फैजाबाद में बदमाशों ने की एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
फैजाबाद, 06 अगस्त (एएनएस )। उत्तर प्रदेश में फैजाबाद के बीकापुर क्षेत्र में बदमाशों ने शोर मचाने पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों के सहयोग से पुलिस ने एक बदमाश को पकड लिया।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल रात करीब साढे नौ बजे बीकापुर इलाके के चाैरी बाजार स्थित एक शराब के ठेके पर लूटपाट के इरादे से तीन बदमाश आ धमके। इस दौरान प्रमोद यादव नामक व्यक्ति ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर बदमाशोें ने प्रमोद को गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें