tikhiawaz24.in

बुधवार, 21 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-हड़ताल से राजधानी के अस्पतालों समेत प्रदेश में मचा हाहाकार,सरकारी अस्पतालों में हड़ताल से हालत खराब,इमरजेंसी,OPD में भी स्वास्थ्यकर्मी कर रहे बहिष्कार,डेंगू, मलेरिया, वायरल और गंभीर मरीज बेहाल,कार्य बहिष्कार में अस्पताल की सभी जांचें भी बंद,वेतन विसंगति और खाली जगहों को भरने को लेकर हड़ताल

लखनऊ-राजधानी लखनऊ की इस वक्त की बड़ी खबर,ICL केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से हाहाकार,गैस की पाइप लाइन फटने से मची अफरा-तफरी,गैस रिसाव से लोगों में मचा हड़कम्प,चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर है ICL फैक्ट्री 

मुरादाबाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों की हैवानियत,नर्सो-फार्मासिस्टों की हड़ताल से बच्चे की मौत,जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने नहीं किया बच्चे का इलाज,बिलकती रहीं मां बच्चे ने गोद में तोड़ा दिया दम,निकम्मे डॉक्टरों ने बच्चे को हाथ तक नहीं लगाया,तमाशबीन बने रहे जिला अस्पताल के डॉक्टर, स्टॉफ,पाकबाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला था परिवार 

हमीरपुर-कोर्ट से वापस जेल जा रहे 5 कैदी वैन से फरार,कोर्ट से 30 कैदियों को लेकर वैन पहुंची थी जेल गेट,5 कैदी पुलिस टीम की आंखों पर मिर्ची झोंककर फरार,सिपाही की रायफल लेकर 5 कैदी हुए फरार,घटना की सूचना पर एसपी जिला कारागार पहुंचे,बेतवा नदी के चारों तरफ पुलिस का लगा सख्त पहरा

फैज़ाबाद-दुर्घटनाग्रस्त दून एक्सप्रेस के सुरक्षित डिब्बे घटनास्थल से रवाना,घटनास्थल से गार्ड के डिब्बे समेत कई डिब्बे हटाने का काम शुरू,जंक्शन के पूर्वी आउटर सिग्नल पर दुर्घटनाग्रस्त हुई दून एक्सप्रेस

फैज़ाबाद-हावड़ा दून एक्सप्रेस के ट्रेन हादसे का मामला,फैज़ाबाद से गुजरने वाली 8 ट्रेनों के रूट बदले,सरयू यमुना एक्सप्रेस,साबरमती एक्सप्रेस के रूट बदले,दून एक्सप्रेस,जयपुर कामाख्या एक्सप्रेस का भी रूट बदला,आनंद विहार एक्सप्रेस,किसान एक्सप्रेस का रूट बदला गया,लखनऊ कामाख्या एक्सप्रेस गाड़ी का भी रूट बदला गया,रेलवे ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर-05278222605

मेरठ-अस्पतालों में हड़ताल पर जिला प्रशासन की कार्रवाई,डीएम बी चंद्रकला ने आईएमए के साथ की बैठक,प्राइवेट अस्पतालों से बुलाए जाएंगे डॉक्टर,कर्मचारी,मरीजों का बेहतर इलाज होगी प्राथमिकता-डीएम

लखीमपुर खीरी- डीएम ने हड़ताली कर्मियों का टेंट उखड़वाया,इमरजेंसी के सामने टेंट लगाकर कर रहे थे प्रदर्शन,इमरजेंसी और पोस्टमार्टम का कार्य भी कराया शुरू,एसडीएम सदर की जिला अस्पताल में लगाई ड्यूटी,हड़ताल के चलते जिला अस्पताल में मरीज बेहाल

कानपुर देहात-राहुल गांधी की कानपुर देहात में खाट सभा शुरू,जिस दिन आप सबकी सरकार होगी,तो फैक्ट्री लगेगी,बिना गुंडाराज खत्म हुए विकास नहीं हो सकता है,गुंडाराज में किसी भी तरह की फैक्ट्री नहीं लग सकती,जमीन लेकर मिनटों में किसान को मजदूर बनाते है,आप दबाव डालेंगे तो पीएम मोदी कर्जा माफ करेंगे,हमारी केंद्र या राज्य में सरकार आई तो कर्जा माफ होगा,जमीन लेकर मिनटों में किसान को मजदूर बनाते है,आप दबाव डालेंगे तो पीएम मोदी कर्जा माफ करेंगे,हमारी केंद्र या राज्य में सरकार आई तो कर्जा माफ होगा,पीएम ने आपका कर्जा माफ किया तो उनका नुकसान,नेता भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई से परेशान-राहुल गांधी

लखनऊ-हावड़ा दून एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला,उत्तर रेलवे ने जारी किए कई हेल्पलाइन नम्बर,वाराणसी हेल्पलाइन नम्बर-0542-2503814,लखनऊ हेल्पलाइन नम्बर- 9794830973,हावड़ा हेल्पलाइन नम्बर- 033-26402241,फैज़ाबाद हेल्पलाइन नम्बर- 0527-8222603

अलीगढ़ के दम्पति ने देश के लिए जीता मेडल,साउथ कोरिया में चल रही मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीता मेडल,मार्शल आर्ट की विधा ताइक्वांडों में शालिनी चौहान ने गोल्ड जीता,शालिनी के पति राजीव चौहान ने स्पीड किक में जीते 2 कांस्य पदक,64 देशों की प्रतियोगिता में भारत को 5वें स्थान पर दिलाई जगह,ग्वान झू में आयोजित की गई थी मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप

चित्रकूट-आकाशीय बिजली से मरने वालों को मिली मदद,प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को दिए 4-4 लाख रूपए,20 पीड़ित परिवारों को सीएम राहत कोष की मदद मिली

आगरा-तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत,सूचना पर भी वन विभाग की नहीं पहुंची टीम,रात में जागकर लोग कर रहे जानवरों की रखवाली,चित्रहाट थाना क्षेत्र के कचौरा घाट गांव में दहशत

मऊ-बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर का बयान-2017 में यूपी में बनेगी बीएसपी की सरकार,यूपी सरकार की हालत है खस्ता,बीजेपी के विकास,काम को सब जानते हैं,राहुल गांधी की खटिया अब खड़ी हो गई है-राजभर

कानपुर देहात-पुखराया में राहुल गांधी की खाट सभा खत्म,इस बार राहुल की खाट सभा में खाट पड़ी कम,लोगों ने खड़े-खड़े सुना राहुल गांधी का भाषण,राहुल गांधी ने किसानों से किया सीधा संवाद,राहुल गांधी माटी मुख्यालय गेस्ट हाउस पहुंचे,गेस्ट हाउस में राहुल गांधी करेंगे रात्रि विश्राम 

बागपत-गंदे पानी की वजह से ग्रामीण परेशान,कैंसर,एलर्जी से पीड़ित है सैंकड़ों ग्रामीण,दोघट थाना क्षेत्र के सुचती गांव का मामला

पीलीभीत-पूरनपुर इलाके में लकड़ी माफिया सक्रिय,तालाब में छिपाई गई 8 बोटा लकड़ी बरामद,पूरनपुर के सिरसा रोड से लकड़ी बरामद

गोरखपुर-संघ के साथ मीटिंग करके ओम माथुर लखनऊ रवाना,सड़क मार्ग से यूपी बीजेपी प्रभारी ओम माथुर रवाना,संघ की बैठक में मिशन-2017 पर हुई अहम चर्चा,प्रांत और क्षेत्र प्रचारकों के साथ बनाई गई रणनीति,बीजेपी के साथ आरएसएस ने भी कसी कमर 

कन्नौज-हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिरी,5 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत,आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम,गुरसहायगंज के दुंडवा गांव का मामला 

आगरा-30 लाख की आबादी पर सिर्फ 6 फॉगिंग मशीन,नगर निगम में व्यवस्थाओं का जनाजा निकला,प्रभावशाली लोगों के घर के पास ही होती है फॉगिंग,नगर निगम अधिकारी जगत नारायण की डेंगू से मौत,आगरा मंडल के सभी जिलों में डेंगू से हालात बिगड़े,स्मार्ट सिटी का सपना, व्यवस्थाएं गांव से भी खराब 

लखनऊ जोन में अपराधियों के खिलाफ अभियान,अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान कल से,हत्या, लूट, डकैती में वांछितों की धरपकड़ होगी तेज,IG सतीश गणेश के निर्देश पर 10 दिनों तक चलेगा अभियान 

जालौन-हत्या मामले में जमनात पर विधायक पति राहुल के रोड-शो में,विधायक उमाकान्ती का पति सुरेंद्र सिंह राहुल की सभा में,हत्या मामले में सुरेंद्र सिंह को हाईकोर्ट से मिली है जमानत,सुरेंद्र की पत्नी उमाकांती काल्पी से विधायक हैं

फिरोजाबाद-रेलवे के अफसरों ने स्टेशन से 22 अवैध वेंडर पकड़े,बैगर किसी अनुमति के प्लेटफार्म पर बेच रहे थे सामान,एसीएम की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

फैजाबाद-दून एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का मामला,डीआरएम एके लोहाटी फैजाबाद पहुंचे,DRM घटना स्थल का ले रहे जायजा,दून एक्सप्रेस के 5 डिब्बे उतरे थे पटरी से,जंक्शन के पूर्वी आउटर सिग्नल का मामला

कौशाम्बी-पुलिस ने 10 लाख की लूट का किया खुलासा,4 लोग गिरफ्तार,5.80 लाख रुपए किए बरामद,सैनी इलाके से बदमाशों को किया गया अरेस्ट

कौशांबी-फतेहपुर जिले के SO का कौशांबी में आतंक,धर्मा देवी इंटर कॉलेज के अध्यापक को डंडों से पीटा,फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना SO महेंद्र पाण्डेय ने पीटा,शिक्षक को पकड़कर ले गया SO सुल्तानपुर घोष थाने,दबंग एसओ ने कौशाम्बी पुलिस को सूचित नहीं किया था 

फर्रुखाबाद-अज्ञात युवती का नहर के पास मिला शव,हाथ-पैर बंधे और तेजाब से जला मिला शव,कंपिल थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव का मामला

अमरोहा-पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार,बदमाशों के पास से तमंचा,चाकू,बाइक बरामद,अमरोहा देहात इलाके से पुलिस ने किया अरेस्ट

दिल्ली-बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कल जाएंगे लखनऊ,बीजेपी नेता की आयोजित रैली में अमित शाह होंगे शामिल,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या भी जाएंगे,लखनऊ के रमाबाई मैदान में आयोजित होगी कल रैली

बुलंदशहर-रेप पीड़िता किशोरी के बच्चे की मौत,पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम,DNA कराया,11 सितंबर को रेप पीड़िता ने दिया था बच्चे को जन्म,अनूपशहर थाना क्षेत्र के इलाके मामला

गोरखपुर-संघ की बैठक में यूपी BJP प्रभारी ओम माथुर शामिल,आरएसएस की प्रांत और क्षेत्र प्रचारकों की दो दिवसीय बैठक,सर कार्यवाहक भैयाजी जोशी कर रहे अध्यक्षता,UP के 6 जोन के वरिष्ठ स्वयं सेवकों को बुलाया गया 

हाथरस-आपसी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे,सर में चोट लगने से युवती की मौत,दो घायल,हाथरस जंकशन क्षेत्र के पुरा गांव का मामला 

रायबरेली-कानपुर में होने वाले टेस्ट मैच को लेकर उत्साह,रायबरेली क्रिकेट एसो. ने स्कूली बच्चों को दिए पास,रोज 100 स्कूली बच्चे देख सकेंगे कानपुर में मैच,भारत और न्यूजीलैंड के बीच होना है क्रिकेट मैच

मेरठ-सरकार को अधिकारी लगा रहे लाखों का चूना,निर्माणाधीन GIC से रोज चोरी हो रहा लाखों का सीमेंट,अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही है चोरी,राजकीय निर्माण निगम के माध्यम से बन रहा है कॉलेज,जानी क्षेत्र के चांदोरा गांव में बन रहा GIC 

जौनपुर-एसडीएम के सील किए गए अस्पताल में हो रहा इलाज,डॉक्टर दंपति के खिलाफ एसडीएम ने कराया था केस,अस्पताल में हुए ऑपरेशन से महिला की हालत बिगड़ी,फर्जी तरीके से अस्पताल में चल रहा था पॉलिक्लीनिक,बदलापुर इलाके के किरन अस्पताल का मामला

लखीमपुर-शव लेकर डीएम बंगले के सामने पहुंचे परिजन,पोस्टमार्टम न होने से नाराज लोगों का हंगामा,बीसी रोड पर डीएम बंगले पर शव रखकर प्रदर्शन,राज्य कर्मचारियों की हड़ताल से नही हो रहे पोस्टमार्टम 

आगरा-पटाखों और बारूद के गोदाम में लगी आग,दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची,आग लगने वाली जगह के पास है पेट्रोल पम्प,मानकों की गोदाम में उड़ाई जाती है धज्जियां,एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के शहादरा की घटना

जौनपुर-अनियंत्रित बाइक से महिला गिरी,मौत,बच्चा गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,गौराबादशाहपुर इलाके की घटना

लखनऊ-दीवार बनाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,दोनों पक्षों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने लाई,गोमतीनगर थाना क्षेत्र के मलेसेमऊ गांव की घटना

लखनऊ-कोर्ट के आदेश के बाद भी जमीन कब्जाने का मामला,पीड़ित की शिकायत पर IG ने एसपी पूर्वी को सौंपी जांच,शिवराम यादव करेंगे SO विजय यादव के खिलाफ जांच,1 हफ्ते में जांच पूरी करने के SP पूर्वी को दिए गए निर्देश,एसओ कृष्णानगर और भूमाफियाओं पर लगा आरोप,SO,भूमाफियाओं की मिलीभगत से जमीन कब्जाने का आरोप,हिरासत में रखकर जमीन कब्जा कराई थानेदार ने-पीड़ित,पीड़ित विनोद कुमार बाजपेई ने लगाई थी DGP से गुहार

इलाहाबाद-कार से 6.5 लाख रुपए की टप्पेबाजी,एक्सिस बैंक के सामने खड़ी थी कार,शहर के सिविल लाइन इलाके का मामला

दिल्ली-स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट जारी,12 राज्यों के 27 शहर स्मार्ट सिटी में चुने गए,यूपी के तीन और शहर स्मार्ट सिटी बनेंगे,आगरा, कानपुर, वाराणसी स्मार्ट सिटी बनेंगे

मेरठ-सरधना में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या,सुरानी गांव के जंगलों में मिला अधेड़ का शव 

फैज़ाबाद-17 नवम्बर तक जिले में लागू हुई धारा 144,दीपावली,कार्तिक पूर्णिमा को लेकर 144 लागू 

लखनऊ-पत्नी से विवाद के बाद पति ने छोड़ा घर,सामान लेने पर पति-पत्नी के बीच विवाद,मारपीट,सरोजनीनगर के कृष्णालोक कालोनी की घटना

कोई टिप्पणी नहीं: