आपरेशन थियेटर व अल्ट्रासाउण्ड मशीन सीज होने के बाद भी किया गया आपरेशन और अल्ट्रासाउण्ड जीवन व मौत के बीच जूझ रही महिला
बदलापुर / जौनपुर- स्थानीय बदलापुर बाजार स्थित एक किरण हास्पिटल एण्ड मैटर्निटी होम पर महीनों पहले एस डीएम बदलापुर द्वारा छापे मारी कर किरण हास्पिटल की आपरेशन थियेटर और अल्ट्रासाउण्ड मशीन को सीज किया गया था उक्त हास्पिटल के संचालक द्वारा प्रशासनिक आदेशों की धज्जियाॅ उडाते हुए पुनः आपरेशन थियेटर और अल्ट्रासाउण्ड मशीन को चालू कर गया
यह मामला प्रकाश मे तब आया जब दिनांक सोलह अगस्त को राजीव खरवार निवासी नौरंगाबाद ने अपनी पत्नी नीलू को डिलीवरी हेतु किरण हास्पिटल मे भर्ती किया उक्त हास्पिटल की डॉक्टर किरण सिंह ने अपनी देख रेख मे उक्त महिला का इलाज शुरू किया इलाज मे उक्त डाक्टर की सलाह से नीलू का अल्ट्रासाउण्ड करते हुए आपरेशन किया गया वही नीलू के पति राजीव खरवार का आरोप है कि 19-8 16 तक उक्त हास्पिटल मे भर्ती कर डाक्टरो की लापरवाही से नीलू की आपरेशन कर मरी लड़की पैदा हुई नया आपरेशन की जगह नीलू को इनफेक्सन की वजह से सड़न होने के कारण टांका नही लग सका उक्त हास्पिटल के डॉक्टर ने जब नीलू की तबियत अधिक खराब होते देखा तो उसे जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर देखते हुए वहॉ के डाक्टरो ने इंकार कर दिया।
आक्रोशित ग्रामीणो ने किरण हास्पिटल के डॉक्टरो के ऊपर आरोप लगाते हुए जिसकी लिखित सूचना एस डीएम बदलापुर से करते हुए उक्त हास्पिटल के डॉक्टर किरण सिंह के खिलाफ कर्यवाई करने की माॅग की है। इस मामले में पीड़ित पक्ष के ऊपर डाक्टर सहित कई लोंगो द्वारा दबाव बनाया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष अपना प्रार्थना पत्र वापस ले ले।जितनी दवा लगेगी सब फ्री मे होगी वही पीड़िता की हालत गंभीर होती जा रही है, वह जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें