गाजियाबाद-व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या,पत्नी ने लाईसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली,पत्नी की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,पुलिस ने पति का सुसाइड नोट किया बरामद,कविनगर थाना क्षेत्र के विवेकानंदनगर की घटना
मथुरा-कुएं में डूबकर 2 युवकों की दर्दनाक मौत,बकरी निकालने के दौरान दोनों कुएं में डूबे,राया थाना क्षेत्र के फरसागड़ी की घटना
कानपुर देहात-डॉ. चंद्रा हत्याकांड का मामला,दोषी महिला को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा,एडीजे-1 कोर्ट ने 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
बिजनौर-23 सितम्बर को नूरपुर में हुए बवाल का मामला,पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया,नूरपुर थाना सर्किल के सुजातपुर में हुआ था बवाल
औरैया-प्रिंसिपल समेत 5 शिक्षकों को सस्पेंड करने के आदेश,निरीक्षण में स्कूल बंद मिलने पर डीएम ने की कार्रवाई,अहरवा कटरा ब्लाक के उमरैन गांव का मामला
सुल्तानपुर-शहीद जवान के पिता को मिला 20 लाख का चेक,सीएम के निर्देश पर प्रशासन ने पिता को दिया चेक,10 जुलाई को महेंद्र यादव कुपवाड़ा में हुए थे शहीद,कादीपुर के मलिकपुर नोनरा के रहने वाले थे महेंद्र
लखनऊ-गायत्री प्रजापति और जियाउद्दीन रिजवी लेंगे शपथ,26 सितम्बर को 12 बजे होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम,तीन राज्यमंत्री प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे,अखिलेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 26 सितम्बर को
कुशीनगर-टायर फटने से सब्जी लदी पिकअप पलटी,युवक की मौत,दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल रेफर,हाटा कोतवाली के एनएच-28 हुआ हादसा
वाराणसी-पिंडदान के लिए काशी में पहलीबार जुटे किन्नर,मुगलकाल के बाद पहलीबार जुटे अखाड़े के किन्नर,पिशाचमोचन पर चल रहा त्रिपिण्डी श्राद्ध
सुल्तानपुर-सर्राफा की दुकान में मिली संदिग्ध वस्तु,बम जैसी वस्तु दिखने से लोगों में मचा हड़कम्प,बम जैसी चीज को पुलिस ने पानी में फेंक कर जांचा,कादीपुर थाना क्षेत्र के बरवारीपुर इलाके का मामला
लखनऊ-राजधानी में बच गई बुलंदशहर जैसी खौफनाक वारदात,आईजी की मॉनीटरिंग से हाईवे लुटेरों का गैंग पकड़ा गया,सफर कर रहे परिवारों को टैक्सी में बिठाकर करते थे वारदात,जौनपुर के डॉक्टर को लूटने समेत कई वारदातों को दिया अंजाम,चिनहट पुलिस ने की कार मालिक समेत 3 लुटेरों की गिरफ्तारी
शामली-कैराना इलाके से लोगों के पलायन का मामला,व्यापारी सुरक्षा को लेकर स्पेशल सेल का गठन,एसपी ने सुरक्षा को लेकर स्पेशल सेल गठित की
बाराबंकी-खेत को लेकर दो पक्षों में मारपीट,युवक की मौत,आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,रामसनेही घाट के कोइनी गांव की घटना
जौनपुर-बच्चों के विवाद में युवक ने परिजनों को पत्थर से मारा,महिला समेत 2 लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,मीरगंज के रामगढ़ इलाके का मामला
मैनपुरी-10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़,आरोपी युवक को पुलिस ने किया अरेस्ट,शहर कोतवाली के नेवादा गांव का मामला
अमरोहा-तस्करी के लिए आए 16 ऊंट पुलिस ने पकड़े,पुलिस ने 4 तस्करों को ट्रक के साथ अरेस्ट किया,नौगावां थाना क्षेत्र का मामला
गोंडा-पत्नी को नौकरी देने के मामले में दोषी पाए गए सीएमओ,नियमों की अनदेखी कर अमर कुशवाहा ने दी थी नौकरी,एडी स्वास्थ्य ने जांच में पाया दोषी,शासन को भेजी रिपोर्ट
मथुरा-अवैध शराब से भरी पिकअप पुलिस ने पकड़ी,पिकअप से 38 पेटी अवैध शराब बरामद,कोसीकला पुलिस ने हरियाणा बार्डर से पकड़ा
लखनऊ-पुलिस भवन के निर्माण में खनन विभाग का रोड़ा,डीएम के आदेश के बाद भी खनन विभाग नहीं दे रहा NOC,पुलिस भवन निर्माण के लिए मिट्टी खोदी जानी है,DM का आदेश भी खनन विभाग के कर्मचारी नहीं मानते,गोमतीनगर एक्सटेंशन में बनना है पुलिस भवन,खनन विभाग में दो महीने से फाइल दबी हुई है
मथुरा-राज्यपाल राम नाईक का बयान-उरी आतंकी हमले की देश निंदा कर रहा,केंद्र सरकार ने उरी आतंकी हमले का संज्ञान लिया,कैराना मामले में सरकार रिपोर्ट पर कार्रवाई करेगी,प्रदेश सरकार के कार्यों का आंकलन जनता करेगी
मेरठ-जिला पंचायत के 19 सदस्यों ने बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार,सदस्यों के बहिष्कार के बाद भी हुआ बोर्ड बैठक का आयोजन,अध्यक्ष के पति पर परेशान करने का सदस्यों ने लगाया आरोप,जिला पंचायत अध्यक्ष ने घर पर किया बोर्ड बैठक का आयोजन
पीलीभीत-डीएम ने प्रेस वार्ता में सिक्कों का मामला किया साफ,10 रुपए के सिक्के डिप्लीकेट होने की अफवाह पर कार्रवाई,सिक्कों के नकली होने की अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
बलरामपुर-बीएसए ने 24 प्राथमिक शिक्षकों को किया बर्खास्त,सत्यापन में टीईटी व शैक्षिक अभिलेख पाए गए फर्जी,बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश
गोरखुपर-42 लोग बनाए गए साउथ अफ्रीका के कांगो में बंधक,चौरीचौरा के 42 लोगों को नौकरी के नाम पर भेजा था,युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर सबको भेजा था कांगो,भुखमरी की कगार पर पहुंचे लोग कांगो में बंधक बनाए गए,स्थानीय लोगों ने सांसद योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार,चौरीचौरा के चौरी गांव का मामला,रिहा कराने की गुहार
लखनऊ-मुख्य सचिव राहुल भटनागर की वीडियो कॉंफ्रेंसिंग,मोहर्रम और दुर्गा पूजा को लेकर मुख्य सचिव की वीसी,डीजीपी जावीद अहमद एडीजी एलओ भी वीसी में शामिल,सभी जिलों के एसपी,डीएम,कमिश्नर,आईजी होंगे शामिल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें