सुल्तानपुर
पेड़ से लटका मिला प्रौढ़ का शव
कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरऊं गांव में शुक्रवार की सुबह एक प्रौढ़ का शव गांव के किनारे पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रौढ़ की हत्या हुई या फिर उसने खुदकशी की यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
धनपतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर कुरऊं गांव निवासी सूबेदार यादव (45) पुत्र रामनेवल यादव घर पर ही रहता था और परिवारीजनों के साथ खेतीबारी के काम में हाथ बंटाता था। बताया जाता है कि गुरुवार को वह घर पर ही था। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण दैनिक क्रिया के लिए गांव के बाहर निकले थे तभी उन्हें एक पेड़ में फंदे से लटका हुआ शव दिखाई दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी घंटे भर में मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाया गया। जिसकी शिनाख्त सूबेदार यादव के रूप में हुई। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण की छानबीन की जा रही है। अभी तक घटना की वजह पता नहीं चल पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
रोकर बेहाल हो रहे मासूम
दिवंगत यादव के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी पूजा (18) छोटे भाई-बहनों प्रीती (10), साबू (5), सुमित (3) को संभालते-संभालते खुद भी बेहाल हो जाती है। पत्नी सीता देवी रह-रहकर बेहोश हो जाती र्ह। घर पर ढांढ़स बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें