प्रतापगढ़ -----जयंती पर पूजे गए देव शिल्पी
विश्वकर्मा जयंती पर शनिवार को जगह-जगह देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
नगर पालिका के जलकल परिसर में अध्यक्ष हरि प्रताप ¨सिंह ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना किया और पालिका के संसाधनों से संतृप्त रखने की कामना किया। इस अवसर पर सभासद धर्मशील शुक्ल, हेमलता ¨सिंह उर्मिला ¨सिंह, श्रीराम पटेल, राजेंद्र मौर्य, चंदन ¨सिंह व कर्मचारी प्रशांत ¨सिंह मिथलेश सिंह महेंद्र ¨सिंह भूपेंद्र ¨सह, अनिल शुक्ल, सूर्यजीत ¨सह, श्यामबिहारी आदि मौजूद रहे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही प्रशिक्षार्थियों अपने-अपने व्यवसायों में साफ सफाई की और झंडी लगा कर सजाया। प्रधानाचार्य एसबी ¨सह, कार्यदेशक एचएन ¨सह, अक्षयवरनाथ पांडेय, ओम प्रकाश, राम बहादुर ¨सह, कर्मराज ¨सह, रमाशंकर तिवारी, बीबी ¨सह, शालिनी ¨सह, रमाकांत मिश्र, रामलाल गुप्ता, पीके श्रीवास्तव व प्रशिक्षार्थियों ने पूजा अर्चना की।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के कार्यशाला में राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष गो¨वद प्रसाद मिश्र की अगुवाई में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। अधीक्षण अभियंता एचएस शर्मा, अधिशाषी अभियंता डीबी दुबे, ओपी सोनकर, डीके अहिरवार, सहायक अभियंता हंसराज मिश्र, बीपी ¨सह यादव, आरबी केसरवानी, अवर अभियंता अतुल यादव, सुरेश पटेल, संतोष गुप्ता, हनुमान ¨सह आदि ने पूजा अर्चना की।
बिहारगंज बाजार में बबलू विश्वकर्मा के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम, जिला प्रभारी कमलेश विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा, विकास गौतम, सुरजीत विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा, राकेश राव, छोटेलाल बौद्ध, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें