tikhiawaz24.in
मंगलवार, 2 अगस्त 2016
श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम बिस्फोट कांड में फैसला टला जौनपुर/श्रमजीवी बम कांड में आतंकी आरोपी ओर्बैर्दुरहमान उर्फ बाबू भाई के मामले में मंगलवार को एडीजे प्रथम बुधिराम यादव की अदालत में फैसला सुनाया जाना था लेकिन हैदराबाद सेन्ट्रल जेल से जेल अधीक्षक का पत्र न्यायालय में आया कि मामले के अन्य दो आतंकी आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन व नफीकुल बिस्वास को भेजा जा रहा हैं। जिसे संज्ञान में लेते हुए न्यायाधीश ने दोनो आरोपियों को तलब करते हुए बहस के लिये२० अगस्त२०१६ की तिथि नियत की हैं। मामले में आतंकी आरोपी मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने३० जुलाई२०१६ को मृत्यु दंड की सज़ा सुनाया था। जबकी आंतकी आरोपी ओबैर्दुरहमान के मामले में फैसला के लिये दो अगस्त की तिथि नियत की थीं मामले में आतंकी आरोपी ओबैर्दुरहमान.नफीकुल बिश्वास व सोहाग उर्फ हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन के खिलाफ बिचारण एक साथ चल रहा था। मामले में गवाही समाप्त हो चुकी थीं और ३१३दं प्र सं बन चुका था उसी समय आंतकी आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन व नफीकुल विस्वास को अन्य मामले में बिचारण के लिए हैदराबाद भेज दिया गया। जिससे आतंकी आरोपी ओबैर्दुरहमान के मामले में२२ जुलाई२०१६को बहस पुरी हुई और फैसला के लिए तिथि नियत की गयी। मंगलवार यानी २अगस्त२०१६ को फैसला सुनाया जाना था लेकिन हैदराबाद सेन्ट्रल जेल से न्यायालय में दो अगस्त को पत्र आया की दोनो आतंकी आरोपियो को भेजा जा रहा हैं। दोनो के मामले मे सिर्फ बहस होना शेष हैं। कोर्ट ने दोनोआतंकी आरोपियों को तलब करते हुये बहस के लिये २०अगस्त२०१६ की तिथि नियत की हैं। जिससे तीनों आतंकी आरोपियों के मामले फैसला एक साथ किया जा सके। पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में२८ जुलाई२००५ की शाम५;२० बजे हरपाल गंज रेलवे स्टेशन के हरिहर पुर रेलवे क्रासिंग के पास साधारण बोगी में जोर का बम धमाका हुआ था। जिसमें१२ यात्रियों की मौत व१८ गंभीर रुप से घायल हुए थे। इसी मामले का बिचारण हो रहा हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें