प्रतापगढ़-
बेल्हा से गुजरेंगी सुल्तानपुर रूट की ट्रेनें
प्रतापगढ़ ,लखनऊ-सुल्तानपुर सेक्शन पर इंटरलाकिंग का कार्य होने के कारण 27 सितंबर से सुल्तानपुर रूट की ट्रेनें प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर गुजरेंगी।
लखनऊ मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विक्रम ¨सह के अनुसार 26 से 30 सितंबर तक लखनऊ-सुल्तानपुरसेक्शन पर इंटरलाकिंग का काम होगा। इस दौरान सुल्तानपुर रूट की ट्रेनें डायवर्ट होकर प्रतापगढ़ जंक्शन से गुजरेंगी। 27 सितंबर को जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लखनऊ से प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाएंगी। 28 सितंबर को जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, अंबाला-मुजफ्फरपुर हरिहर एक्सप्रेस लखनऊ से प्रतापगढ होकर वाराणसी जाएगी। वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस वाराणसी से प्रतापगढ़ होकर लखनऊ जाएगी। 29 को जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, देहरादून-हरिद्वार उपासना एक्सप्रेस लखनऊ से प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाएंगी। वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस वाराणसी से प्रतापगढ़ होकर लखनऊ जाएगी। 30 को जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस लखनऊ से प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जाएगी। वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी वाराणसी से प्रतापगढ़ होकर लखनऊ जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें