tikhiawaz24.in

मंगलवार, 23 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी में 586 पत्रकारों के मकान का आवंटन रद्द,पत्रकारों को सरकार ने किराए पर मकान दिया है,राज्य सम्पत्ति अधिकारी ने नोटिस जारी कर रद्द किया,15 दिन के भीतर मकान खाली करने का आदेश,सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पत्रकारों के मकान भी निरस्त 

सहारनपुर-वन तस्करों ने दो कर्मचारियों को पीटा,फारेस्ट विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा,हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,तस्करी रोकने गए थे वन विभाग के गार्ड,कर्मचारी,बेहट थाने के बहलोलपुर का मामला  

लखनऊ-विधायक मुख्तार अंसारी का बयान-सपा में विलय नहीं गठबंधन हो सकता है,गठबंधन पर फैसला अफजाल और मुलायम करेंगे,क्षेत्र के कामों को लेकर शिवपाल से मिला था..........सीएम अखिलेश यादव से भी मिले मुख्तार अंसारी,विधानसभा में दोनों नेताओं की हुई मुलाकात 

सीतापुर-युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या से हड़कम्प,तालाब के किनारे मिला युवक का शव,ससुरालियों पर युवक की हत्या का आरोप,सदना थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव की घटना

फतेहपुर-सब्जी व्यापारी के मुनीम से दिनदहाड़े 1.20 लाख की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में की लूट,सदर कोतवाली क्षेत्र के ITI रोड जैसे व्यस्तम इलाके में लूट

बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप कांड का मामला,कोर्ट में पेश हुए आरोपियों ने नार्को टेस्ट की मांग की,कोर्ट में आरोपियों ने खुद को फंसाने का आरोप लगाया,बरामद हुई ज्वेलरी सीबीआई ने कोर्ट में नहीं की पेश,कल मामले में 10 बजे पाक्सो कोर्ट में फिर होगी सुनवाई,मुख्य आरोपी सलीम समेत पेश किए गए 3 आरोपी

गोरखपुर-टोल प्लाजा पर हवाई फायरिंग से सनसनी,कर्मचारियों से विवाद के बाद दबंगों ने की फायरिंग,फायरिंग कर फॉर्च्यूनर सवार मौके से फरार,सहजनवां थाने के तेनुवा टोल प्लाजा का मामला 

गाजियाबाद-ड्रग डिपार्टमेंट और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन,5 लाख की दवाएं जब्त की गई,सैम्पल भी लिए,लालकुआ,राजनगर और साहिबाबाद में कार्रवाई  

मुरादाबाद-बदमाशों ने दूध डेयरी में डाली डकैती,डेयरी संचालक को बंधक बनाकर लूटी 14 भैंसे,विरोध करने पर डेयरी संचालक को पीटकर किया घायल,छजलैट के मथाना गांव की घटना,12 अज्ञात के खिलाफ केस

अलीगढ़-टायर कारोबारी की गोली मारकर हत्या का मामला,पुलिस ने हत्यारोपी पूर्व पति को किया अरेस्ट,तलाकशुदा पत्नी को पाने के लिए पति की हत्या की,सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर की घटना

कानपुर देहात-सेंगुर नदी से युवती जिंदा बरामद हुई,नदी में अर्धनग्न स्थिति में बहकर आ रही थी युवती,मछुवारों के जाल में फंसी थी युवती,मौके से CHC भेजी गई,CHC के प्रभारी डॉक्टर युवती के भर्ती होने से कर रहे इनकार,108 नंबर की गाड़ी युवती को लेकर कहां गई,कोई जवाब नहीं,बरौर थाना क्षेत्र के केसी गांव के पास नदी में मिली थी युवती 

बुलंदशहर-कोतवाली देहात के अगरपुर में हत्या का मामला,आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत 3 को पुलिस ने जेल भेजा,हिस्ट्रीशीटर ने चाची की गोली मारकर की थी हत्या

आगरा-बीजेपी की तिरंगा यात्रा के जवाब में केजरीवाल तैयार,दिल्ली सरकार का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यादगार कार्यक्रम,27 सितम्बर को दिल्ली में होगा कार्यक्रम का आयोजन,शहीदों के गांव की मिट्टी से स्मारक बनाएगी दिल्ली सरकार,सेनानियों के घर की मिट्टी से बनेगा स्मारक,आगरा आई चिट्ठी,शहीदों के घर से जाएगी मिट्टी,सभी डीएम को भेजा है पत्र

मिर्जापुर-गंगा में नहाने गए दो युवक डूबे,बचाने गए दो युवक भी गंगा में डूबे ,तीन को बचाया गया,एक की तलाश जारी,NDRF की टीम कर रही है युवक की तलाश,चुनार थाना क्षेत्र के रामगढ़ का मामला 

मथुरा-शंटिंग के दौरान ट्रेन का इंजन डिब्बों से टकराया,तीन दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर 4 की घटना 

आगरा-कल से लापता छात्रा कुएं से जिंदा मिली,परिजनों ने लगाया दुराचार का आरोप,छात्रा से पूछताछ कर रही है पुलिस,जैतपुर थाना क्षेत्र के जाख गांव की घटना  

आगरा-सांसद पुत्र रामेश्वर पर कार्रवाई को लेकर अड़े डॉक्टर,डॉक्टर के साथ मारपीट,अस्पताल में तोड़फोड़ का आरोप,मामले में सांसद पुत्र रामेश्वर समेत 6 लोग हैं नामजद,मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग,कल काली पट्टी बांधकर काम करेंगे चिकित्सक,फतेहपुर सीकरी सीएचसी में हुआ था बवाल 

रायबरेली-रेलवे स्टेशन पर बच्ची से रेप का मामला,एसपी रेलवे ने आधी अधूरी तैयारियों के बीच किया खुलासा,बिना मुख्य अभियुक्त के पकड़े महिला को पेश किया,आरोपी महिला के संरक्षण में छोड़कर गई थी बच्ची को मां,शाम तक मुख्य आरोपी को पकड़ने का किया दावा,छुट्टी पर जाने की जल्दी में कर दिया अधूरा खुलासा

मेरठ-स्वामी प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम में नहीं जुटी भीड़,बीजेपी सांसद और नेताओं ने किया कार्यक्रम से किनारा,11 बजे से होने वाले कार्यक्रम में अब तक नहीं पहुंचे मौर्या,मौर्या के ना पहुंचने से समर्थक भी कार्यक्रम से वापस,मेरठ के राधा गोविंद मंडप में हो रहा कार्यक्रम का आयोजन 

मैनपुरी-विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत,कैदियों ने हवालात में काटा जमकर हंगामा,कोर्ट में पेशी के लिए आया था कैदी

बरेली-फोन पर तलाक देने का सनसनीखेज मामला,पति ने पत्नी को फोन पर तलाक देकर छोड़ा,दंपति को 2 माह का है बच्चा,1 साल पहले हुई शादी,1090 पर सुनवाई न होने पर SSP से लगाई गुहार,शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला 

बाराबंकी-गृह कलह में पति ने दांत से पत्नी की नाक काटी,गंभीर हालत पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती,मोहम्दपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छेदा का मामला

लखनऊ-मथुरा की मेमोरी गर्ल को सीएम ने 5 लाख दिए,प्रेरणा शर्मा को सीएम ने 5 लाख की मदद दी,प्रेरणा को एक आवास और लक्ष्मीबाई अवार्ड भी दिया,गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है प्रेरणा का नाम,1 मिनट में 150 शब्द बोलती है प्रेरणा शर्मा 

इलाहाबाद में बाढ़ की स्थिति हुई भयावह,मेजा,करछना,कोरांव और फूलपुर में हालात बेहद खराब,गांव तक पहुंचने के सभी मार्ग बाढ़ में डूबे,हेलीकॉप्टर के ज़रिये गांवों में पहुंचाई जा रही मदद,वायुसेना के हेलीकाप्टर ग्रामीणों के लिए बने जीवन रक्षक

लखनऊ-हुसैनगंज में लापता युवक की हत्या से सनसनी,गोमती नदी में मिला लापता युवक का शव,दबंग पड़ोसियों से मारपीट के बाद हुआ था लापता,गौतमपल्ली के पिपराघाट में मिला युवक का शव

मथुरा-पुलिस ने वाहन चोर गैंग के 6 सदस्यों को किया अरेस्ट,14 बाइक,3 तमंचे, नशीला पाउडर किया बरामद,राया थाना के हाथरस रोड से हुई गिरफ्तारी 

आगरा-गृह कलह में पति ने पत्नी को मारी गोली,पत्नी हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,छत्ता थाना क्षेत्र के पीतलमंडी की घटना

गोरखपुर-पूर्वांचल में इसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी,पिछले 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 10 बच्चों की मौत,मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस के 23 नए मरीज भर्ती,बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 102 मरीजों का इलाज

लखनऊ-यूपी राज्य भंडारण निगम में अनिश्चितकालीन हड़ताल,5 दिनों से हड़ताल पर है निगम के कर्मचारी,एमडी कृपा शंकर यादव के ख़िलाफ़ हड़ताल पर हैं कर्मचारी,सविदा कर्मियों का नहीं हो रहा नियमितीकरण,सरकार ने फरवरी में जारी कर दिया है शासनादेश,समान कार्य का समान वेतन माग रहे है कर्मचारी

जौनपुर-हत्या के आरोप में 2 सगे भाइयों को सजा,दोनों को आजीवन कारावास,10 हजार जुर्माना,बच्चों के विवाद में की थी व्यक्ति की हत्या,मड़ियाहूं क्षेत्र के कुंभ गांव का मामला,अपर सत्र न्यायाधीन-2 की कोर्ट ने सुनाई सजा

फर्रुखाबाद-जमीन के 120 पट्टे में से 99 पट्टे अवैध मिले,तात्कालिन तहसीलदार,प्रधान की मिली भगत से हुए पट्टे,2011 में सदर तहसील के सोता बहादुरपुर गांव में हुए पट्टे

ललितपुर-फसल की बर्बादी पर किसान की सदमें से मौत,किसान की उड़द दाल की फसल हुई थी बर्बाद,किसान ने साहूकार से कर्ज लेकर बोई थी फसल,सदर कोतवाली के लक्ष्मीपुरा इलाके की घटना

बदायूं-जिला जेल में बीमार कैदी की मौत,जिला जेल के अस्पताल में 10 दिन से था भर्ती,लूट और हत्या के मामले में काट रहा था सजा,हजरतपुर के हरे नगला का निवासी था उदयवीर

लखीमपुर-आदमखोर बाघ का एनटीसीए ने लिया संज्ञान,नेशनल टाइगर कन्जर्वेशन अथारिटी ने लिया संज्ञान,मैलानी रेंज के छेदीपुर गांव में बाघ की दहशत,तीन लोगों को आदमखोर बाघ बना चुका है निशाना,इलाके में 7 लोगों की बाघ के हमलों में हो चुकी है मौत,बाघ की निगरानी में लगी टीमों को सावधानी बरतने के निर्देश

चंदौली-कई गांव में नाव न पहुंचने से सैकड़ों लोग फंसे,दर्जन भर लोगों को ग्रामीणों ने गांव से निकाला,नाव के लिए दर-दर भटक रहे हैं बाढ़ प्रभावित लोग,मुगलसराय के कई गांवों में बाढ़ से लोग परेशान

लखनऊ-बुलंदशहर की घटना के बाद लखनऊ जोन में निर्देश,लखनऊ जोन में सैनिक सम्मेलन प्रभावी ढंग से होगा,सभी मातहतों की समस्याओं का अफसर जल्द करें निराकरण,बीते सप्ताह हुई मीटिंग की आईजी ने फिर की समीक्षा,आईजी जोन सतीश गणेश ने अफसरों को दिए निर्देश

आगरा-चंबल नदी के बढ़े जलस्तर से बढ़ा खतरा,घड़ियाल और मगरमच्छों के लिए भी खतरा,पिनाहट के कई गांवों के पास पहुंचा बाढ़ का पानी 

कन्नौज-बुलंदशहर रोड होल्डअप और गैंगरेप का मामला,मुख्य आरोपी सलीम के डेरे से मिले 3 आधार कार्ड,आधार कार्ड की जांच के लिए CBI टीम रवाना,कानपुर जिले के मकनपुर गांव के पते पर बने कार्ड,डेरे में रहने वाले लोगों की नहीं है कोई पहचान,आखिर 3 महिलाओं के कैसे बने आधार कार्ड ?

लखीमपुर खीरी-घाघरा की कटान से पीड़ितों ने डीएम ऑफिस का किया घेराव,धौरहरा तहसील के हुलासपुरवा,हटवा के ग्रामीणों ने किया घेराव,सैकड़ों की संख्या में आए ग्रामीणों ने कटान रोकने की मांग की 

मैनपुरी-कार-बाइक की टक्कर में होमगार्ड की मौत,सिपाही गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,शहर कोतवाली के सिंधिया तिराहे पर हादसा

औरैया-दिल का दौरा पड़ने से दरोगा की मौत,याकूबपुर पुलिस चौकी में थी तैनाती,कानपुर नगर के निवासी थे रामनाथ यादव

लखनऊ- सीएम अखिलेश ने किया पुस्तक का विमोचन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहा है कार्यक्रम, योजना आयोग उपाध्यक्ष एनसी वाजपेई की है पुस्तक, घर-आंगन-देहरी से सत्ता के गलियारों तक' का विमोचन, राजेन्द्र चौधरी,डिम्पल यादव भी कार्यक्रम में मौजूद 

लखनऊ- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान- जीवन को संतुलित रखने की जरूरत, नेता जी के साथ काम करना बड़ी बात, काम तेजी से करने का रास्ता निकाले अधिकारी, अच्छे अधिकारियों को सब याद रखते हैं-अखिलेश 

लखनऊ- 2 महत्वपूर्ण विधेयक संशोधन पर आजम के बयान का मामला, राज्यपाल राम नाईक ने आजम खां के बयान का लिया संज्ञान, विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सदन की कार्रवाई तलब की, राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से ऑडियो,वीडियो रिपोर्ट मांगी, आजम ने नगर निगम,नगर पालिका संसोधन बिल पर दिया था बयान, राज्यपाल राम नाईक ने ईटीवी से फोन पर बातचीत पर दिया बयान, सदन के कार्रवाई की रिपोर्ट मिलने पर करूंगा कानूनी कार्रवाई, फिलहाल दोनों संशोधन विधेयक राष्ट्रपति के पास भेजा-राज्यपाल

लखनऊ- यूपी में 586 पत्रकारों के मकान का आवंटन रद्द, पत्रकारों को सरकार ने किराए पर मकान दिया है, राज्य सम्पत्ति अधिकारी ने नोटिस जारी कर रद्द किया, 15 दिन के भीतर मकान खाली करने का आदेश, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पत्रकारों के मकान भी निरस्त, ट्रस्ट, संस्था और सोसाइटी के आवंटन भी रद्द होंगे, ट्रस्ट के नाम पर सरकारी भवनों का आवंटन रद्द होगा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सम्पत्ति विभाग सक्रिय, यूपी चीफ सेक्रेट्री को आदेश का पालन कराना है, एक अक्टूबर के पहले सब मकान खाली कराने होंगे, यूपी के 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी खाली करना है बंगला 

कानपुर- राज्यपाल राम नाईक का बयान- 'सदन में विरोध के लिए होनी चाहिए लक्ष्मण रेखा, सदन में सवालों पर होना चाहिए बहस, केजीएमयू में भर्ती घोटाले की चल रही जांच-गवर्नर

मेरठ- वेस्ट यूपी के कई जनपदों में बुखार का कहर जारी, बुखार ने वेस्ट यूपी को अपनी गिरफ्त में ले रखा है, डेंगू,मलेरिया समेत वायरल फीवर ने कहर बरपा रखा है, हालात ये हैं कि अस्पतालों में हजारों लोग भर्ती हो रहे हैं, अस्पतालों के ओपीडी में मरीज़ों की लम्बी कतारें लगीं, मेरठ, सहारनपुर मंडल में बुखार से हाल बेहद खराब, वेस्ट यूपी में कई लोगों की बुखार से मौत भी हो चुकी 

कानपुर- पिछले 4 घंटे से इनकम टैक्स की चल रही छापेमारी, सुरक्षा बल की मौजूदगी में चल रही छापेमारी की कार्रवाई, इनकम टैक्स के अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज, लाटूस रोड स्थित केडिया ग्रुप ऑफ कम्पनीज पर छापा

बलिया- गंगा में उफान के चलते पानी ने हाईवे क्रॉस किया, गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखकर लोगों में दहशत, सूचना मिलने के बाद भी जिला प्रशासन फरमा रहा आराम, नरही के बैरिया में एनएच-31 का मामला

संभल- डग्गामार वाहन ने मासूम को कुचला, मौके पर मासूम बच्ची की हुई मौत, संभल थाने के चौधरी सराय की घटना

लखनऊ- पश्चिमि यूपी में बीजेपी की बड़ी तिरंगा यात्रा,हजारों लोग बीजेपी की तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, सिकंदराबाद से हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए

कन्नौज- वायरलेस ऑपरेटर की संदिग्ध हालत में मौत, सरकारी आवास पर वायरेस ऑपरेटर का मिला शव, पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला शव 

बरेली- महिला इंजीनियर को लूट के बाद ट्रेन से फेंकने का मामला, जीआरपी ने आरोपी लुटेरे को किया गिरफ्तार, महिला का बैग और लूट का सामान बरामद, शाहजहांपुर जिले से पुलिस ने किया अरेस्ट 

लखीमपुर- बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, शशिधर मिश्रा उर्फ नामे महाराज को लखीमपुर सदर से बीएसपी का टिकट मिला, जोनल को-ऑर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने की घोषणा

गोरखपुर- मेयर सत्या पांडे को मिली हत्या की धमकी, पत्र में लिखा इस्तीफा नहीं दी तो 26 अगस्त को मार देंगे, कुख्यात बदमाश टोनी ओझा के नाम से आया धमकी पत्र, टोनी दिल्ली की तिहाड़ जेल में हत्या के मामले में बंद है, मेयर सत्या पांडे ने डीएम,एसएसपी को दी जानकारी

प्रतापगढ़- पुलिस अभिरक्षा से कैदी फरार होने से हड़कम्प, शातिर लुटेरा शानू उर्फ शेर अली फरार हुआ, जेल से कचहरी में पेशी पर आया था शानू, लापरवाह पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार शानू

बागपत- सनकी युवक की प्रेम कहानी से ग्रामीण परेशान, लड़की को जबरन उठाकर शादी करने की दे रहा धमकी, आए दिन लड़की के घर प्रेम पत्र डालकर कर रहा परेशान, ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के गिरफ्तारी की लगाई गुहार, बालेनी थाना क्षेत्र के जिवाना गांव का मामला 

बलरामपुर- जिला कारागार में कैदी पर हुआ हमला, पैसा न देने पर 2 कैदियों ने जमकर पीटा, पीड़ित कैदी ने न्यायालय में लगाई गुहार

बांदा- बाढ़ पीड़ितों को पन्नी बांटने का काम किया शुरू हुआ, सुबह से ही जिले में हो रही लगातार बारिश,लोग परेशान, 500 बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन अबतक बांट चुका है पन्नी, खपत्तिया कला और पैलानी इलाके में बांटी जा रही पन्नी

बलिया- अधेड़ व्यक्ति ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, बकरी चराने खेतों में गई थी पीड़ित किशोरी, नगरा थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना

लखनऊ- बीजेपी की तिरंगा यात्रा का समापन कार्यक्रम, बीजेपी की तिरंगा यात्रा कार्यालय से निकली, महामंत्री पंकज सिंह कर रहे हैं यात्रा का नेतृत्व, शहीद स्मारक तक जाएगी तिरंगा यात्रा 

कानपुर- सीवर भराव के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन, सीवर भराव से इलाके में फैली संक्रामक बीमारी, दर्जनों लोग हुए शिकार,अस्पताल में भर्ती, शिकायत के बावजूद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई, बाबूपुरवा क्षेत्र के बेगमपुरवा,बगाही का मामला

बहराइच- सड़क के किनारे गड्ढे में मिला महिला का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खैरी घाट क्षेत्र के बाबूपुरवा के पास की घटना 

मेरठ- मेरठ में गली-गली अतिक्रमण से लगता है भीषण जाम, दुकानदारों ने नालों पर कर रखा है अवैध कब्जा, प्यारे लाल जिला अस्पताल के पास नालों के ऊपर कब्जा, आधी सड़क खा गया है सड़कों पर बना अतिक्रमण, आखों पर पट्टी बांधकर बैठा है मेरठ नगर निगम, जाम के झाम से त्रस्त है मेरठ की जनता, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस के बीच चलती है खींचातानी 

शाहजहांपुर- मूकबधिर छात्र स्कूल से लापता होने से हड़कम्प, छात्र के लापता होने से परिजनों में आक्रोश, आवासीय स्कूल में कक्षा-1 की कर रहा था पढ़ाई, सदर बाजार के रोटी गोदाम आवासीय स्कूल का मामला

मऊ- तमसा नदी में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने युवक के शव को निकाला, मोहम्मदाबाद कोतवाली के खैराबाद का मामला 

रायबरेली- आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे,अस्पताल में भर्ती, सलोन क्षेत्र के रामतेरी का पुरवा की घटना  

कुशीनगर- 15 अगस्त के दिन युवकों ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, तिरंगा हाथ में लेकर युवकों ने लगाया देश विरोध नारा, वीडियो के वॉयरल होने से जनपद के लोगों में नाराजगी, सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, निबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलखुड़िया का मामला

मथुरा- स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 6 बच्चे घायल,एक बच्चे की हालत गंभीर, वृंदावन थाना क्षेत्र के परिक्रमा रोड की घटना 

उन्नाव- तालाब में डूबकर किशोर की मौत, पैर फिसलने से तालाब में गिरा था किशोर, हसनगंज क्षेत्र के साला सराय की घटना

शाहजहांपुर- कचहरी के बैरक में कैदियों का जमकर हंगामा, पुलिस की अवैध वसूली को लेकर हंगामा, बैरक में गंदगी और शौचालय न होने से परेशान, ताश, गुटखा और खाना खिलाने के लिए करती है वसूली, सदर बाजार स्थित कचहरी बैरक का मामला 

इलाहाबाद- महिलाओं के सशक्तीकरण पर कैग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 2014-15 में महिलाओं के खिलाफ 61 फीसदी बढ़े अपराध, प्रदेश में बलात्कार के प्रकरणों में 43 फीसदी हुई बढ़ोत्तरी, प्रदेश में अपहरण के मामले 21 फीसदी तक बढ़े-कैग रिपोर्ट, महिलाओं के स्वास्थ्य के मामले में भी नहीं सुधरे हालात-रिपोर्ट, कैग ने 11 योजनाओं का 20 जिलों में कराया था सर्वेक्षण

कानपुर देहात- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रीजिजू का बयान- कानपुर का एयरपोर्ट अक्टूबर में होगा शुरू, आजादी के बाद गलत हाथों में थी देश की सत्ता, गलत सत्ता से पीएम नरेंद्र मोदी ने दिलाई आजादी, पीएम मोदी ने विश्व में भारत का सम्मान बढा़या-रीजिजू

मथुरा- तमाशा बना मथुरा का पीआरओ सेल, पीआरओ सेल के फेसबुक पर उत्पादों के प्रचार, संचालकों को नहीं आता हिंदी लिखना-पढ़ना, पीआरओ सेल पर दिख रही भाजपा की यात्रा, अधिकारी नहीं दे रहे पीआरओ सेल पर ध्यान

बरेली- किसान के साथ बदमाशों ने की लूट, बदमाश1.55 लाख रुपए लूटकर फरार, नवाबगंज थाने के बरोर गांव की घटना

इलाहाबाद- बाढ़ को लेकर इलाहाबाद में राहत भरी खबर, गंगा और यमुना का जलस्तर इलाहाबाद में हुआ स्थिर, गंगा में एक सेंटीमीटर/घंटे की दर से बढ़ रहा जलस्तर, जबकि यमुना के जलस्तर के बढ़ने की गति हुई आधी

आगरा- संदिग्ध हालत में नीम का पेड़ गिरने से हादसा, पेड़ के नीचे कार में सवार 4 लोग घायल, 3 लोगों को कार से बाहर निकाला गया, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक अभी भी फसा,राहत और बचाव कार्य जारी, एमएम गेट क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज का मामला

जौनपुर- टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर हुई मौत, बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार की घटना

लखनऊ- पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग कल, पी के अधिकारी भी 3.30 बजे वीसी में होंगे शामिल, 3 बिंदुओं पर योजना भवन में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग में होगी चर्चा, सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर चर्चा, आधार के पंजीकरण की प्रगति रिपोर्ट पर होगी चर्चा, निशक्तजनों के सशक्तिकरण की योजनाओं की समीक्षा

कुशीनगर- अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान, बालू लदी 14 ट्रकों को किया सीज,चालक अरेस्ट, कुबेरस्थान और पडरौना थाना क्षेत्र में चला अभियान 

मुरादाबाद- नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म,ठगी, होटल ले जाकर गैंगरेप और वीडियो बनाने का आरोप, एसएसपी के आदेश पर 2 आरोपियों पर केस दर्ज, कुंदर्की थाना क्षेत्र के बगरुआ गांव का मामला 

मुरादाबाद- पुलिस ने प्रेमी जोड़े की थाने में कराई शादी, युवती ने 1090 पर की थी पिता की शिकायत, प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी युवती, परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने कराई शादी, ठाकुरद्वार थाना में कराई गई शादी 

बिजनौर- गुब्बारे भरने का गैस सिलेंडर फटा,किशोर की मौत, 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल,बिजनौर के लिए रेफर, नहटौर थाना क्षेत्र के नवादा गांव की घटना

बिजनौर- 44 दिन से लापता छात्र का मामला, तीसरे दिन भी पीड़ित परिवार का धरना जारी, अफसरों ने परिजनों को जेल भेजने की दी धमकी, बिजनौर शहर कोतवाली का मामला

नोएडा- सर्राफा बाराज में आयकर विभाग की छापेमारी, 3 ज्वैलर्स की दुकानों पर आयकर की छापेमारी, बिना बिल के टैक्स चोरी की मिली थी शिकायत, दादरी मुख्य  बाजार का मामला

सम्भल- दबंगों ने दिनदहाड़े किया 2 युवतियों के अपहरण का प्रयास, युवतियों के शोर को सुनकर स्थानीय लोगों ने कराया मुक्त, चंदौसी थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे की घटना

बस्ती- विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप, इलाज के दौरान विवाहिता की अस्पताल में मौत, 4 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज, लालगंज थाना क्षेत्र के बसौड़ी गांव का मामला 

कानपुर- केडिया ग्रुप में 20 स्थानों पर 5 घंटे से छापेमारी जारी, कानपुर के 20 से ज्यादा स्थानों पर हो रही है कार्रवाई, 50 दारोगा,40 कॉंस्टेबल, 15 महिला आरक्षी छापेमारी में शामिल

इलाहाबाद- शिक्षा मित्रों से सहायक अध्यापक बनें शिक्षकों को HC से राहत, हाईकोर्ट ने बगैर NOC के काउंसलिंग में शामिल होने की दी छूट, 16448 सहायक अध्यापकों की भर्ती में हो रहे थे शामिल, हाईकोर्ट ने कहा चयन के बाद मांगी जाए एनओसी, राज्य सरकार,बेसिक शिक्षा परिषद से मांगा जवाब, 17 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होगी अगली सुनवाई

कोई टिप्पणी नहीं: