सुल्तानपुर
जौनपुर के युवक से बाइक व नकदी लूटी
जिले में न तो स्थानीय लोग सुरक्षित हैं और न ही आगंतुक। हर दिन कोई न कोई बेखौफ बदमाशों के हत्थे चढ़ ही जाता है। शुक्रवार को करौंदीकला थाना क्षेत्र में जौनपुर के युवक को लुटेरों ने मारपीट कर उसकी मोटर साइकिल छीन ली और साथ ही बीस हजार रुपये लूट लिए। रिपोर्ट लिखने में आनाकानी के बाद मामला बढ़ा तो पुलिस ने एफआईआर लिखकर रस्म निभा दी।
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसौली गांव निवासी परवेज खान पुत्र अली शुक्रवार को कादीपुर की बैंक में रुपये जमा करने के लिए घर से निकला था। बताया जाता है कि कादीपुर-सूरापुर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। युवक ने बाइक की रफ्तार तेज की, लेकिन गौरा टिकरी मोड़ आते-आते बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उस पर तमंचा सटा दिया। उससे बीस हजार रुपये छीन लिए। उसकी पल्सर बाइक भी छीन ली। युवक ने शोर मचाया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौका-ए-वारदात से भाग निकले। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने वारदात की सूचना करौंदीकला पुलिस को दी। काफी देर बाद कुछ पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात की तहकीकात की लेकिन नतीजा सिफर रहा। थाना प्रभारी निर्भय ¨सह का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
====================
सुरक्षित नहीं करौंदीकला मार्ग
====================
जौनपुर जिले की सरहद से लगे करौंदीकला इलाके में आए दिन वारदातें होती रहती हैं। रोड होल्डअप व राहजनी की तमाम वारदातें अक्सर प्रकाश में आई हैं। कई में मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। जब तक पुलिस सक्रिय होती है बदमाश वारदात करने के बाद आसानी से जिले की सरहद पार कर जाते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें