सुल्तानपुर
लम्भुआ क्षेत्र की सड़कों का होगा कायाकल्प
सुलतानपुर : लम्भुआ विधान सभा क्षेत्र की सड़कों के अच्छे दिन आने वाले हैं। वर्षों से जर्जर पड़ी नौ प्रमुख सड़कों पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। सड़कों के जीर्णोद्धार पर चार करोड़ 30 लाख का खर्च आएगा। जिसकी शासन ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक संतोष पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि लोगों को आवागमन में हो रही मुश्किलों का देखते हुए रामगंज से बाबूगंज छह किमी, बजेठी से छीड़ा चार किमी, मामपुर से बेलाही दो किमी, सकरसी से बाबूगंज दो किमी, छापर संपर्क मार्ग दो किमी, सेमरीखुर्द संपर्क मार्ग डेढ़ किमी, कोइरीपुर से रामगंज एक किमी, छापर से गोलवा संपर्क मार्ग एक किमी, प्रतापगंज से बालमपुर साढ़े तीन किमी, शिवगढ़ से बाबूगंज समेत नौ प्रमुख सड़कों का कायाकल्प होगा। विधायक पांडेय ने कहा कि निर्माण के बाद से आज तक इन सड़कों का किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। लोगों को आवागमन के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। रामगंज से बाबूगंज छह किमी इस संपर्क मार्ग की दशा इतनी खराब थी कि लोग दूसरे रास्ते से अधिक दूरी तय कर आवागमन करते थे। इन सड़कों के जीर्णोद्धार को शासन ने मंजूरी दे दी है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें