा थाना क्षेत्र के हुमायूनगर की घटना ✔आगरा-दबंग ने बुजुर्ग दंपति को लाठियों से पीटा,इलाज के दौरान वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस ने आरोपी पर मामूली धाराओं में किया चालान बाह थाना क्षेत्र के पर्वतीपुरा गांव की घटना [8/4, 9:55 AM] Bipul Singh: पुल हादसा: 30 लोग लापता, दो शव मिले, हेलिकॉप्टर और नावों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगड में मुंबई और गोवा को जोड़ने वाले जो पुल परसों रात में बहा था उसको लेकर बड़ी खबर है. अब पता चला है कि पानी में बहने वालों की संख्या 30 हो सकती है. अभी तक 22 लोगों के बह जाने की जानकारी थी. 24 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद भी अभी तक कुछ पता नहीं चला है. दो शव मिलने की बात आई थी लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की है. आज सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया हुआ है. इस बीच हादसे वाली जगह नेताओं के लिए पिकनिक स्पॉट बन गई है. जिन्होंने कभी जर्जर पुल की चिंता नहीं की वो हादसे के बाद मुआयना करने पहुंच रहे हैं. मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के रायगड जिले में मुंबई गोवा हाइवे पर मंगलवार देर रात पुल टूटने से दो बसें नदी में समा गयी थीं. इस बड़े हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. हादसे पर हर तरफ से दुख जताया जा रहा है तो वहीं अब नेताओं के लिए रायगढ़ पिकनिक स्पॉट बना भी दिख रहा है. नैतिक जिम्मेदारी होने के नाते पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस हादसे वाली जगह पर पहुंचे. फिर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे पहुंचे. इसके बाद महाराष्ट्र के गृह निर्माण राज्यमंत्री रवींद्र वायकर ने भी रायगड का दौरा किया. वायकर इस जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं. हादसे को लेकर विरोधी फडणवीस सरकार को घेरने में भी जुटे हैं. इस सबके बीच फडणवीस और उनके मंत्री हादसे की जांच और आगे ऐसे हादसे ना होने का भरोसा दिला रहे हैं. रायगड में मुंबई गोवा हाइवे पर सावित्री नदी पर बना जो पुल गिरा है वो 100 साल पहले अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया था. पुल बेहद जर्जर हाल में था. पुराने पुल के बगल में नया पुल बन चुका था. जिसका इस्तेमाल मुंबई से गोवा जाने के लिए तो पुराने पुल का इस्तेमाल गोवा से मुंबई आने के लिए हो रहा था. नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने मई में पुल का मुआयना किया था और कहा था कि पुल सुरक्षित है. बावजूद इसके ये हादसा हो गया. ऐसे में सवाल ये कि पुल हादसे का जिम्मेदार कौन है. पुल ठीक था तो फिर हादसा कैसे हो गया. इलाके में बारिश और बाढ़ के हालात थे तो क्यों बड़े वाहनों को पुल से गुजरने दिया जा रहा था. सवाल कई हैं लेकिन ठोस जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं. इस बीच रायगड में नेवी और एनडीआरएफ के करीब 300 जवान लगातार सावित्री नदी में बहे लोगों की तलाश में जुटे हैं. आईसीजी ने बसों की तलाशी के लिए चेतक और सी किंग हेलीकॉप्टर सहित तीन हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है, जबकि एनडीआरएफ के तीन विशेष दल, पुलिस, दमकल विभाग तथा नौसेना के साथ तलाशी अभियान में शामिल हो गए हैं. गोताखोरों की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. नदी में बहे वाहनों को खोजने के लिए 300 किलो के चुंबक का इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन अब तक ना तो नदी में बही बस या वाहन मिल पाए हैं, ना ही उसमें समाए लोग. [8/4, 10:53 AM] Bipul Singh: जिले में कई महिलाओं के शव मिले किन्तु उनकी पहचान पुलिस की काफी कोशिशों के बाद भी नहीं हो पाई है।इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण भी है।हाल यह हो गया है कि गंगा कटरी के परियर,मरौदा,देवीपुरवा आदि गांवों में जिनकी शादी आस पास नहीं हो पा रही थी।वह लोग बिहार,बंगाल आदि से बाहरी जगहों से औरतें ले आए हैं।और यही रहे हैं।इसमें अधिकांश लोग शराबी ,अपराधी किस्म के है।अगर इन महिलाओं के साथ कोई घटना होती हैं तो कैसे उसकी पहचान हो जायेगी।एस पी मैडम से निवेदन है कि एेसी लड़कियों व महिलाओं की अभियान चला कर फोटो व उनके घरों के पते फोन नम्बर आदि की लिस्ट थाने में बनवाए जिससे उनके साथ अप्रिय घटनाएं कम होगी व होने पर पहचान कराने में मदद मिलेगी।क्योंकि परियर के जानकी कुन्ड में मिली महिला के शव की पहचान आज तक नहीं हो पाई।जबकि पुलिस ने आस पास के करीब आठ जिले के थाने,बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन में फोटो आदि चस्पा कर जानकारी करने का प्रयास किया। आसीवन थाना क्षेत्र के सफीपुर मियागंज रोड़ पर शिर्श मवई टावर के पास आवारा कुत्तों के आने से बाइक गिर गई जिसको गम्भीर हालत में सफीपुर सी एच सी लाया गया गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उन्नाव रिफर उन्नाव जिले मे शायद कोई कस्बा व गाव शेष हो जहा पर सडक के किनारे मोरंग गिटटी न डंप की गयी हो ।स्थानीय शहर मे भी मोरंग गिटटी कई प्रमुख रोडो पर पडी जिसकी चपेट मे आकर अक्सर दो पहिया वाहन चालक घायल होते रहते है ।खनन विभाग तो इसको लेकर अपनी ऑखो पर पटटी बाधे हुए है ।वही नगर पंचायते . पालिकाए भी इस समस्या पर चुप है ।बागरमऊ , शुक्लागंज , सदर , नवाबगंज सोहरामऊ अचलगंज सफीपुर बीघापुर पुरवा मोरावा हसनगंज मोहान सहित तमाम स्थानो पर यह समस्या है ।लेकिन जुम्मेदार लोग व अधिकारी शान्त है । मल्लावां पत्रकार: मल्लावां । कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुरवा में जानवर को चराने गये लक्ष्मण 30 पुत्र प्यारेलाल की बुधवार की दोपहर को गंगा नदी में डूबने से मौत शव की तलाश जरी [8/4, 12:47 PM] Bipul Singh: सीएम अखिलेश यादव -बहूत दुखद घटना है, शर्मनाक है.. इसीलिये सरकार जो कार्रवाई कर सकती थी सरकार ने की है..जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को कडे निर्देश दिये गये..अधिकारियों पर भी कारवाई हुई है.. हम कोर्ट से भी कहेंगे जल्द से जल्द ऐसे केस को देखें. लेकिन मेरा सवाल राजनीति करने वालो से है..कमरे में बैठ कर पीडित लोगों को क्या राय और सुझाव दे रहे.. बरेली की घटना को लेकर भी सवाल उठायी जा रहे Bjp बताये पीडित लोगों को क्या समझा रहे bjp के मंत्री और नेता ? क्या राजनीति का राह दिखा रहे बीजेपी और अन्य दल ? विकास के नाम पर ठन ठन गोपाल हैं ये दल इन मामलों पर राजनीति कर रहे ये दल ? कमरे में बैठ कर क्या साजिश कर रहे ? घटना पर राजनीति ना करें bjp [8/4, 12:47 PM] Bipul Singh: हरदोई। शाहाबाद के ग्राम मुरीदापुर के पास काँवर यात्रा के दौरान एक पिकअप गाडी द्वारा एक काँवरिया के एक्सिडेंट में काफी चोटहिल होने से आक्रोशित कावरियों ने पिकअप को फूंक दिया।घायल कांवरिये को अस्पताल भेजा गया।दुर्घटना को लेकर कांवरिये गुस्से में।कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। काँवर यात्रा के दौरान पिकअप से गंभीर रूप से घायल का नाम गौरव पुत्र नरेश चंद्र उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी अंटा चौराहा शाहजहाँपुर है। घायल को शाहाबाद से शाहजहाँपुर के लिये रिफर किया गया। कई पुलिस अधिकारी भी पहुँच मौके पर [8/4, 3:27 PM] Bipul Singh: ✒✒ *GOOD NEWS! डिस्टेन्स एजुकेशन से बीटीसी वाले भी बनेंगे टीचर* 2016-08-04 लखनऊ. डिस्टेंस एजुकेशन से दो साल की विशिष्ट बीटीसी करने वाले शिक्षामित्रों के लिए इलाहाबाद हाइकोर्ट से खुशखबरी आई है। कोर्ट ने शिक्षामित्रों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि डिस्टेंस से बीटीसी करने वाले भी आवेदन करने योग्य हैं और उन्हें भी काउंसलिंग में शामिल किया जाए। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब डिस्टेंस से बीटीसी करने वाले हजारों लोगों की नौकरी की उम्मीद फिर जाग गई है। जस्टिस डीके उपाध्याय की बेंच ने अंजलि और दिनेश कुमार की ओर से दायर एक रिट याचिका पर फैसला सुनाते हुए बीटीसी शिक्षामित्रों के लिए ये राहत भरा फैसला सुनाया है। बता दें कि राज्य सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में 18 हजार 448 असिस्टेंट टीचर की भर्ती के लिए पिछले 25 और 28 जून को भर्तियां निकालकर आवेदन मंगाए थे जिनमें बीटीसी को शामिल नहीं किया गया था। सरकार ने डिस्टेंस से बीटीसी को बताया था योग्य सरकार ने इस आवेदन की शर्तों में डिस्टेंस एजुकेशन से बीटीसी करने वालों को आवेदन के अयोग्य करार दिया गया है। सरकार के नोटिफिकेशन को चुनौती देते हुए कहा गया कि उक्त प्रतिबंध यूपी बेसिक शिक्षा सेवा नियम 1981 के प्रतिकूल है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद बतौर अंतरिम आदेश में याचियों को आवेदन करने की छूट दे दी है। [8/4, 5:15 PM] Bipul Singh: 🌠*शिक्षिका के प्यार में पागल हुआ दसवीं का छात्र, जानें फिर क्या हुआ* आगरा। एक पब्लिक स्कूल के छात्र ने इकतरफा प्यार में शिक्षिका का जीना हराम कर दिया। उसका पीछा करके दोस्ती करने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दे दी। इससे दहशतजदा शिक्षिका ने नौकरी छोड़ दी। इसके बावजूद छात्र ने घर पहुंच शिक्षिका से छेड़छाड़ कर दी। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धोखा खाए युवक-युवतियां मिटा रहे प्यार की निशानियां जगदीशपुरा के अलबतिया क्षेत्र निवासी युवती सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थीं। स्कूल में दसवीं में पढऩे वाले लगभग सत्रह वर्षीय छात्र उनसे इकतरफा प्यार करने लगा। शिक्षिका का पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने छात्र को उसके भविष्य का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद उसने पीछा करके छेड़छाड़ करना नहीं बंद किया। [8/4, 6:32 PM] Bipul Singh: *कोटे के दुकानदार ने की आत्महत्या* जौनपुर। केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार द्वारा संचालित सरकारी सस्ते गल्ले के एक दुकानदार ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। बताते हैं कि नगर के वार्ड नम्बर 59 रासमण्डल के दुकानदार व ख्वाजादोस्त निवासी शरद कुमार ने गुरूवार को जहर खा लिया हालत नाजुक होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। चर्चा है कि पूर्ति विभाग के उत्पीड़न के कारण दुकानदार ने आत्मघाती कदम उठाया है। *सर्प दंश से महिला की मौत* जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थानान्तर्गत किल्हापुर ग्राम की एक महिला की सर्प दंश से मौत हो गयी। उक्त गांव निवासी 30 वर्षीया मीना देबी पत्नी ऊदल प्रजापति को गुरूवार को जहरीला सांप काट लिया । हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले गये । जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गम्भीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । सर्प दंश से पीड़िता के मछली शहर पहुंचते ही मौत हो गयी [8/4, 6:38 PM] Bipul Singh: किसका है डर ? हम चोर या डाकू तो नही है ! लखनऊ । जनता के प्रतिनिधि ही जनता से नही मिलते, लगा रखते हैं दुनिया भर के नियम । क्यों नही ऐसा नियम सरकार बनाती की कोई भी आदमी सिर्फ आधार कार्ड से ही कहीं भी आ जा सकता है । बाकी पहचान बाद में । प्रत्येक भवन में क्यों यह नही लिखा रहता की बिना सुरक्षा गार्ड के चेकिंग किये आप अन्दर नही जा सकते । बाकी आधार कार्ड के अलावा किसी पास की ज़रूरत ना हो । बल्कि आधार की कापी भी जमा करवाने के साथ साथ ओरिजनल भी चेक करे । किसी भवन में एक साथ दो आदमी के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति ना हो । जिससे लोगों के समय की भी बचत और जनता के बीच में सरकार की छवि भी बनेगी । गुडलक टुडे न्यूज़,लखनऊ ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें