tikhiawaz24.in

रविवार, 7 अगस्त 2016

तीखी आवाज़


नई दिल्ली । विजय रूपानी ने आज गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। रूपानी के साथ नितिन पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली जिन्हें राज्य का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। गांधीनगर में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में 25 नए मंत्रियों ने भी शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री मौजूद थे। पीएम ने विजय रूपानी को बधायी दी, इसके साथ ही उन्होंने आनंदीबेन पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अथक परिश्रम कर राज्य की सेवा की। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नितिन भाई पटेल को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधायी दी और कहा कि उनके नेतृत्व में गुजरात तरक्की की कहानी लिखेगा।

शपथ ग्रहण की खास बातें

- आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद विजय रूपानी गुजरात के नए सीएम बने।

- नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

- 25 मंत्रियों ने ली शपथ।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।लालकृष्ण आडवाणी, वित्त मंंत्री अरुण जेटली शामिल थे।



काफ़ी उठापटक के बाद शुक्रवार को विजय रुपानी के नाम पर मुहर लगी थी। विजय रूपानी शुरू से ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की पसंद थे। रूपानी गुजरात भाजपा के अध्यक्ष हैं और प्रदेश के परिवहन मंत्री है।

राज्यपाल से

कोई टिप्पणी नहीं: