tikhiawaz24.in

शनिवार, 17 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

1 विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ

नगर कोतवाली क्षेत्र के ओझा का पुरवा निवासी बृजेश ओझा की पत्नी रूबी (22) ने शुक्रवार को गृहकलह में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी सास कुसुम उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रूबी को इलाहाबाद रेफर कर दिया।

2  प्रतापगढ़

हादसे में एक ही परिवार के तीन घायल

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव निवासी लालचंद्र पांडेय की पत्नी नीलम पांडेय (40), बेटा रीतेश (20) व बेटी अंजली (14) दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई

कोई टिप्पणी नहीं: