tikhiawaz24.in

गुरुवार, 22 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

धर्म के प्राकृतिक स्वरूप को अपनाने से शांति

एकता मानवता और बंधुता के सशक्तिकरण के लिए निकली धम्म चेतना यात्रा बुधवार को शहर पहुंची। उसका लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर सराय दली बौद्ध बिहार में सृजना, एलाएंस क्लब इंटरनेशनल तथा अम्मा साहेब ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्व शांति की स्थापना में बौद्ध धर्म की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी हुई। यात्रा में चल रहे मुख्य संयोजक शील रक्षित भिक्षु, संघ नायक भदंत, डा. धम्म वीरियों महास्थाविर, भदंत शांति मित्र महास्थाविर, भंते कल्याण मित्र को रोशन लाल ऊमरवैश्य ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे डा. दयाराम मौर्य ने कहा कि संपूर्ण विश्व का धर्म एक है। वह है सेवा, करुणा, प्रेम तथा दया धर्म के अंग हैं। रोशन लाल ने कहा कि धर्म के प्राकृतिक स्वरूप अपनाने से विश्व शांति स्थापित होगी। इस मौके पर यात्रा प्रमुख भगवत प्रसाद शाक्य, आनंद मोहन ओझा, श्रीराम ऊमरवैश्य, जय प्रकाश ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, अशोक सरोज, राकेश सिंह, कुंजीलाल बौद्ध, भिक्षुगण व अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन ज्ञानेंद्र मौर्य ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: